Explainer: थमने का नाम नहीं ले रहा कृति सेनन का एड विवाद, कंगना के बाद, अब सोनू निगम का पोस्ट वायरल! जानिए क्या है पूरा मामला
Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) को कई दिनों से रंक्षा बंधन के एड में उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. ये विवाद अभी तक ठंडा नहीं हुआ है.सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उनके कपड़ो को लेकर सवाल उठाए थे. विवाद बढ़ने के बाद एड को हटा दिया गया. कृति के राखी के एड पर कथित तौर पर सोनू निगम का भी रिएक्शन भी वायरल हो रहा है. जिसमें कहा गया कि विवाद ये कतई नहीं है कि महिला क्या पहनें... दिक्कत दोगलेपन से है और हिंदू त्योहारों पर लोगों को उनकी परंपराओं से प्रभावित करने वाले हथकंडों से है. इसलिए हिंदूओं के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करें. अब सिंगर ने साफ कर दिया है कि ये वायरल बयान उनका नहीं है. आइए इस पूरे एड विवाद को समझते हैं.
वायरल पोस्ट पर सिंगर ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर सोनू निगम सिंह नाम के एक X अकाउंट से कृति के विज्ञापन पर रिएक्ट किया गया. इसे लोगों ने सिंगर का ऑफिशियल एक्स अकाउंट समझकर उनका रिएक्शन मान लिया. अपने खिलाफ चल रही इस फेक रिपोर्ट पर सोनू ने रिएक्ट किया है. सिंगर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फेक रिपोर्ट्स का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- ये मैं नहीं हूं. ना ही मैंने कभी ऐसा कोई बयान दिया. मीडिया को जागने की जरूरत है. ये पहली बार नहीं है जब सोनू के नाम से बयानबाजी की गई हो. सिंगर कई बार कह चुके हैं कि वो X/Twitter पर नहीं हैं. जिस सोनू निगम सिंह के अकाउंट से ये पोस्ट किए जाते हैं, वो उनका नहीं है. कई बार विवाद होने के बाद उस शख्स ने सफाई भी दी है वो सिंगर सोनू निगम नहीं है.
क्या लिखा था वायरल पोस्ट में
सोनू निगम सिंह के अकाउंट से किए गए पोस्ट में लिखा था, 'विवाद ये कतई नहीं है कि महिला क्या पहनें... दिक्कत दोगलेपन से है और हिंदू त्योहारों पर लोगों को उनकी परंपराओं से प्रभावित करने वाले हथकंडों से है. ऐसा नहीं है कि कृति सेनन ने कोई पहली बार कुछ ऐसा पहना है और विवाद हो गया. कब क्या पहनना चाहिए इसका एक सलीका होता है. उदाहरण के लिए गुरुद्वारे में जाने से सिर ढंकने की परंपरा है, मंदिर में आप भरे-पूरे कपड़े पहनते हैं. बहुत से मंदिरों में पुरुषों के हॉफपैंट पहनने तक पर रोक है, लेकिन वहां तो कोई कपड़ा पहनने की आजादी का तबला नही बजा रहा है. इसलिए विक्टिम कार्ड खेलने की जगह लोकतांत्रिक देश में हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात करना बंद करें. हिंदू सहनशील है इसका यह अर्थ नहीं है कि आप बार-बार उसके संयम की परीक्षा लेते रहें. GIVA ने ये एड हटा दिया है, इस हेतु धन्यवाद.'
विवाद ये कतई नहीं है कि महिला क्या पहनें... दिक्कत दोगलेपन से है और हिंदू त्योहारों पर लोगों को उनकी परंपराओं से प्रभावित करने वाले हथकंडों से है।
— Sonu Nigam (@SonuNigamSingh) August 26, 2026
क्योंकि ऐसा नहीं है कि कृति सेनन ने कोई पहली बार कुछ ऐसा पहना है और विवाद हो गया।
कब क्या पहनना चाहिए इसका एक सलीका होता है। उदाहरण… pic.twitter.com/7KwZprdL6w
कृति सेनन के एड को हटाया गया
फेमस ज्वैलरी कंपनी GIVA ने कृति सेनन को राखी स्पेशल एड में फीचर किया था. विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने इस एड को बीते दिन हटा लिया था. कंपनी ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इसे हटाते हुए सफाई में कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति हमारे मन में सर्वोच्च सम्मान और गहरा सम्मान है. कंपनी ने अपना ऑफिशियल बयान जारी कर लिखा, 'हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं. एक ब्रांड के तौर पर, हम हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं और इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे. अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था. सम्मान के तौर पर हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है.'
कृति ने ट्रोलिंग का दिया था जवाब
कृति सेनन ने राखी के एड पर अपनी ट्रोलिंग होने पर जवाब दिया था. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा, 'त्योहारों का असली मक़सद सिर्फ़ अच्छे कपड़े पहनना नहीं है, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाएं और उनका महत्व मायने रखता है. रक्षाबंधन सुरक्षा का एक बंधन है. मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं. हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता. हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए दुआ करते हैं और हमारे लिए, यह दुआ और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है! आख़िरकार, वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं! और हां, हम कब महिलाओं को यह बताना बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?? समय के साथ एथनिक फ़ैशन में काफ़ी बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ़ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है!! संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसके कपड़ों के गले की डिज़ाइन में नहीं!
कंगना ने भी किया था कृति के एड पर रिएक्ट
कंगना ने कृति के एड पर रिएक्ट करते हुए लिखा था, 'महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है. हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं. आज की महिला ग्लोबल है, कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज़ तक, इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? यह विज्ञापन जानबूझकर क्रीपी बनाया गया लगता है!' कंगना की इस पोस्ट के बीच राहुल गांधी कृति के सपोर्ट में आए थे. उन्होंने एक्ट्रेस की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, 'एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है. महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने पर ट्रोल करना बंद करें.'
ये भी पढ़ें: अंशुला कपूर की शादी में इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, बोलते-बोलते छलके आंसू, वीडियो में दिखा भाई-बहन का खास बॉन्ड
WTC Points Table: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को बड़ा नुकसान, WTC Final में पहुंचने के लिए अब करना होगा ऐसा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







