Responsive Scrollable Menu

P/B Ratio क्या होता है? यह कैसे किसी शेयर की Valuation समझने करता मदद

बहुत से लोग दूसरों की देखा-देखी या सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर Stock Market में निवेश करते हैं और अक्सर उन्हें यह नहीं पता होता कि अपने शेयर कब खरीदने या बेचने चाहिए. अगर आप भी ऐसी ही गलतियां कर रहे हैं, तो अच्छा रिटर्न पाने के लिए किसी कंपनी में निवेश करने से पहले उसकी वैल्यूएशन को समझना बहुत जरूरी है. निवेशक कंपनी की वैल्यूएशन का पता लगाने के लिए कई तरह के फाइनेंशियल रेश्यो का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से एक P/B रेश्यो (Price-to-Book Ratio) है. अगर आप इस कॉन्सेप्ट के बारे में नहीं जानते हैं और इसके बारे में और जानना चाहते हैं, तो आपको नीचे इसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी. 

P/B Ratio क्या होता है?

P/B रेश्यो से किसी कंपनी के मौजूदा मार्केट शेयर प्राइस और उसके प्रति शेयर बुक वैल्यू के बीच आसानी से तुलना की जा सकती है. आसान शब्दों में कहें तो, यह बताता है कि कंपनी की बुक वैल्यू के हर एक रुपये के लिए निवेशक मार्केट में कितना पैसा दे रहे हैं. इसे एक उदाहरण से समझते हैं मान लीजिए किसी कंपनी के शेयर का प्राइस ₹200 है और उसकी प्रति शेयर बुक वैल्यू ₹100 है; ऐसे में, निवेशक कंपनी की बुक वैल्यू के ₹1 के लिए मार्केट में ₹2 दे रहे हैं.

PEG Ratio कैसे शेयर की Valuation समझने में करता है मदद?

Book Value क्या होती है?

P/B रेश्यो को समझने के लिए बुक वैल्यू को समझना जरूरी है. आसान शब्दों में, बुक वैल्यू का मतलब है कंपनी की कुल एसेट्स (संपत्ति) में से उसकी कुल लायबिलिटीज को घटाने के बाद बची हुई नेट एसेट्स जब इसे प्रति शेयर के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है, तो इसे बुक वैल्यू पर शेयर कहा जाता है. अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको केवल P/B रेश्यो के आधार पर यह तय नहीं करना चाहिए कि कोई शेयर सस्ता है या महंगा. आपको कंपनी के मुनाफे, ROE, कर्ज के स्तर और भविष्य में ग्रोथ की संभावनाओं जैसे फ़ैक्टर्स का भी आकलन करना चाहिए. इसके अलावा, आपको उसी सेक्टर की दूसरी कंपनियों के P/B रेश्यो पर भी विचार करना चाहिए और भविष्य में ग्रोथ के लिए कंपनी के आउटलुक का आकलन करना चाहिए.

P/B Ratio क्यों जरूरी है?

P/B रेश्यो निवेशकों को किसी कंपनी की वैल्यूएशन समझने में काफी मदद करता है. यह खास तौर पर बैंकों, फाइनेंशियल कंपनियों और ज्यादा एसेट वाले बिजनेस का एनालिसिस करते समय उपयोगी होता है. इसके अलावा, यह एक ही सेक्टर की कंपनियों की वैल्यूएशन की तुलना करने में भी मदद करता है. जहां P/E रेश्यो शेयर की मार्केट प्राइस की तुलना कंपनी की कमाई (EPS) से करता है, वहीं P/B रेश्यो मार्केट प्राइस की तुलना कंपनी की प्रति शेयर बुक वैल्यू से करता है.

Bonus Issue और Stock Split में क्या अंतर? निवेशकों के लिए समझना क्यों है जरूरी

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.

