Responsive Scrollable Menu

EAC PM ने Bank Consolidation की वकालत की, समान आकार के बड़े बैंक बनाने की दी सलाह

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) ने कहा है कि देश में बैंकों का इस तरह एकीकरण करने के प्रयास करने चाहिए कि समान आकार के कुछ बड़े बैंक बनाए जा सकें, लेकिन इससे बैंकिंग क्षेत्र में बाजार प्रतिस्पर्धा से कोई समझौता न हो। ईएसी-पीएम ने एक अध्ययन कार्यपत्र में कहा है कि बैंकों के एकीकरण से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में बढ़ रही अर्थव्यवस्था की बढ़ती ऋण जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों पर केंद्रित कार्यपत्र में कहा गया है कि भारतीय बैंकिंग उद्योग में संकेंद्रण कम होने के साथ बैंकों की बाजार हिस्सेदारी में काफी अंतर है।

यह 20 प्रतिशत हिस्सेदारी से लेकर एक प्रतिशत से भी कम है। कार्यपत्र के मुताबिक, इस संदर्भ में, भारत को बैंकों का इस तरह एकीकरण करने के प्रयास करने चाहिए कि समान आकार के कुछ बड़े बैंक बनाए जा सकें, लेकिन इससे बैंकिंग उद्योग में बाजार प्रतिस्पर्धा से कोई समझौता न हो। कार्यपत्र कहता है कि बैंक एकीकरण का उद्देश्य मजबूत पूंजी आधार, व्यापक भौगोलिक पहुंच और बड़ी परियोजनाओं को वित्तपोषित करने की अधिक क्षमता वाले संस्थान बनाना है।

वर्ष 2017 में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोगी बैंकों का विलय, 2019 में बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विजया बैंक एवं देना बैंक का विलय और 2020 में 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का चार बैंकों में विलय होने से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की संख्या 27 से घटकर 12 रह गई है। ईएसी-पीएम ने कहा कि एकीकरण के इन प्रयासों से बैंकों को बड़े स्तर और परिचालन में तालमेल की संभावनाएं मिलीं, लेकिन इसका पूरा लाभ प्रौद्योगिकी के सफल एकीकरण, जोखिम संस्कृति में सामंजस्य और उत्पादकता में निरंतर सुधार पर निर्भर रहा। कार्यपत्र के मुताबिक, बैंकिंग क्षेत्र की दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रयास सफल रहे हैं।

हालांकि, कमजोर बैंकों के अधिग्रहण से उन्हें अपने में मिलाने वाले बैंकों की दक्षता और उत्पादकता पर असर पड़ा है। वित्त वर्ष 2014-15 से 2025-26 के दौरान 47 बैंकों के प्रदर्शन को इस अध्ययन में शामिल किया गया और उनकी दक्षता एवं उत्पादकता का आकलन करने के लिए डेटा एनवलपमेंट एनालिसिस (डीईए) पद्धति का इस्तेमाल किया गया। अध्ययन में शामिल बैंकों की औसत तकनीकी दक्षता वित्त वर्ष 2019-20 के 77.99 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 88.34 प्रतिशत हो गई।

वित्त वर्ष 2025-26 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की दक्षता 93.12 प्रतिशत रही, जबकि निजी बैंकों की दक्षता 86.02 प्रतिशत थी। वहीं, विदेशी बैंकों की दक्षता वित्त वर्ष 2019-20 से 2025-26 के दौरान 83-85 प्रतिशत के बीच रही। ईएसी-पीएम ने कहा कि भविष्य में बैंकिंग क्षेत्र में कृत्रिम मेधा (एआई) के साथ डिजिटलीकरण से दक्षता बढ़ेगी।

इससे युवा ग्राहकों की जरूरत के अनुरूप सेवाओं का अधिक निजीकरण होगा और बैंकिंग सेवाएं प्रतिक्रियात्मक से सक्रिय रुख की ओर बढ़ेंगी।

Continue reading on the app

युवाओं को उनकी आवाज मिल गई, विपक्ष अपनी चिंता करे; 'कॉकरोच' के फैन हुए शशि थरूर

थरूर के मुताबिक, सीजेपी की सफलता का मुख्य कारण इसकी सहजता और जमीनी जुड़ाव रहा। जब मुख्यधारा के नेता युवाओं के मुद्दे उठाते हैं तो उसे अक्सर राजनीतिक अवसरवाद माना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

पहली बार कैमरे के सामने आईं अनाया बांगर, मीडिया के हर तीखे सवाल का दिया बेबाक जवाब, ऑस्ट्रेलिया में अब क्रिकेट का नया सफर

Anaya Bangar: सर्जरी के बाद अनाया ने मैदान में वापसी के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क किया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उनके मामले की समीक्षा के बाद फिलहाल प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने की अनुमति दी है. अनाया बांगर का मकसद महिलाओं की बिग बैश लीग में खेलना है. Thu, 27 Aug 2026 08:17:57 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | Rahul Gandhi के खिलाफ कांग्रेस दफ्तर के बाहर क्यों हुआ प्रदर्शन? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T04:15:06+00:00

Bhagya Chakra: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?| Rashifal | Kark Rashi | Bhagya Chakra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T04:13:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers