Responsive Scrollable Menu

हेडलाइट की चकाचौंध पर रोक की तैयारी, हाई बीम पर बजेगा अलार्म; सरकार का प्रस्ताव तैयार

कार, ई-व्हीलर, बस और ट्रक की हेडलाइट से निकलने वाली तेज रोशनी से सामने से आने वाले गाड़ी ड्राइवरों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है. मंत्रालय ने इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है. इसके तहत सभी मोटर व्हीकल की डिपर और हाई बीम पर रहने वाली रोशनी को लेकर मानक तय करने पर काम किया जा रहा है.. 

टू-व्हीलर में हो सकते हैं बदलाव

दो-व्हीलर में भी बदलाव का प्रस्ताव है. गाड़ी स्टार्ट होते ही अपने आप जलने वाली हेडलाइट लो बीम पर ही रहेगी. जरूरत पड़ने पर ड्राइवर इसे हाई बीम पर कर सकेगा. यानी हाई बीम अपने आप हाई बीम पर नहीं जलेगी.

 क्या है प्रस्ताव

60 किमी. प्रति घंटे से कम रफ्तार पर चलने वाली गाड़ियों में अगर ड्राइवर हेडलाइट को हाई बीम पर करता है तो गाड़ी में अलार्म बजेगा. इसके मतलब यह होगा कि वह अनावश्यक हाई बीम का इस्तेमाल न करे और लोडेड वाहनों को भी हाई बीम पर तेज रोशनी बनने पर ड्राइवर को आंखों पर तेज रोशनी का असर कम हो. अभी हुआ तो इसका फैसला अगले साल अप्रैल से लागू किए जा सकने की उम्मीद है.

लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गईं हैं

30 दिनों के अंदर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं. कंपनियां इस प्रस्ताव को लेकर मोटर कंपनियों से भी बातचीत कर रही हैं. मारुति, टाटा, महिंद्रा समेत अन्य कंपनियों को चर्चा में शामिल किया गया है, ताकि प्रस्ताव लागू करने में आने वाली तकनीकी या दूसरी दिक्कतों का समाधान किया जा सके.

 

Continue reading on the app

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया स्पेशल एल्बम सॉन्ग, 5 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया. मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा और राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की विशिष्ट पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

इस अवसर पर आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया. उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों तथा जनहित में लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना की. मुख्यमंत्री ने एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी एवं सु शिवानी नेगी, संगीतकार विजयपाल कलूड़ा सहित एल्बम से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा कोठारी ने की तथा संचालन संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने किया. इस अवसर पर युवा मोर्चा पछवादून के जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल, प्रदीप दुग्गल, विजय असवाल, शोभित उनियाल, गिरीश भट्ट, लक्ष्मी नारायण नवानी, आदित्य नौटियाल, सहदेव सिंह बिष्ट, सपना जवाड़ी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

 

Continue reading on the app

  Sports

11 टेस्ट में 1788 रन, दुनिया का वो दिग्ग्ज बल्लेबाज, जिसका 20 साल पहले बनाया विश्व कीर्तिमान कोई नहीं तोड़ सका

Unbreakable Cricket Records: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ का नाम क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार है. साल 2006 उनके करियर का स्वर्णिम दौर रहा, जब उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 99 की औसत से एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का अटूट विश्व रिकॉर्ड बनाया. 90 टेस्ट और 288 वनडे खेलने वाले यूसुफ का बल्ला भारत के खिलाफ भी जमकर बोला. Thu, 27 Aug 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Pakistan News: भारत की तरक्की से क्यों डर रहा PAK! #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T01:16:00+00:00

CM Himanta On Pawan Khera : पवन खेड़ा के पोस्ट पर CM हिमंत का पलटवार! #shorts #viral #congress #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T01:15:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers