मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया स्पेशल एल्बम सॉन्ग, 5 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया. मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा और राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की विशिष्ट पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.
इस अवसर पर आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया. उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों तथा जनहित में लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना की. मुख्यमंत्री ने एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी एवं सु शिवानी नेगी, संगीतकार विजयपाल कलूड़ा सहित एल्बम से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा कोठारी ने की तथा संचालन संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने किया. इस अवसर पर युवा मोर्चा पछवादून के जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल, प्रदीप दुग्गल, विजय असवाल, शोभित उनियाल, गिरीश भट्ट, लक्ष्मी नारायण नवानी, आदित्य नौटियाल, सहदेव सिंह बिष्ट, सपना जवाड़ी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.
Stocks To Watch On 26 August: सिप्ला, Varun Beverages, हिंदुस्तान कॉपर समेत आज इन स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की नजर
Stocks To Watch On 26 August: आज कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के बीच बाजार खुल चुका है. जहां कुछ कंपनियों को रेगुलेटरी मोर्चे पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कुछ ने नए बिजनेस सेगमेंट में उतरने का ऐलान किया है. इस बीच, सरकार की हिस्सेदारी बिक्री को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. आइए एक-एक करके देखते हैं कि आज 26 अगस्त को बाजार में किन स्टॉक्स पर सबकी नजर रहेगी और इसके पीछे क्या वजहें हैं?
पीथमपुर प्लांट को लेकर Cipla की मुश्किलें फिर बढ़ीं
फार्मास्युटिकल कंपनी सिप्ला को अमेरिका से एक और रेगुलेटरी बाधा का सामना करना पड़ा है. हाल ही में, मध्य प्रदेश में कंपनी के पीथमपुर प्लांट में हुई फॉलो-अप जांच के बाद, अमेरिकी ड्रम रेगुलेटर USFDA ने 7 कमियां बताई हैं. 17 अगस्त से 25 अगस्त के बीच हुई इस जांच में 'करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज' (cGMP) मानकों के पालन का आकलन किया गया और नतीजों को फॉर्म 483 में दर्ज किया गया. कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया कि ये खामियां किस तरह की हैं और कितनी गंभीर हैं, लेकिन एक्सचेंज फाइलिंग में उसने भरोसा दिलाया है कि तय समयसीमा के अंदर USFDA के साथ मिलकर इन्हें ठीक किया जाएगा. बता दें, कुछ ही दिन पहले Cipla ने जून तिमाही के नतीजे भी घोषित किए थे, जिसमें ₹789 करोड़ का मुनाफा और ₹7,119 करोड़ का रेवेन्यू (2.3% की सालाना बढ़त) दर्ज हुआ था.
यह भी पढ़ें- बोली के आखिरी दिन छा गया Augmont Enterprises IPO, GMP से मिल रहा 41% मुनाफे का इशारा
अब शराब कारोबार में भी उतरेगी Varun Beverages
भारत की जानी-मानी बेवरेज कंपनी, वरुण बेवरेजेज अपने पारंपरिक कारोबार से हटकर एक नए सेगमेंट में कदम रख रही है. मंगलवार को कंपनी के बोर्ड ने रेडी-टू-ड्रिंक एल्कोहलिक बेवरेज सेगमेंट में उतरने की मंजूरी दे दी. इसके लिए 'KIVA स्पिरिट्स एंड कंपनी' नाम से एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी बनाई जाएगी और इसे चलाने की जिम्मेदारी डियाजियो (Diageo) के पूर्व एग्जीक्यूटिव प्रथमेश मिश्रा को सौंपी गई है. गौरतलब है कि इससे पहले मई में कंपनी ने PepsiCo के साथ अपने बॉटलिंग समझौते में भी बदलाव किया था, जिसमें एग्रीमेंट 2049 तक बढ़ाया गया और कंपनी पर लगी वह शर्त हटा दी गई जो उसे सिर्फ PepsiCo के लिए काम करने तक सीमित रखती थी. इसके अलावा बोर्ड ने ट्यूनीशिया में एक ज्वाइंट वेंचर बनाने की योजना को भी मंजूरी दी है.
सरकार का Hindustan Copper में हिस्सेदारी, बिक्री को मिला शानदार रिस्पांस
हिंदुस्तान कॉपर में केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) को इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. पहले ही दिन इस इश्यू को लगभग 3.41 गुना सब्सक्राइब किया गया है. इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी के लिए रिजर्व 2.61 करोड़ शेयरों के मुकाबले 8.91 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं. मांग इतनी ज्यादा थी कि सरकार ने पूरा ग्रीन शू ऑप्शन इस्तेमाल करने का फैसला किया, जिससे कुल हिस्सेदारी की बिक्री बढ़कर 6% हो गई. रिटेल इन्वेस्टर्स और कर्मचारी भी 26 अगस्त से शुरू होने वाले इस ऑफर में हिस्सा ले सकेंगे. शेयरों के लिए फ्लोर प्राइस ₹514 तय किया गया है.
Groww की पैरेंट कंपनी में बड़ी ब्लॉक डील
निवेश प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures में एक बड़ी ब्लॉक डील की खबर है. इनवेस्टर Ribbit Capital ने कंपनी में अपनी 1.6% हिस्सेदारी बेचने के लिए डील शुरू की है, जिसकी अनुमानित वैल्यू ₹1,914 करोड़ आंकी गई है. शेयर ₹195 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर ऑफर किए जा रहे हैं.
Sierra.ev में मिलेगी 5G कनेक्टिविटी
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने हाल ही में लॉन्च हुई Sierra.ev इलेक्ट्रिक कार में इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी देने के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी का उद्देश्य गाड़ी को ज्यादा कनेक्टेड और सॉफ्टवेयर बेस्ड बनाना है.
यह भी पढ़ें- ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आहट से सहमा बाजार: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 77,300 के करीब
JSW Energy से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी (MSEDCL) ने सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र बिजली नियामक आयोग (MERC) के एक आदेश को चुनौती दी थी. इस आदेश में कंपनी को टैरिफ विवाद के मामले में JSW एनर्जी को लगभग ₹600 करोड़ का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था. अब इस मामले की सुनवाई टाल दी गई है.
Advait Energy Transitions को मिला ₹134 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर
कंपनी को मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPPTCL) की ओर से ₹134.62 करोड़ (टैक्स सहित) का टर्नकी ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर में 400kV, 220kV और 132kV की एक्सट्रा हाई वोल्टेज लाइनों के लिए इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम (ERS) का डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई शामिल है. और इसे अगले 18 महीनों में पूरा किया जाना है.
तीन नए राज्यों में पहुंचा Heineken Silver
United Breweries, जो HEINEKEN ग्रुप का हिस्सा है, ने अपने प्रीमियम ब्रांड Heineken Silver को अब केरल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भी उतार दिया है. कंपनी का कहना है कि यह विस्तार उन बाजारों में मिल रही मजबूत डिमांड को देखते हुए किया गया, जहां यह ब्रांड पहले से मौजूद है.
यह भी पढ़ें- सोने-चांदी में मिलाजुला कारोबार: गोल्ड की कीमतों में उछाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 महीने के उच्चतम स्तर पर
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










