Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु एयरपोर्ट- यात्री के मुंह से मिले सोने के कैप्सूल:अगरतला में 4 बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाए, CISF ने एक भारतीय हैंडलर को भी पकड़ा

बेंगलुरु और अगरतला एयरपोर्ट पर CISF ने दो अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। बेंगलुरु में दुबई से आए एक यात्री के मुंह से दो कैप्सूल मिले। इनमें करीब 82 ग्राम सोना था। अगरतला में चार संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनके साथ एक भारतीय नागरिक भी था, जिसे चारों का हैंडलर बताया जा रहा है। बेंगलुरु में यात्री ने मुंह में सोना छिपाया था बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे CISF ने एक यात्री को जांच के लिए रोका। टर्मिनल-1 के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में स्क्रीनिंग के दौरान उसका हाव-भाव संदिग्ध लगा। वह सुरक्षाकर्मियों के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे रहा था। जांच में यात्री के मुंह के अंदर दो कैप्सूल मिले। इनमें करीब 82 ग्राम सोना था। यात्री दुबई से इंडिगो की फ्लाइट 6E 1486 से बेंगलुरु पहुंचा था। उसे आगे इंडिगो की फ्लाइट 6E 2518 से गाजियाबाद जाना था। गाजियाबाद की फ्लाइट पकड़ने से पहले ही CISF ने उसे पकड़ लिया। भारतीय हैंडलर के साथ बांग्लादेशी पकड़ाए 24 अगस्त को अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट पर CISF ने 5 यात्रियों को रोका था। इनमें चार के बांग्लादेशी नागरिक होने का शक है। पांचवां व्यक्ति भारतीय नागरिक था, जो चारों की मदद कर रहा था। जांच में पता चला कि पांचों इंडिगो की फ्लाइट 6E 6097 से अगरतला से कोलकाता जाने वाले थे। कोलकाता से तीन यात्रियों को फ्लाइट 6E 6183 से दिल्ली और एक को फ्लाइट 6E 757 से बेंगलुरु जाना था। CISF ने पांचों को एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… मुंबई एयरपोर्ट पर ₹38 करोड़ का 29.37 किलो सोना जब्त:24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार, कपड़ों-बैग में छिपाकर ला रही थीं मुंबई एयरपोर्ट पर 29.37 किलो सोने के साथ 24 केन्याई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने इनसे ₹37.74 करोड़ का सोना जब्त किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

नेपाल में सैलाब के 12 फोटो-वीडियो:तिब्बत में 5 मंजिला इमारत गिराती हुई नेपाल में घुसी, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट डूबा

नेपाल में बुधवार को तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। टिमुरे से त्रिशूली बाजार और बेत्रावती तक बाढ़ के पानी और मलबे ने घर, सड़कें और पुल तबाह कर दिए, जबकि एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बह गया। कई इलाकों में बाढ़ का मंजर ऐसा था कि हेलिपैड तक बह गया और रेस्क्यू हेलिकॉप्टर को बिना उतरे लौटना पड़ा। 12 फोटो-वीडियो में देखिए नेपाल में बाढ़ तिब्बत में तबाही मचाते हुए नेपाल में घुसी बाढ़ नेपाल में घुसते ही बाढ़ ने पावर प्लांट का बांध तोड़ा नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास 216 मेगावाट क्षमता वाला अपर त्रिशुली-1 जल विद्युत परियोजना का बांध पानी के तेज बहाव में टूट गया। बांध टूटने के बाद त्रिशूली बेसिन पर तेजी से पानी का बहाव आया। बाजार में घुसा पानी, सब तहस-नहस कर दिया नेपाल के चितवन के कुरिनेटार में त्रिशुली नदी पर बना झूला पुल पानी के तेज बहाव से टूट गया। हेलिकॉप्टर से सर्वे-रेस्क्यू हुआ बाढ़ में फंसे एक युवक ने अपनी टीशर्ट लहराकर इशारा किया तो सेना के हेलिकॉप्टर ने उसका रेस्क्यू किया। नेपाल सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ से तबाह हुए इलाकों का हवाई सर्वे किया। इसमें कई इलाकों में नुकसान दिखाई दिया। पानी का बहाव रुका तो दिखा बर्बादी का मंजर बाढ़ के तेज बहाव में लोगों के घरों का सामान बह गया। कई लोग उसे निकालने के लिए नदी में कूद गए। -------------- ये खबर भी पढ़ें… नेपाल में बाढ़ से तबाही, 8 मौतें, 384 लापता:इनमें 105 भारतीय, तिब्बत में ग्लेशियर झील फटने की आशंका; बिहार के 8 जिलों में अलर्ट तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह बह गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: पडिक्कल या सुथार नहीं, 30 साल के इस स्टार को मिला 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' मेडल

prasidh krishna impact player of the series: तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' मेडल दिया गया. भारतीय क्रिकेट टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट हरी प्रसाद मोहन ने प्रसिद्ध को यह मेडल पहनाया. प्रसिद्ध ने सीरीज में 7 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम को सफलताएं दिलाईं. Fri, 28 Aug 2026 17:46:28 +0530

  Videos
See all

UP Rain Havoc: महोबा-झांसी में बारिश का कहर, सड़कें डूबीं, पानी में बही कार | UP Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T13:15:16+00:00

घर की छत पर जा गिरी कार [Driver Dies After SUV Crashes Onto Roof of Home in Georgia] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T13:11:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers