सिर्फ कमजोरी और सांस फूलना ही नहीं, शरीर में खून की कमी होने पर ऐसे भी दिखाई दे सकते हैं लक्षण!
क्या आप जानते हैं शरीर में खून की कमी होने पर लक्षण कैसे दिखाई देते हैं? आइए WHO की रिपोर्ट से जानते हैं क्यों शरीर में होती है खून की कमी और कैसे दिखते हैं लक्षण.
The post सिर्फ कमजोरी और सांस फूलना ही नहीं, शरीर में खून की कमी होने पर ऐसे भी दिखाई दे सकते हैं लक्षण! appeared first on News24 Hindi.
नेपाल में भोटेकोशी की बाढ़ से हाहाकार, 105 भारतीयों की तलाश तेज, जानें कुल कितने विदेशी यात्री लापता
नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बड़ी संख्या में पर्यटक, ट्रेकर्स और स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 400 से ज्यादा यात्री और ट्रेकर्स लापता बताए जा रहे हैं. इनमें करीब 105 भारतीय पर्यटकों के शामिल होने की बात सामने आई है. प्रशासन के अनुसार, लापता लोगों की सूची अभी तैयार की जा रही है, इसलिए यह संख्या आगे बढ़ सकती है.
सुबह अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर
नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, भोटेकोशी नदी का जलस्तर सुबह करीब 8:30 बजे अचानक बढ़ गया. नदी किनारे मौजूद पर्यटकों और ट्रेकर्स को संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिला और कई लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए.
बाढ़ ने रसुवा के कई इलाकों में संपर्क व्यवस्था को प्रभावित किया है. सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत टीमों को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
कई देशों के नागरिक लापता
इस प्राकृतिक आपदा में केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों के नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है. इनमें ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के पर्यटक शामिल बताए जा रहे हैं.
नेपाल प्रशासन अभी सभी लापता यात्रियों की पहचान और उनकी लोकेशन की पुष्टि करने में जुटा है. कई पर्यटकों की राष्ट्रीयता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. ऐसे में लापता भारतीय नागरिकों समेत विदेशी पर्यटकों की संख्या में बदलाव संभव है.
Tibet and Nepal is facing severe flash floods... Here you can see this area was literally built on by Chinese on the river basin in Tibet. Other visuals coming from Nepal are also really bad. The number of death are massive... 100s of Indians are also missing in Nepal. https://t.co/uAqoYvIxjV
— ओजस (@Dilliwalanerd33) August 26, 2026
15 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन
बाढ़ के बाद नेपाल सेना ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया है. प्रभावित इलाकों में 15 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं. इनमें सात नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर हैं, जबकि अन्य सशस्त्र पुलिस बल और निजी ऑपरेटरों के बताए जा रहे हैं.
सेना, स्पेशल ऑपरेशन टीम, मेडिकल स्टाफ और स्थानीय प्रशासन मिलकर फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं. शुरुआती अभियान में बुसी और तुसु से करीब 20 लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की जानकारी सामने आई है.
घायलों के इलाज के लिए मेडिकल सेंटर
बचाव अभियान के साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था भी की गई है. मछली ट्रेनिंग कैंप में एक विशेष मेडिकल सेंटर स्थापित किया गया है, जहां बाढ़ से प्रभावित और घायल लोगों को चिकित्सा सुविधा दी जा रही है.
इसके अलावा काठमांडू से अतिरिक्त सैन्य और मेडिकल टीमों को रसुवा भेजा गया है. प्रशासन की कोशिश है कि दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके.
33 सुरक्षाकर्मी भी लापता
बाढ़ की चपेट में सुरक्षा बलों के जवान भी आए हैं. रिपोर्टों के अनुसार, 33 सुरक्षाकर्मियों के लापता होने की सूचना है. इससे राहत और बचाव अभियान की चुनौती और बढ़ गई है.
इससे पहले करीब 16 शव बरामद किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी. हालांकि, आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच सीमित होने के कारण मौतों और लापता लोगों का अंतिम आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है.
भारत से मदद की मांग नहीं
नेपाल सेना के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान में फिलहाल भारत से किसी अतिरिक्त मदद की मांग नहीं की गई है. नेपाली सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अपने संसाधनों के जरिए अभियान चला रही हैं.
हालांकि, बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों के लापता होने के कारण संबंधित देशों के दूतावास और ट्रैवल एजेंसियां भी अपने नागरिकों की जानकारी जुटाने में सक्रिय हो सकती हैं.
बढ़ सकती है लापता लोगों की संख्या
सबसे बड़ी चिंता यह है कि दूरदराज के कई इलाकों से अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. नेपाल पर्यटन बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों की सूची तैयार कर उनकी संभावित लोकेशन का पता लगा रही हैं.
फिलहाल प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने, घायलों को इलाज उपलब्ध कराने और लापता यात्रियों का पता लगाने की है. भोटेकोशी की अचानक आई बाढ़ ने एक बार फिर हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को उजागर कर दिया है. आने वाले घंटों में रेस्क्यू अभियान आगे बढ़ने के साथ इस त्रासदी की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें - Nepal Flash Flood Live News: नेपाल में बाढ़ के बाद यूपी के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट, CM योगी ने दिए निर्देश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
news24
News Nation









