Responsive Scrollable Menu

नेपाल में भोटेकोशी की बाढ़ से हाहाकार, 105 भारतीयों की तलाश तेज, जानें कुल कितने विदेशी यात्री लापता

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बड़ी संख्या में पर्यटक, ट्रेकर्स और स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 400 से ज्यादा यात्री और ट्रेकर्स लापता बताए जा रहे हैं. इनमें करीब 105 भारतीय पर्यटकों के शामिल होने की बात सामने आई है. प्रशासन के अनुसार, लापता लोगों की सूची अभी तैयार की जा रही है, इसलिए यह संख्या आगे बढ़ सकती है. 

सुबह अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर

नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, भोटेकोशी नदी का जलस्तर सुबह करीब 8:30 बजे अचानक बढ़ गया. नदी किनारे मौजूद पर्यटकों और ट्रेकर्स को संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिला और कई लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए.

बाढ़ ने रसुवा के कई इलाकों में संपर्क व्यवस्था को प्रभावित किया है. सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत टीमों को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

कई देशों के नागरिक लापता

इस प्राकृतिक आपदा में केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों के नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है. इनमें ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के पर्यटक शामिल बताए जा रहे हैं.

नेपाल प्रशासन अभी सभी लापता यात्रियों की पहचान और उनकी लोकेशन की पुष्टि करने में जुटा है. कई पर्यटकों की राष्ट्रीयता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. ऐसे में लापता भारतीय नागरिकों समेत विदेशी पर्यटकों की संख्या में बदलाव संभव है.

15 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन

बाढ़ के बाद नेपाल सेना ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया है. प्रभावित इलाकों में 15 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं. इनमें सात नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर हैं, जबकि अन्य सशस्त्र पुलिस बल और निजी ऑपरेटरों के बताए जा रहे हैं.

सेना, स्पेशल ऑपरेशन टीम, मेडिकल स्टाफ और स्थानीय प्रशासन मिलकर फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं. शुरुआती अभियान में बुसी और तुसु से करीब 20 लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की जानकारी सामने आई है. 

घायलों के इलाज के लिए मेडिकल सेंटर

बचाव अभियान के साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था भी की गई है. मछली ट्रेनिंग कैंप में एक विशेष मेडिकल सेंटर स्थापित किया गया है, जहां बाढ़ से प्रभावित और घायल लोगों को चिकित्सा सुविधा दी जा रही है.

इसके अलावा काठमांडू से अतिरिक्त सैन्य और मेडिकल टीमों को रसुवा भेजा गया है. प्रशासन की कोशिश है कि दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके.

33 सुरक्षाकर्मी भी लापता

बाढ़ की चपेट में सुरक्षा बलों के जवान भी आए हैं. रिपोर्टों के अनुसार, 33 सुरक्षाकर्मियों के लापता होने की सूचना है. इससे राहत और बचाव अभियान की चुनौती और बढ़ गई है.

इससे पहले करीब 16 शव बरामद किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी. हालांकि, आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच सीमित होने के कारण मौतों और लापता लोगों का अंतिम आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है.

भारत से मदद की मांग नहीं

नेपाल सेना के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान में फिलहाल भारत से किसी अतिरिक्त मदद की मांग नहीं की गई है. नेपाली सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अपने संसाधनों के जरिए अभियान चला रही हैं.

हालांकि, बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों के लापता होने के कारण संबंधित देशों के दूतावास और ट्रैवल एजेंसियां भी अपने नागरिकों की जानकारी जुटाने में सक्रिय हो सकती हैं.

बढ़ सकती है लापता लोगों की संख्या

सबसे बड़ी चिंता यह है कि दूरदराज के कई इलाकों से अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. नेपाल पर्यटन बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों की सूची तैयार कर उनकी संभावित लोकेशन का पता लगा रही हैं.

फिलहाल प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने, घायलों को इलाज उपलब्ध कराने और लापता यात्रियों का पता लगाने की है. भोटेकोशी की अचानक आई बाढ़ ने एक बार फिर हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को उजागर कर दिया है. आने वाले घंटों में रेस्क्यू अभियान आगे बढ़ने के साथ इस त्रासदी की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें - Nepal Flash Flood Live News: नेपाल में बाढ़ के बाद यूपी के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट, CM योगी ने दिए निर्देश

Continue reading on the app

रवि किशन ने ‘खोसला का घोसला 2’ की टीम को सिखाया अपना वायरल डांस, 'चक दे फट्टे' पर थिरके स्टार्स

Ravi Kishan Anupam Kher Boman Irani Dance: बीजेपी सांसद और जाने-माने एक्टर रवि किशन अपनी फिल्मों और विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक्टर अपने मीम्स की वजह से छाए हुए हैं. वहीं, अब एक्टर की फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल (Khosla Ka Ghosla 2) में एंट्री हो गई है. फिल्म के सेट से एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बोमन ईरानी और अनुपम खेर को अपना वायरल डांस स्टेप सिखाते नजर आएं.