Continue reading on the app

IND vs SL 2nd Test : कोलंबो में भारी बारिश के चलते रुका मैच, श्रीलंका ने बनाई भारत पर 16 रनों की बढ़त, सुथार ने चटकाए 2 विकेट

IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे चौथे दिन का खेल तीसरे सेशन में भारी बारिश के चलते रुक गया है. इस समय पूरे मैदान पर कवर्स हैं और फैंस बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं. अब तक श्रीलंका क्रिकेट टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 72.4 ओवर में 6 विकेट खोकर कुल 229 रन बना लिए हैं. इस समय तक श्रीलंका के लिए सोनल दिनुषा 37 बॉल में 7 और केशर नुवांथा 29 बॉल में 3 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर बने हुए हैं. 

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिहांली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. 23 अगस्त से शुरू हुआ ये मुकाबला अब अपने अंत की ओर पहुंच चुका है. आज इस मैच के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट पर 503 रन पर इनिंग्स घोषित की थी. श्रीलंका की टीम को आज यानी चौथे दिन भारत ने फॉलोॉन खेलने पर मजबूर कर दिया. श्रीलंका इसके बाद दूसरी पारी में भी 6 विकेट गंवा चुकी है. अब तक उसने सिर्फ 16 रन की लीड ली है. ऐसे में भारत इस मैच को पांचवें दिन आराम से जीत सकता है.

पहली पारी में 290 पर सिमटी श्रीलंका

आज श्रीलंका ने तीसरे दिन के स्कोर में 8 विकेट पर 265 रन से आगे खेलना शुरू किया. भारत को श्रीलंका को पहली पारी में 89.4 ओवर में 10 विकेट लेकर 290 रनों पर रोक दिया. श्रीलंका फॉलोऑन भी नहीं बचा पाई. टीम के लिए सोलन दिनुषा ने शतक लगाया और 103 रनों की पारी खेली. वहीं भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट हासिल किए. वहीं सारांश जैन को 3 विकेट मिले. भारत ने पहली पारी के आधार पर श्रीलंका पर 213 रनों की बढ़त बना ली.

दूसरी पारी में श्रीलंका ने खोए 6 विकेट 

श्रीलंका की टीम फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में तीसरे सेशन में बारिश आने तक 229 रन 6 विकेट पर बना चुकी है. अब श्रीलंका भारत से 16 रन आगे हैं. भारत के लिए दूसरी पारी में 2 विकेट मानव सुथार ने हासिल किए हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, रासांश जैन और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया है. 

श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन दूसरी पारी में पसिंदु सोरियाबंदरा ने बनाए. वो शतक लगाने से सिर्फ 8 रनों से चूक गए. उन्होंने 173 बॉल में 10 चौके और 1 छक्के के साथ 92 रनों की पारी खेली. वहीं उनके अलावा टीम के लिए कामिंडु मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेली. मेंडिस ने 92 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 55 रनों की पारी खेली.

जुरेल और पडिक्कल ने लगाए भारत के लिए शतक 

 टीम इंडिया के लिए पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतक लगाए थे. पडिक्कल ने पहले दिन 193 बॉल में 12 चौकों के साथ 117 रनों की पारी खेली. वहीं ध्रुव जुरेल ने दूसरे दिन 177 बॉल में 9 चौके और 2 छक्कों के साथ 115 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौट थे.

ये भी पढ़ें : सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ रचा कीर्तिमान, जयसूर्या, संगकारा और जयवर्धने के बाद बना डाला ये रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम पहुंची दुबई, हरमनप्रीत कौर टूर्नामेंट जीतने को बेताब

एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम पहुंची दुबई, हरमनप्रीत कौर टूर्नामेंट जीतने को बेताब Thu, 27 Aug 2026 19:28:20 +0530

  Videos
See all

Viral Video: नर्मदा किनारे दिखा दुर्लभ विशालकाय कछुआ | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T14:46:11+00:00

Iran America War: अमेरिका को ईरान का आखिरी अल्टीमेटम! Iran vs America War | Trump | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T14:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers