Responsive Scrollable Menu

School Holidays: 18 दिनों में 3 लॉन्ग वीकेंड, राखी से जन्माष्टमी तक कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?

School Holidays: अगस्त के आखिरी दिनों से सितंबर के बीच कई दिन स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है. रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी अलग-अलग दिनों पर पड़ रहे हैं, जिससे कई जगह लॉन्ग वीकेंड बन सकते हैं.

The post School Holidays: 18 दिनों में 3 लॉन्ग वीकेंड, राखी से जन्माष्टमी तक कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Hamirpur में Lumpy Skin Disease से एक बछड़े की मौत, 33 मवेशी संक्रमित

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में लंपी त्वचा रोग से एक बछड़े की मौत हो गई है और 33 मवेशी संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पशुपालन विभाग ने बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए निगरानी और उपचार के प्रयास तेज कर दिए हैं।

लंपी त्वचा रोग (एलएसडी) मवेशियों और भैंसों को प्रभावित करने वाला संक्रामक रोग है। यह कैप्रिपॉक्स वायरस के कारण होता है। यह बीमारी मच्छरों, मक्खियों और किलनियों के जरिए फैलती है।

इससे मवेशियों में तेज बुखार, त्वचा पर कठोर गांठें, आंखों और नाक से स्राव शुरू हो सकता है तथा उनके दूध देने की क्षमता काफी कम हो सकती है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले चार-पांच दिनों में जिले के विभिन्न इलाकों से लंपी रोग के कम से कम 34 मामले सामने आए हैं। बरसार क्षेत्र में इससे एक बछड़े की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि नादौन क्षेत्र में सबसे अधिक 12 मामले सामने आए हैं, जबकि भोरंज और सुजानपुर में दो-दो मामले दर्ज किए गए हैं। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी पशुओं में बीमारी के लक्षण पाए जाने के बाद पशुपालन विभाग ने निगरानी और उपचार के प्रयास तेज कर दिए हैं। हमीरपुर पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक (परियोजना) डॉ. सतीश ने लोगों को सतर्क रहने, अपने पशुओं की नियमित जांच करने और शरीर पर असामान्य गांठ, बुखार या कमजोरी के लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक को सूचित करने की सलाह दी है।

अधिकारियों ने बताया कि बीमारी से निपटने के लिए पशुपालन विभाग को करीब 13,500 टीके मिले हैं। इन टीकों को पशु चिकित्सालयों और संबंधित केंद्रों में भेज दिया गया है, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में पशुओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। पिछले वर्ष हमीरपुर में करीब 16,000 पशुओं को लंपी त्वचा रोग से बचाव का टीका लगाया गया था।

वर्ष 2023 में बीमारी के बड़े प्रकोप के बाद बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बाबर आजम की कप्तानी में पहली बार होगा ऐसा, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कर रहे वापसी

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें बाबर आजम चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. अब फिट होने के बाद उनकी वापसी हो रही है Thu, 27 Aug 2026 01:55:12 +0530

  Videos
See all

RSS Chief Mohan Bhagwat पर क्या बोले Pawan Khera ? #mohanbhagwat #rss #shorts #viral #news #2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T00:09:47+00:00

Onion Price Hike | प्याज की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान! | Lucknow News | Hindi News | Onion Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T00:09:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers