Raksha Bandhan 2026: एक ही परिवार से आए ये भाई-बहन, एक बना सुपरस्टार तो दूसरा रह गया गुमनाम
Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों लोग स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन सफलता हर किसी के हिस्से में नहीं आती. कई बार ऐसा भी हुआ है कि एक ही परिवार के दो भाई-बहनों ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन किस्मत ने दोनों के लिए अलग-अलग रास्ते चुने. एक भाई या बहन सुपरस्टार बन गया, जबकि दूसरा उतनी पहचान नहीं बना सका. तो रक्षाबंधन के मौके पर जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही भाई-बहनों के बारे में, जिनमें से एक ने शोहरत की बुलंदियां छुईं और दूसरा लाइमलाइट से दूर रह गया.
1. सलमान खान और अरबाज खान (Salman Khan-Arbaaz Khan)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में खान परिवार के तीनों बेटे फिल्मों में आए, लेकिन सबसे ज्यादा सफलता सलमान खान को मिली. सलमान आज हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं. 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'दबंग', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. वहीं अरबाज खान ने भी एक्टिंग में हाथ आजमाया, लेकिन वो अपने भाई जैसी सफलता हासिल नहीं कर सके. वहीं, सलमान के छोटे भाई सोहेल का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा.
2. शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी (Shilpa Shetty-Shamita Shetty)
शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बनाई. एक्टिंग, फिटनेस और टीवी रियलिटी शोज के जरिए वो लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं और आज भी उनकी पॉपुलैरिटी जारी हैं. दूसरी ओर उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी ने भी फिल्मों में एंट्री की थी. 'मोहब्बतें' जैसी बड़ी फिल्म में नजर आने के बावजूद वो बॉलीवुड में अपनी बहन की तरह पहचान नहीं बना पाई. बाद में उन्होंने रियलिटी शोज में भी देखा गया, लेकिन स्टारडम नहीं मिला.
3. काजोल और तनीषा मुखर्जी (Kajol-TTanisha Mukherjee)
इस लिस्ट में काजोल और उनकी बहन का नाम भी शामिल है. काजोल बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'फना' जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. वहीं उनकी बहन तनीषा मुखर्जी ने भी फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश की. हालांकि कई फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिली. बाद में वो 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो में नजर आईं, लेकिन वो अपनी बहन जैसी पहचान नहीं बना सकी.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: राखी के त्योहार और भाई-बहन के रिश्ते पर बनीं ये बेहतरीन फिल्में, OTT पर घर बैठे उठाएं मजा
4. सैफ अली खान और सोहा अली खान (Saif-Soha Ali Khan)
पटौदी परिवार से आने वाले सैफ अली खान ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं. रोमांटिक हीरो से लेकर नेगेटिव किरदारों तक, उन्होंने खुद को इंडस्ट्री के टॉर स्टार्स में पहचान दिलाई. वहीं, उनकी बहन सोहा अली खान ने भी एक्टिंग में कदम रखा था. सोहा ने 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों में काम किया और उनकी तारीफ भी हुई, लेकिन वो बॉलीवुड में बड़ी स्टार नहीं बन सकीं. बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली.
5. गोविंदा और कीर्ति कुमार (Govinda-Kirti Kumar)
इस लिस्ट में गोविंदा का नाम भी शामिल है. एक्टर 90 के दशक के सबसे बड़े सितारों में शामिल रहे हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस और अभिनय ने उन्हें करोड़ों लोगों का पसंदीदा बनाया. वहीं उनके बड़े भाई कीर्ति कुमार एक्टर होने के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक भी हे, लेकिन उन्हें वैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिली जैसी गोविंदा को मिली. इंडस्ट्री में एक्टिव रहने के बावजूद वो पर्दे के पीछे ज्यादा पहचाने गए.
6. अनिल कपूर और संजय कपूर (Anil Kapoor-Sanjay)
अनिल कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और चार दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उनकी पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है. लेकिन उनके छोटे भाई संजय कपूर को उनके जितना फेम नहीं मिल पाया. संजय ने भी फिल्मों में बतौर हीरो शुरुआत की थी, लेकिन वो बड़े स्टार नहीं बन सके. भले ही संजय अब वेब सीरीज और सपोर्टिंग रोल्स में भी नजर आते हैं, लेकिन स्टारडम के मामले में अनिल कपूर उनसे काफी आगे हैं.
ये भी पढ़ें- Toxic से यश और कियारा के इंटीमेट सीन्स हुए 'लीक', सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोगों के उड़े होश!
7. एकता कपूर –तुषार कपूर (Ekta Kapoor-Tusshar Kapoor)
इस लिस्ट में फेमस फिल्ममेकर और टीवी की क्वीन एकता कपूर भी शामिल है. एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री में ऐसा साम्राज्य खड़ा किया कि उन्हें 'टीवी क्वीन' कहा जाता है. वहीं, वो फिल्में भी बनाती है. लेकिन उनके भाई तुषार कपूर उनके जितना स्टारडम हासिल नहीं कर पाए. तुषार ने कई फिल्मों में काम किया और कईयों में तो उनके रोल को पसंद भी किया गया, लेकिन सफलता के मामले में वो बहन से पीछे हैं.
8. रणबीर कपूर–रिद्धिमा कपूर साहनी (Ranbir-Riddhima Kapoor Sahni)
Instagram पर यह पोस्ट देखेंNepal Flood Video: नेपाल में कुदरत की तबाही का खौफनाक मंजर, दिल दहला देंगे ये वीडियो
Nepal Flood Video: नेपाल के उत्तरी हिस्से में तिब्बत सीमा की ओर से आई अचानक और बेहद तेज बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है. शांत दिखने वाली नदी कुछ ही समय में विकराल रूप लेती चली गई और अपने रास्ते में आने वाले पुलों, सड़कों, इमारतों तथा बिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाती गई. ताजा जानकारी के मुताबिक इस आपदा में कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है.
राहत और बचाव अभियान जारी है. लेकिन कुदरत के इस कहर के बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह कुदरत ने नेपाल के कई इलाकों में जबरदस्त कहर बरपाया है.
#WATCH | Nepal: Visuals from the flood-affected Nuwakot district in Nepal.
— ANI (@ANI) August 26, 2026
The destruction in flood-hit Nuwakot has resulted in homes being swept away, families separated, and many people still missing. pic.twitter.com/pIqFGuVUPj
अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, संभलने का नहीं मिला समय
बताया जा रहा है कि तिब्बत की ओर से आने वाली नदी में अचानक भारी जलप्रवाह पहुंचने के बाद रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में हालात तेजी से बिगड़ गए. बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका.
Today, a flash flood has swept through markets, settlements, and hydropower projects along the Bhotekoshi River in Timure and Syabrubesi, Gosainkunda Rural Municipality, Rasuwa District, Bagmati Province, Nepal. pic.twitter.com/DWVsGQpRzV
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) August 26, 2026
सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में नदी के रौद्र रूप की तस्वीर दिखाई दे रही है. कहीं पानी अपने साथ मलबा बहाकर ला रहा है तो कहीं तेज धार में सड़कें और वाहन बहते नजर आ रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर प्रसारित सभी वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. इस बीच अधिकारियों ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है.
These visuals from the floods in Rasuwa, Nepal are absolutely horrific. The scale of the destruction looks unreal, almost like a scene from a disaster movie.The entire Himalayan belt needs to seriously work on better early warning systems for such flash floods. Prayers for… pic.twitter.com/7iiupXXIzT
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) August 26, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









