वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सजा क्यों दिलवाना चाहते हैं संजय मांजरेकर? वायरल पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान
Sanjay Manjrekar Post Viral: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो आते ही वायरल हो गया है. इस पोस्ट में मांजरेकर भारतीय स्टार क्रिकेटर्स वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सजा देने की मांग करते दिख रहे हैं. उनका कहना है कि यदि बीसीसीआई और आईसीसी इन्हें ऐसे ही छोड़ती रहेगी, तो उन्हें मैदान पर इस तरह का बर्ताव करने की आदत पड़ जाएगी. तो आइए आपको बताते हैं कि इस आर्टिकल में कि आखिर ये पूरा मामला क्या है.
संजय मांजरेकर की सख्त अपील, क्या लिखा?
Dear @icc & @bcci…
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) August 26, 2026
Vaibhav for Ind A recently & now Jaiswal… if you keep letting them get away with such behaviour, you train them to repeat such behaviour. It’s not good for the sport & crucially their own future too. ????
श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई गेंदबाज आसिथा फर्नांडो के बीच झड़पु हुई थी. हालांकि, आईसीसी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और दोनों ही खिलाड़ियों को सजा सुना दी है. मगर, संजय मांजरेकर ने अब पोस्ट करके गुहार लगाई है.
दरअसल, संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को लेकर ICC और BCCI से अपील करते हुए एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- "डियर ICC और BCCI, हाल ही में इंडिया ए के लिए वैभव और अब जयसवाल अगर आप उन्हें गलत व्यवहार से बिना सजा दिए बच निकलने देते रहेंगे, तो आप उन्हें उस रवैए को दोहराने के लिए ट्रेन कर रहे हैं. ये खेल के लिए अच्छा नहीं है और खास तौर पर उनके अपने भविष्य के लिए भी नहीं."
आपको बता दें, आईसीसी इस मामले पर एक्शन ले चुकी है. जायसवाल और फर्नांडो पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उन्हें एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया.
यशस्वी जायसवाल श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े
???? THINGS GET HEATED! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 23, 2026
Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando exchange words as tensions rise in the middle. ????
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/7qJrORjx8V
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो से भिड़ गए थे. ये घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई, जब फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया. असिथा फर्नांडो के ओवर में 3 बैक टू बैक चौके लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल आखिरी गेंद पर आउट हो गए. जब यशस्वी पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तब गेंदबाज अपनी टीम के साथ विकेट का जश्न मना रहा था. पहले तो बोल्ड होने के बाद यशस्वी आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे.
तभी उन्हें आउट करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने उन्हें कुछ कह दिया, जिसे सुनकर यशस्वी भड़क गए और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर जवाब दिया और असिथा की ओर बढ़े. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि वो अपने हेड से हेड टकराने लगे.
वैभव सूर्यवंशी भी कर चुके हैं ऐसी हरकत
???? SRI LANKAN PLAYER FINED AFTER FIGHT WITH VAIBHAV SURYAVANSHI ????
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) June 16, 2026
- Vishen Halambage has been fined by match referee Pradeep Jeyapragash following his on-field spat with Vaibhav Sooryavanshi after the match ???? pic.twitter.com/F2d38dlabE
इंडिया ए और श्रीलंका ए के मैच के दौरान भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबागे के बीच एक तीखी बहस देखने को मिली थी. यह घटना 15 जून 2026 को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए एक मुकाबले (ट्राई-नेशन यूथ वनडे सीरीज) के बाद हुई थी. मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में भारत ए को हार का सामना करना पड़ा था. मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तब श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे के साथ वैभव सूर्यवंशी की तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई थी.
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें कफर्म, वैभव सूर्यवंशी की टीम ने भी बनाई जगह, नोट कर लें डेट और टाइम
हेडलाइट की चकाचौंध पर रोक की तैयारी, हाई बीम पर बजेगा अलार्म; सरकार का प्रस्ताव तैयार
कार, ई-व्हीलर, बस और ट्रक की हेडलाइट से निकलने वाली तेज रोशनी से सामने से आने वाले गाड़ी ड्राइवरों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है. मंत्रालय ने इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है. इसके तहत सभी मोटर व्हीकल की डिपर और हाई बीम पर रहने वाली रोशनी को लेकर मानक तय करने पर काम किया जा रहा है..
टू-व्हीलर में हो सकते हैं बदलाव
दो-व्हीलर में भी बदलाव का प्रस्ताव है. गाड़ी स्टार्ट होते ही अपने आप जलने वाली हेडलाइट लो बीम पर ही रहेगी. जरूरत पड़ने पर ड्राइवर इसे हाई बीम पर कर सकेगा. यानी हाई बीम अपने आप हाई बीम पर नहीं जलेगी.
क्या है प्रस्ताव
60 किमी. प्रति घंटे से कम रफ्तार पर चलने वाली गाड़ियों में अगर ड्राइवर हेडलाइट को हाई बीम पर करता है तो गाड़ी में अलार्म बजेगा. इसके मतलब यह होगा कि वह अनावश्यक हाई बीम का इस्तेमाल न करे और लोडेड वाहनों को भी हाई बीम पर तेज रोशनी बनने पर ड्राइवर को आंखों पर तेज रोशनी का असर कम हो. अभी हुआ तो इसका फैसला अगले साल अप्रैल से लागू किए जा सकने की उम्मीद है.
लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गईं हैं
30 दिनों के अंदर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं. कंपनियां इस प्रस्ताव को लेकर मोटर कंपनियों से भी बातचीत कर रही हैं. मारुति, टाटा, महिंद्रा समेत अन्य कंपनियों को चर्चा में शामिल किया गया है, ताकि प्रस्ताव लागू करने में आने वाली तकनीकी या दूसरी दिक्कतों का समाधान किया जा सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








