Responsive Scrollable Menu

'मैं अलग कमरे में, पत्नी अलग कमरे में...' क्या तलाक का आधार बन सकता है? हाईकोर्ट ने साफ किया

High Court Divorce News: कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा कि पति- पत्नी का अलग-अलग कमरों में सोना अपने आप में मानसिक क्रूरता नहीं है. लेकिन लंबे विवाद, झगड़े और तनाव जैसी कई परिस्थितियां हों तो इसे मानसिक क्रूरता माना जा सकता है. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में और क्‍या-क्‍या कहा...

Continue reading on the app

PHEV SUV: एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

PHEV SUV: भारत में एमजी ने अपनी नई एसयूवी एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी को लॉन्च कर दिया है। प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक के साथ आने वाली इस एसयूवी में दमदार पावरट्रेन के अलावा कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को भी भारतीय बाजार में पेश किया है। आइए, जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और इंजन से जुड़ी जानकारी।

एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी हुई लॉन्च
एमजी ने हेक्टर टॉमहॉक के पीएचईवी यानी प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन को भारतीय बाजार में उतारा है। यह एसयूवी पेट्रोल इंजन और बैटरी दोनों की मदद से चलती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल टैंक और चार्ज होने के बाद 1100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है।

फीचर्स में क्या खास
एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी में कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स, LED DRLs, LED टेललाइट्स, इल्यूमिनेटेड लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर्स, ग्लास एंटीना, रूफ रेल और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं।

एसयूवी में एंबिएंट लाइटिंग, 22.3 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट ड्राइविंग मोड, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, PM 2.5 फिल्टर और वायरलेस चार्जर भी मिलता है। इसके अलावा रियर वाइपर और वॉशर, 39.6 सेमी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए एसयूवी में छह एयरबैग, ESP, ABS, EBD, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितना दमदार है इंजन और बैटरी
एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 75 kW की पावर और 125 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 20.5 kWh की बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी मदद से एसयूवी को 115 किलोमीटर तक की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है।

कंपनी के मुताबिक बैटरी और इंजन के संयुक्त इस्तेमाल से एसयूवी को 148 kW की पावर और 237 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें DHT ट्रांसमिशन दिया गया है। MG का दावा है कि फुल टैंक के साथ यह एसयूवी 1100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने में सक्षम है।

कितनी है कीमत
एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.69 लाख रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

कंपनी इसे BaaS यानी बैटरी-ऐज़-ए-सर्विस विकल्प के साथ भी पेश कर रही है। BaaS मॉडल की शुरुआती कीमत 21.79 लाख रुपये है, जबकि बैटरी इस्तेमाल के लिए 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा।

किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी का मुकाबला ह्यूंदै अल्काजार, महिंद्रा एक्सयूवी 7XO और टाटा सफारी जैसी एसयूवी से होगा। इसके अलावा किआ कैरेंस क्लैविस और टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जैसी एमपीवी भी इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में शामिल होंगी।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

डॉन ब्रैडमैन के 5 ऐसे महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना आज के बल्लेबाजों के बस की बात नहीं!

Don Bradman 5 records: 27 अगस्त 1908 को जन्मे सर डॉन ब्रैडमैन के क्रिकेट रिकॉर्ड्स आज भी अजेय हैं. 99.94 का अकल्पनीय टेस्ट औसत, एक सीरीज में सबसे अधिक 974 रन, 12 दोहरे शतक, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन और एक दिन में तिहरा शतक बनाने का कारनामा उनके अद्वितीय दबदबे की गवाही देता है. आंकड़े बताते हैं कि ब्रैडमैन का युग क्रिकेट की किताबों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुका है. Thu, 27 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Onion Price Hike | प्याज की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान! | Lucknow News | Hindi News | Onion Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T00:09:34+00:00

Police Viral Video: पुलिसकर्मी का धमकी भरा अंदाज, Video Viral! | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T00:10:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers