बंद कमरे में BJP-SAD की बड़ी डील! 45 बनाम 55 सीटों पर अटका गठबंधन...
पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. दरअसल, राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में यहां भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर गठबंधन खबरें आ रही हैं. हालांकि अभी किसी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और यह नहीं बताया है कि कौन कितनी सीट पर चुनावी अखाड़े में होगा?
बता दें दोनों पार्टियों के बीच पहले भी गठबंधन हो चुका है. इस बार वह फिर एक साथ आ सकते हैं. सूत्रों की मानें तो दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन आंकड़ों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है.
VIDEO | Chandigarh: On BJP announcing it will contest all 117 seats in the Assembly elections, Punjab Congress President Amarinder Singh Raja Warring says, "Prime Minister Modi met Sukhbir Singh Badal, after which reports started emerging that the two want to reach an… pic.twitter.com/rHHj7hLh2o
— Press Trust of India (@PTI_News) August 25, 2026
आखिर विवाद किस बात पर अटका है?
सूत्रों के मुताबिक BJP-SAD के बीच अभी बातचीत चल रही है. बताया जा रहा है कि बीजेपी इस बार गठबंधन में 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ अकाली दल फिलहाल बीजेपी को सिर्फ 45 सीटें देने को तैयार बताया जा रहा है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो यही 10 सीटों का फासला दोनों पार्टियों के बीच बातचीत को अटकाए हुए है. गौरतलब है कि पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं ऐसे में यह आंकड़ों की लड़ाई सीधे तौर पर यह तय करेगी कि आने वाले चुनाव में किस पार्टी की जमीन कितनी मजबूत रहेगी और किसकी कमजोर होगी.
क्या यह पहली बार है जब दोनों पार्टियां साथ आ रही हैं?
यह पहली बार नहीं है जब दोनों पार्टियां साथ आ रही हैं. पुराने चुनावों पर नजर डालें तो बीजेपी और अकाली दल लंबे समय तक NDA में एक-दूसरे की सबसे पुरानी सहयोगी रही हैं. यहां बता दें कि साल 2020 में तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों पार्टियों में मतभेद हो गया था. जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरियां बना ली थीं. अब 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लगभग सात साल बाद फिर से दोनों के करीब आने की अटकलें लग रही हैं।
पुराना फॉर्मूला क्या था?
गठबंधन टूटने से पहले दोनों दलों के बीच जो समझौता चलता था. एक रिपोर्ट के मुताबिक उसमें बीजेपी को छोटे भाई की भूमिका में रखा गया था. रानीतिक जानकार कहते हैं कि उस पुराने ढांचे के तहत बीजेपी करीब 23 सीटों पर ही चुनाव लड़ती थी जबकि बाकी करीब 94 सीटों पर अकाली दल अपने उम्मीदवार उतारता था. लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और बीजेपी इस बार खुद को कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में देख रही है. ऐसे में वह अब पुराने अनुपात से कहीं ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी कर रही है.
BJP will contest all 117 seats in Punjab: BL Santosh amid speculation over alliance with SAD
— ANI Digital (@ani_digital) August 24, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/a4iyAYE1T3#BJP #SAD #BLSantosh #Punjab pic.twitter.com/o4edHaYb8e
खबर अपडेट की जा रही है
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इनके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शोभायात्रा में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज , महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया.
सीएम धामी ने की राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
इस दौरान सीएम धामी ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं. इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं.
शोभायात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं को सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
इसके साथ ही सीएम धामी ने शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े सभी संत-महात्माओं, आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. सीएम धामी ने कहा कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे. शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया स्पेशल एल्बम सॉन्ग, 5 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









