Responsive Scrollable Menu

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इनके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शोभायात्रा में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज , महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज  एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया.

सीएम धामी ने की राज्य की सुख-समृद्धि  की कामना

इस दौरान सीएम धामी ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं. इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं.

शोभायात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं को सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही सीएम धामी ने शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े सभी संत-महात्माओं, आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. सीएम धामी ने कहा कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे. शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया स्पेशल एल्बम सॉन्ग, 5 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश

Continue reading on the app

Facial At Home: पार्लर जाने की नहीं जरूरत, रक्षाबंधन पर चांद की तरह चमकेगा चेहरा, इन चीजों से करें गोल्डन फेशियल

Best Golden Facial at Home: रक्षाबंधन पर खूबसूरत दिखने के लिए पार्लर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप घर पर गोल्डन फेशियल करने का आसान तरीका जान सकते हैं, जिससे आपका चेहरा सोने की तरह दमकता हुआ नजर आएगा.

Continue reading on the app

  Sports

काइरन पोलार्ड ने 26 गेंदों में मचाया तूफान. सिर्फ 20 दिन में जॉस बटलर को छोड़ा पीछे, फिर बने नंबर 1

काइरन पोलार्ड सिर्फ 20 दिन में फिर से नंबर 1 बन गए हैं. उन्होंने जॉस बटलर को पछाड़ दिया है. पोलार्ड की कामयाबी क्या रही? आइए जानते हैं. Thu, 27 Aug 2026 10:26:54 +0530

  Videos
See all

जवानों की कलाई पर बंधेगा रक्षासूत्र! MP से भेजी जाएंगी 5,000 राखियां | Indian Army | Rakshabandhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T06:10:53+00:00

धान-मक्का के दानों से बनी ‘स्वदेशी राखी’... Balrampur की बहनों का अनोखा हुनर! Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T06:07:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers