Toxic Movie Review: यश के डबल रोल और धांसू एक्शन ने जीता दिल, फूल पैसा वसूल है टॉक्सिक?
Film: Toxic
Rating: 3.5
Toxic Movie Review: रॉकिंग स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ आखिरकार आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को पहले 19 मार्च को ‘Dhurandhar 2’ के साथ रिलीज किया जाना था, लेकिन रिलीज डेट में कई बार बदलाव के बाद आखिरकार फिल्म आज दर्शकों के बीच पहुंच गई। यश की जबरदस्त पॉपुलैरिटी और उनकी दमदार स्क्रीन प्रजेंस की वजह से फिल्म को लेकर पहले से ही काफी हाईप था। अब सवाल ये है कि क्या ‘Toxic’ फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरती है? चलिए जानते हैं।
कहानी कैसी है?
‘Toxic’ एक ऐसे गैंगस्टर की कहानी है, जिसकी दुनिया पुराने गोवा की पृष्ठभूमि में रची गई है। फिल्म की कहानी 1940 से लेकर 1970 के दशक के दौर को छूती है और इसी दौरान क्राइम, फैमिली और पावर का एक अलग ही खेल देखने को मिलता है।
Yash फिल्म में राया नाम के एक खतरनाक गैंगस्टर के किरदार में नजर आते हैं। Nayanthara उनकी बड़ी बहन का रोल निभा रही हैं। वहीं Tara Sutaria से Yash की शादी होने वाली होती है, लेकिन कहानी में Kiara Advani का किरदार भी एक अहम मोड़ लेकर आता है।
फिल्म का सबसे सरप्राइजिंग एलिमेंट है यश का डबल रोल, वह राया यानी पिता और रूमी यानी बेटे के किरदार में नजर आते हैं। खासकर रूमी के किरदार में Yash का अलग अंदाज देखने को मिलता है। Rukmini Vasanth की एंट्री सेकेंड हाफ में होती है और उनके किरदार के बारे में ज्यादा बताना कहानी का मजा खराब कर सकता है। वहीं Huma Qureshi ने भी अपने किरदार से काफी सरप्राइज किया है। उनका रोल काफी दमदार है।
डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले
फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और सबसे पहले बात करनी होगी फिल्म के विजुअल ट्रिटमेंट की। ‘Toxic’ की डार्क और mysterious दुनिया फिल्म को बाकी फिल्मों से काफी अलग बनाती है।
यश की स्क्रीन प्रजेंस तो शानदार है ही, साथ ही फिल्म के एक्शन सिक्वेंस भी जबरदस्त हैं। कुछ एक्शन सीन ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपको बड़े पर्दे पर बैठकर मजा आने वाला है।
लेकिन फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसका स्क्रीनप्ले है।
फिल्म की शुरुआत के करीब 40 मिनट थोड़े स्लो और कन्फ्यूजन लग सकते हैं। यहां तक कि कुछ दर्शकों को शुरुआत में फिल्म disappoint भी कर सकती है। लेकिन इसके बाद कहानी धीरे-धीरे ग्रीप पकड़ती है और सैकेंड में फिल्म काफी engaging हो जाती है।
फिल्म के डायलॉग अच्छे हैं, लेकिन कुछ जगहों पर डायलॉग्स थोड़े अजीब और आउट ऑफ प्लेस भी लगते हैं। वहीं क्लाइमैक्स काफी unpredictable है और फिल्म का एंडिंग आपको सरप्राइज कर सकता है।
एक्टिंग
Yash ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह स्क्रीन पर क्यों छा जाते हैं। गैंगस्टर राया के किरदार में उनका स्वैग और एटिट्यूड जबरदस्त है।
लेकिन असली सरप्राइज तब मिलता है जब वह रूमी के किरदार में आते हैं। रूमी के character में Yash के expressions और body language काफी शानदार हैं।
Kiara Advani, Huma Qureshi, Tara Sutaria, Nayanthara और Rukmini world देखना चाहते हैं, तो ‘Toxic’ आपको निराश नहीं करेगी।
सभी ने अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। हर character की कहानी में अपनी जगह है और सभी कलाकार screen पर stand out करते हैं।
फाइनल वर्डिक्ट
कुल मिलाकर ‘Toxic’ Yash के फैंस के लिए किसी treat से कम नहीं है। फिल्म की शुरुआत थोड़ी slow जरूर है, लेकिन उसके बाद कहानी पकड़ बना लेती है।
सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है Yash की screen presence, फिल्म का डार्क गैंगस्टर वर्ल्ड और शानदार एक्शन सीक्वेंस। बड़े पर्दे पर कुछ सीन आपको सीटियां मारने पर मजबूर कर सकते हैं।
अगर आप Yash के fan हैं और बड़े पर्दे पर कुछ अलग तरह का एक्शन और डार्क गैंगस्टर वर्ल्ड देखना चाहते हैं, तो ‘Toxic’ आपको निराश नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें- Toxic X Review: यश की 'टॉक्सिक' ने मचा डाला तहलका, फर्स्ट शो देखने वाले बोले- 'रोमांस नहीं, रिवेंज है'
स्पेसएक्स लुइसियाना स्पेसपोर्ट में 100 अरब डॉलर करेगी निवेश; 11,100 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी
नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स ने लुइसियाना में एक बड़े स्तर की लॉन्च सुविधा बनाने के लिए 100 अरब डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया है।
लुइसियाना इकोनॉमिक डेवलपमेंट के अनुसार, प्रस्तावित स्पेसपोर्ट से अगले 10 वर्षों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 11,100 से अधिक नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।
स्पेसएक्स ने बताया कि ‘स्टारबेस लुइसियाना’ नाम से बनाई जाने वाली यह सुविधा उसके स्टारशिप अंतरिक्ष यान के लिए उच्च-आवृत्ति वाली लॉन्च साइट होगी और इसे वर्मिलियन पैरिश में बनाया जाएगा।
इसके अलावा, मस्क ने ‘एक्स’ पर कहा कि इसमें एक दर्जन से अधिक लॉन्च टावर होंगे। इससे प्रतिदिन 30 से अधिक स्टारशिप उड़ानों को संभव बनाया जा सकेगा और इससे यह पृथ्वी की सबसे बड़ा लॉन्च साइट बन जाएगी।
लुइसियाना इकोनॉमिक डेवलपमेंट एजेंसी ने बताया कि यह सुविधा हर साल हजारों लॉन्च का समर्थन करने के लिए तैयार की जाएगी। इससे लॉन्च की संख्या में तेज वृद्धि होगी और अंतरिक्ष तक पहुंच का विस्तार करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा।
एजेंसी ने कहा कि इस परियोजना से अगले 10 वर्षों में 3,000 प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। इन नौकरियों का औसत वार्षिक वेतन 92,600 डॉलर होगा, जो वर्मिलियन पैरिश के औसत वेतन से 192 प्रतिशत अधिक है।
इस बीच, लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने इस निवेश का स्वागत करते हुए इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना एयरोस्पेस क्षेत्र में लुइसियाना की स्थिति को और मजबूत करेगी।
हालांकि, इस परियोजना से 8,100 से अधिक अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होने का भी अनुमान है। इससे अकाडियाना क्षेत्र में नई नौकरियों की कुल संख्या 11,100 से अधिक हो जाएगी।
स्पेसएक्स के अनुसार, लुइसियाना की यह सुविधा स्टारशिप के लिए उच्च-आवृत्ति वाली लॉन्च क्षमता विकसित करने में मदद करेगी और अंतरिक्ष यान के भविष्य के मिशनों के लिए नए अवसर खोलेगी।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब स्पेसएक्स अपने अगली पीढ़ी के लॉन्च वाहन स्टारशिप के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है। स्टारशिप को बड़े पैमाने पर अंतरिक्ष परिवहन और भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषण सहित विभिन्न मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है।
—आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







