Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan 2026: भाई के माथे पर तिलक के साथ अक्षत का क्या है महत्व? जानें Importance और Rituals

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के वचन का प्रतीक है। बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। इसके बाद बहनें भाई के माथे पर तिलक और चावल लगाती हैं। अक्सर आपके मन भी यही सवाल आता होगा कि भाई के माथे पर तिलक के साथ चावल क्यों लगाए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं इस लेख में इसके पीछे का महत्व, नियम और लाभ।

राखी बांधने से पहले तिलक लगाने का महत्व
रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई को राखी बांधने से पहले माथे पर तिलक लगाती हैं। असल में हिंदू धर्म में इसे काफी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिलक भगवान विष्णु का प्रतीक है। इसके साथ ही यह एकाग्रता और स्मरण शक्ति को तेज करता है। भौहों के मध्य वाले भाग में तिलक लगाया जाता है, इसे ज्ञान और चेतना का केंद्र माना जाता है। भाई को तिलक लगाने से उनके जीवन में सकारात्मकता आती है। हालांकि, जब बहनें तिलक लगाती है, उसके बाद अक्षत लगाती है, इसके पीछे क्या कारण छिपा है।

माथे पर तिलक के साथ क्यों लगाते हैं चावल?
हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने के बाद उस पर अक्षत यानी चावल लगाने की परंपरा है। अक्षत का अर्थ अटूट, जो कही से भी टूटा हुआ न हो। ऐसे में तिलक पर अक्षत लगाना बेहद शुभ माना जाता है। अक्षत लगाना इस बात का प्रतीक है कि भाई-बहन के बीच का रिश्ता और प्रेम भी सदैव अटूट रहेगा। इसके साथ ही तिलक के साथ चावल भाई की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए लगाया जाता है। वैसे अक्षत रक्षा से जुड़ा भी माना जाता है। इतना ही नहीं, चावल को समृद्धि और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए तिलक श्री विष्णु जी के रुप में और अक्षत देवी लक्ष्मी के स्वरुप में लगाया जाता है। 

भाई को तिलक और अक्षत लगाने के नियम
 - राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर तिलक और अक्षत जरुर लगाएं। फिर राखी बांधें।

 - तिलक लगाते समय भाई के सिर पर रुमाल या सफेद कपड़ा जरुर रखें। साथ ही बहनें भी सिर पर दुपट्टा या कपड़ा जरुर रखें।

 - ध्यान रहे कि तिलक पर सूखा अक्षत नहीं लगाएं। इसे गीला करने के बाद ही तिलक पर लगाएं। सूखा अक्षत देवी-देवताओं को भी नहीं चढ़ाया जाता है।

 - अक्षत कभी भी बीच में टूटा नहीं होना चाहिए क्योंकि, अक्षत का मतलब है जो टूटा या खंडित न हो। जब आप तिलक करें, तो इन नियमों को जरुर फॉलो करें। 

Continue reading on the app

Iran US Tension Live Updates | ट्रंप ने ईरान को दिया बड़ा झटका ! | Breaking News | Trump | Khamenei

Iran US Tension Live Updates | ट्रंप ने ईरान को दिया बड़ा झटका ! | Breaking News | Trump | Khamenei #live #trump #iran #irannews #usiran #middleeast #donaldtrump #worldnews #geopolitics #warnews #hindinews #latestnews #newsupdate #timesnownavbharat #internationalnews #worldnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: रवींद्र जडेजा-सारांश जैन से परेशान, भारतीय कोच ने बताया- कैसे दूर होगी नो-बॉल की टेंशन?

कोलंबो टेस्ट मैच में सिर्फ 2 दिन की गेंदबाजी में दोनों भारतीय स्पिनरों ने मिलकर 10 नो-बॉल कर दी. सारांश की टेस्ट क्रिकेट में पहली ही गेंद नो-बॉल थी, जबकि जडेजा ने जडेजा के हाथ से एक विकेट फिस गयाय Wed, 26 Aug 2026 20:18:25 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | एक्सपर्ट बोले आधे घंटे पहले पता होता तो बहुत लोगों की जान बच जाती #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T16:11:23+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi| बीजेपी के निशाने पर राहुल क्यों ? #rahulgandhi #hijab #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T16:13:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers