Bread Pakoda Recipe: बच्चों को खूब पसंद आएगा ब्रेड पकोड़ा, 10 मिनट में करें तैयार; स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने को कहेंगे
Bread Pakoda Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ ऐसा खाने का मन हो जो झटपट तैयार हो जाए और बच्चों को भी पसंद आए, तो ब्रेड पकोड़ा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम, मसालेदार स्वाद वाला ब्रेड पकोड़ा घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से आसानी से बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसकी तैयारी में ज्यादा समय नहीं लगता और अचानक बच्चों को कुछ टेस्टी खिलाने का मन हो तो यह रेसिपी काम आ सकती है।
ब्रेड के स्लाइस, बेसन और कुछ मसालों से बनने वाला यह स्नैक स्वाद में लाजवाब होता है। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार आलू की फिलिंग, हरी चटनी या हल्के मसाले भी शामिल कर सकते हैं। अगर सही तरीके से बैटर तैयार किया जाए और तेल अच्छी तरह गर्म हो, तो ब्रेड पकोड़े बाहर से सुनहरे और क्रिस्पी बनते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री
- 6 ब्रेड स्लाइस
- 1 कप बेसन
- 2 उबले हुए आलू
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- थोड़ा अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- बारीक कटा हरा धनिया
- तलने के लिए तेल
- जरूरत के अनुसार पानी
ब्रेड पकोड़ा बनाने का तरीका
सबसे पहले तैयार करें आलू की फिलिंग
उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा चाट मसाला भी डाल सकते हैं। फिलिंग को बहुत ज्यादा गीला न रखें, वरना ब्रेड में लगाने में परेशानी हो सकती है।
ऐसे तैयार करें बेसन का बैटर
एक बड़े बाउल में बेसन लें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसका गाढ़ा लेकिन चिकना बैटर तैयार करें। बैटर न तो बहुत पतला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा। अगर बैटर ब्रेड पर अच्छी तरह कोट हो जाए, तो पकोड़े ज्यादा कुरकुरे बनेंगे।
10 मिनट में ऐसे बनाएं ब्रेड पकोड़ा
ब्रेड स्लाइस को अपनी पसंद के आकार में काट लें। एक स्लाइस पर आलू की तैयार फिलिंग लगाएं और उसके ऊपर दूसरा ब्रेड स्लाइस रखकर हल्के हाथ से दबा दें। अब इसे बेसन के बैटर में अच्छी तरह डुबोएं, ताकि चारों तरफ बैटर की कोटिंग हो जाए।
कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल पर्याप्त गर्म होने पर ब्रेड को सावधानी से इसमें डालें। पकोड़े को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेज आंच पर तलने से बाहर का हिस्सा जल्दी ब्राउन हो सकता है, जबकि अंदर का हिस्सा अच्छी तरह गर्म नहीं होगा। तैयार ब्रेड पकोड़े को टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
हरी चटनी के साथ करें सर्व
गरमा-गरम ब्रेड पकोड़े को हरी धनिया-पुदीना चटनी, टोमैटो सॉस या मीठी इमली की चटनी के साथ परोस सकते हैं। बच्चों के लिए मसालों की मात्रा उनकी पसंद के अनुसार कम रखें। इस आसान रेसिपी की खासियत यही है कि कम समय में स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक तैयार हो जाता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Monsoon Skin Care: मानसून में पिंपल्स ने बिगाड़ दी चेहरे की रंगत? इन स्किन केयर टिप्स से पाएं साफ और हेल्दी त्वचा
Rajasthani Kadhi: दही-बेसन से बनाएं टेस्टी राजस्थानी कढ़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने की होगी डिमांड
Rakhi Day Plans: सुबह की पूजा से रात की मस्ती तक, ऐसे प्लान करें पूरा राखी डे, भाई-बहन की यादें बन जाएंगी खास
Rakhi Day Plans: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का मौका है। ऐसे में सिर्फ कुछ घंटों की मुलाकात के बजाय पूरे दिन को छोटे-छोटे यादगार पलों में बांटा जा सकता है। घर पर रहकर भी ऐसा प्लान बनाया जा सकता है जिसमें परंपरा, खाना, गेम्स, पुराने किस्से और खूब सारी मस्ती शामिल हो। तो सुबह की पूजा से लेकर रात की मूवी और डिनर तक एक मजेदार राखी डे प्लान तैयार किया जा सकता है।
1.सुबह की शुरुआत रखें ट्रेडिशनल
राखी डे की शुरुआत परिवार के साथ नाश्ते से की जा सकती है। इसके बाद राखी की थाली सजाकर भाई को तिलक लगाएं, राखी बांधें और मिठाई खिलाएं। भाई-बहन चाहें तो इस दौरान एक-दूसरे के लिए छोटा सा स्पेशल मैसेज भी लिख सकते हैं।
2.नाश्ते के बाद करें बचपन वाली मस्ती
राखी की रस्म के बाद परिवार के साथ फोटो क्लिक करना भी दिन की खूबसूरत शुरुआत हो सकती है। फूलों, दीयों, फेयरी लाइट्स और पुरानी तस्वीरों से घर का एक छोटा-सा कोना सजाकर उसे फोटो स्पॉट बनाया जा सकता है। राखी के दिन क्रिकेट, बैडमिंटन या इनडोर गेम्स से लेकर 'कौन किसे ज्यादा जानता है' जैसे मजेदार सवालों वाला गेम भी खेला जा सकता है।
3.दोपहर में बनाएं भाई-बहन का स्पेशल लंच
दोपहर के खाने को भी राखी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाया जा सकता है। भाई या बहन की पसंदीदा डिश घर पर मिलकर तैयार करें। अगर खाना बनाने का मूड नहीं है तो बाहर लंच के लिए जाना भी अच्छा विकल्प है।
4.गिफ्ट के साथ दें यादों का सरप्राइज
राखी पर महंगा गिफ्ट देने के बजाय बचपन की तस्वीरों से छोटा-सा फोटो एल्बम, मेमोरी जार या भाई-बहन की पुरानी यादों से जुड़ा कोई छोटा सरप्राइज तैयार किया जा सकता है। गिफ्ट सीधे देने के बजाय उसके लिए कुछ क्लु तैयार करें और भाई या बहन को उन्हें सॉल्व करते हुए सरप्राइज तक पहुंचने दें।
5.शाम को निकलें छोटी सी आउटिंग पर
अगर मौसम और समय साथ दे तो शाम को परिवार के साथ नजदीकी पार्क, कैफे या किसी घूमने वाली जगह पर जा सकते हैं। भाई-बहन अगर थोड़ा एडवेंचर पसंद करते हैं तो आसपास की जगह के लिए छोटा रोड ट्रिप भी प्लान किया जा सकता है।
6.शाम ढले करें कराओके और फोटोशूट
घर लौटने के बाद भाई-बहन मिलकर कराओके सेशन रख सकते हैं। परिवार के हर सदस्य का पसंदीदा गाना प्लेलिस्ट में शामिल करें और बिना इस बात की चिंता किए गाएं कि सुर सही है या नहीं।
7. रात को रखें मूवी और डेजर्ट नाइट
दिनभर की मस्ती के बाद रात को घर पर ही आराम से मूवी नाइट प्लान की जा सकती है। भाई-बहन की पसंद की फिल्म लगाएं, पॉपकॉर्न और पसंदीदा स्नैक्स रखें और आखिर में कोई मिठाई या डेजर्ट जरूर शामिल करें।
8. दूर रहने वाले भाई-बहन ऐसे मनाएं राखी
अगर भाई या बहन दूसरे शहर या देश में रहते हैं, तो पूरा दिन अलग-अलग समय पर वीडियो कॉल के जरिए साथ बिताया जा सकता है। पहले से राखी और गिफ्ट भेजकर तय समय पर ऑनलाइन राखी सेरेमनी की जा सकती है।
इसके बाद दोनों एक ही फिल्म ऑनलाइन देख सकते हैं, साथ में कोई गेम खेल सकते हैं या पुरानी तस्वीरों का डिजिटल एल्बम शेयर कर सकते हैं। दूरी होने के बावजूद ऐसे छोटे प्लान त्योहार की खुशी को कम नहीं होने देते।
यह भी पढ़ें: भाई-बहन के लिए गिफ्ट खरीदना रह गया? सिर्फ 15 मिनट में ऐसे मंगाएं राखी का तोहफा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