रवि किशन ने सिखाया वायरल डांस स्टेप्स

 'खोसला का घोसला' के सीक्वल की लंबे समय से शूटिंग चल रही है. वहीं, अब इस फिल्म में रवि किशन की एंट्री हो गई है. खास बात ये है कि फिल्म में उनकी एंट्री की अनाउंसमेंट काफी मजेदार अंदाज में हुई. अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट एक साथ डांस करती नजर आई. वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि किशन 'खोसला का घोसला 2' की कास्ट को अपने फेमस डांस स्टेप्स सिखाते नजर आ रहे हैं.

अनुपम खेर ने लिखा मजेदार कैप्शन

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने मजेदार कैप्शन लिखा- 'एक लेफ्ट फुट है... एक राइट फुट है... और ये है चल फुट. कोऑर्डिनेशन किंग्स वापस आ गए हैं. हम अपने भाई रवि किशन का 'खोसला का घोसला 2' की कास्ट में स्वागत करते हैं.' वहीं, बता दें कि वीडियो में रवि किशन के साथ अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani) और परवीन डबास (Praveen Dabas) नजर आ रहे हैं. ये चारों 'खोसला का घोसला' के गाने  'चक दे फट्टे' पर रवि किशन के वायरल डांस स्टेप्स कर रहे हैं. वहीं, अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- Explainer: इन दिनों क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं रवि किशन? डांस, मिम्स से लेकर बयानबाजी तक जानिए पूरी डिटेल

मीम्स को लेकर चर्चा में रवि किशन

बता दें इन दिनों रवि किशन को लेकर कई मीम्स बन रहे हैं और उनकी रील्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. कभी 'जल्दी द लेट' और 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' से लेकर 'हम्मम, बेटर डू इट' तक, रवि किशन अचानक इंटरनेट के नए मीम सेंसेशन बन गए हैं. वहीं, इस पर एक्टर ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि वो  इसके लिए GenZ को धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा- 'मैं उन्हें प्रणाम करता हूं. खुशी से निशब्द हूं, पता नहीं उन्होंने मुझमें क्या देखा. शायद उन्हें मेरा अल्लहड़पना पसंद आया होगा. GenZ अपने तरह के लोगों को ढूंढते हैं, जो बेबाक हो, कोई मुखौटा ना पहना हो. वो जिस तरह से मेरी वीडियो बना रहे है, मैं तो उन्हें क्रिएटिव जीनियस कहता हूं.'

'खोसला का घोसला' के बारे में

अब 'खोसला का घोसला' के बारे में बात करे तो ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परवीन डबास, विनय पाठक, रणवीर शौरी और तारा शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे. दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और ये कल्ट कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो गई थी. फिल्म की कहानी  दिल्ली की एक मिडिल क्लास फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जमीन एक चालाक प्रॉपर्टी डीलर से वापस लेने की कोशिश करती है.

'खोसला का घोसला 2' की कास्ट

वहीं, अब 20 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है और इसका निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं. फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ प्रोड्यूस कर रहे हैं. खास बात ये है कि फिल्म के पहले पार्ट की पूरी ओरिजिनल कास्ट अपने पुराने किरदारों में वापसी करने वाली है. वहीं, अब फिल्म में रवि किशन भी शामिल हो गए है. बता दें, रवि किशन जल्द ही मिर्जापुर द मूवी में भी नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढे़ं- 'मैं रसीला और खतरनाक...', 'मिर्जापुर: द मूवी' में विलेन बनने पर रवि किशन ने कही ये बात, वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट

 

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स में गूंजी इमरान खान की गूंज, बेटों के 18 मिनट के इंटरव्यू से भड़का पीसीबी, टेस्ट मैच रोकने की दी धमकी

Sky Sports vs PCB: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुलेमान और कासिम खान ने अपने पिता की गिरती सेहत और सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई. इस प्रसारण से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लंच के बाद मैच का बहिष्कार करने की कड़ी धमकी दे डाली. भारी कूटनीतिक खींचतान और 18 मिनट के इस बहुचर्चित इंटरव्यू के बाद आखिरकार पाकिस्तानी टीम मैदान पर वापस लौटी, जिसने खेल और राजनीति के जटिल रिश्तों को फिर बेनकाब कर दिया. Fri, 28 Aug 2026 01:40:59 +0530

  Videos
See all

Children Viral Video : स्कूल जाने की राह में कीचड़ ही कीचड़! | Viral Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T00:45:22+00:00

Rakshabandhan 2026 Date: राखी पर ग्रहण का असर? | Rakshabandhan Shubh Muhurt | Chandra Grahan | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T00:45:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers