Responsive Scrollable Menu

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

केजेएम वर्मा बीजिंग, 26 अगस्त नेपाल से लगे चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 265 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने तिब्बत में चीन-नेपाल सीमा के पास के गांवों और कस्बों में आई अचानक बाढ़ के बाद लापता लोगों की खोज और बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है। बाढ़ से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

तेज गति से मलबा बहकर आने से चीन की तरफ बंदरगाह तक जाने वाली सड़कें कट गई हैं, साथ ही संचार और बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन संबंधित बिजली कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, जो आपदा प्रभावित इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है। चीन के दक्षिण-पश्चिम तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में ग्यिरोंग सीमा बंदरगाह पर नेपाल की तरफ से कीचड़ और मलबा आने से हुए नुकसान के बाद चीनी अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात आठ बजे (स्थानीय समय) तक तीन लोगों की मौत हो गई और 265 अन्य लापता हैं। समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने बताया कि स्थानीय प्रशासन उस आपदा प्रभावित क्षेत्र में कर्मियों को भेज रहा है, जहां संचार व्यवस्था बाधित हो गई है। खबर के अनुसार, उत्तरी नेपाल में जिरोंग-रसुवा सीमा क्षेत्र में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने आपात प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय कर दिया।

दूतावास ने प्रभावित क्षेत्र में चीनी नागरिकों और कंपनियों की स्थिति का जायजा लिया तथा नेपाल सरकार एवं संबंधित एजेंसियों से बचाव अभियान चलाने का आग्रह किया। खबर में बताया गया कि दूतावास ने नेपाल में रह रहे चीन के नागरिकों और संस्थानों के लिए नया सुरक्षा परामर्श भी जारी किया है।

Continue reading on the app

दैनिक अंक ज्योतिष (Dainik Ank Jyotish 27 August 2026): खुद पर तनाव न होने दें हावी, जानें अपने मूलांक के हिसाब से क्या करें उपाय

Daily Numerology: यदि लंबे समय से कोई वित्तीय मामला रुका हुआ था, तो आज उसे सुलझाने का एकदम सही समय है. अपनी समझदारी पर पूरा भरोसा रखें. आज का दिन जीतने की चाह में अपनों को पीछे न छोड़ने का है.

Continue reading on the app

  Sports

11 टेस्ट में 1788 रन, दुनिया का वो दिग्ग्ज बल्लेबाज, जिसका 20 साल पहले बनाया विश्व कीर्तिमान कोई नहीं तोड़ सका

Unbreakable Cricket Records: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ का नाम क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार है. साल 2006 उनके करियर का स्वर्णिम दौर रहा, जब उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 99 की औसत से एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का अटूट विश्व रिकॉर्ड बनाया. 90 टेस्ट और 288 वनडे खेलने वाले यूसुफ का बल्ला भारत के खिलाफ भी जमकर बोला. Thu, 27 Aug 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

PM Modi News: PM ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में युवाओं से करेंगे संवाद #pmmodi #shorts #bjpnews #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T01:17:12+00:00

Pakistan News: भारत की तरक्की से क्यों डर रहा PAK! #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T01:16:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers