Responsive Scrollable Menu

जापान दौरे पर पीयूष गोयल ने दिग्गज निवेशकों से भारत में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की

टोक्यो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने जापान के शीर्ष कारोबारी और वित्तीय लीडर्स के साथ हुई चर्चाओं के दौरान व्यापार, मोबिलिटी, औद्योगिक, बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों में भारत में निवेश बढ़ाने और मौजूद कारोबारी अवसरों के बारे में बताया।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जापान यात्रा के तीसरे दिन गोयल ने टोयोटा त्सुशो कॉर्पोरेशन, सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एसएमबीसी) ग्रुप, मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप (एमयूएफजी) और निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

टोयोटा त्सुशो कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ तोशिमित्सु इमाई के साथ बैठक में गोयल ने भारत में व्यापार, मोबिलिटी और औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चर्चा में भारत की लागत प्रतिस्पर्धात्मकता का लाभ उठाने और देश की भूमिका को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री एसएमबीसी ग्रुप के डिप्टी प्रेसिडेंट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर योशिहिरो हयाकुतोमे से मुलाकात की और बैंकिंग क्षेत्र में अधिक निवेश एवं सहयोग सहित भारत-जापान वित्तीय संबंधों को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

गोयल ने एमयूएफजी के डिप्टी चेयरमैन यासुशी इतागाकी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैंकिंग, वाणिज्यिक वित्त और निवेश के क्षेत्रों में भारत-जापान सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

मंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, “भारत का गतिशील वित्तीय क्षेत्र जापान के प्रमुख वित्तीय संस्थानों के साथ गहरी साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।”

इसके अतिरिक्त, निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और ग्लोबल बिजनेस प्रमुख मिनोरू किमुरा के साथ बैठक में गोयल ने बीमा और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।

गोयल ने कहा कि भारत के तेजी से विस्तार कर रहे बीमा बाजार में अधिक सहयोग की महत्वपूर्ण संभावनाएं मौजूद हैं।

जापानी कंपनियों के साथ ये चर्चाएं ऐसे समय में हुई हैं जब भारत जापान के साथ आर्थिक और निवेश संबंधों को और मजबूत करने और भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में जापानी कंपनियों और वित्तीय संस्थानों की अधिक भागीदारी आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ रचा कीर्तिमान, जयसूर्या, संगकारा और जयवर्धने के बाद बना डाला ये रिकॉर्ड

Sonal Dinusha Record : श्रीलंका के 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाड़ी धमाल मचा दिया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाफ कीर्तिमान रचते हुए 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. दिनुषा ने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद ये कीर्तिमान हासिल किया है. उन्होंने अपनी टीम के लिए कितने रन बनाए और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ लगाया शतक

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में सोनल दिनुषा ने शतकीया पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 162 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 63.58 का रहा है. उनकी इस पारी का अंत भारत की ओर से सारांश जैन ने किया. उन्होंने सोलन को केएल राहुल के हाथों स्लिप में कैच आउट कराया. 

दिनुषा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

इस शतक के साथ ही सोलन ने 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. वो भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इसमें वो भारत के खिाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बैटर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. जबकि वो ऐसा करने वाले ओवरऑल सातवें बैटर बने हैं. उन्होंने कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री भी मार ली है.

भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज

3 - अरविंदा डी सिल्वा (1997) (तीन मैचों में चार शतक)
3 - कुमार संगकारा (2009-2010)
2 - सनथ जयसूर्या (1997)
2 - महेला जयवर्धने (2001)
2 - थरंगा परनाविताना (2010)
2 - एंजेलो मैथ्यूज (2015)
2 - सोनल दिनुशा (2026)

ये बड़ा रिकॉर्ड भी दिनुषा के हुआ नाम

इस रिकॉर्ड के अलावा सोनल दिनुषा भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में एक से अधिक यानी कई शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. वो भारत के लिए ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि ऐसा करने वाले ओवरऑल आठवें बल्लेबाज बने हैं. 

भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में कई शतक

2 - एवर्टन वीक्स (WI, 1948)
2 - गारफील्ड सोबर्स (WI, 1958)
2 - जहीर अब्बास (PAK, 1978)
2 - दुलीप मेंडिस (SL, 1982)
2 - रॉबिन स्मिथ (ENG, 1990)
2 - गैरी कर्स्टन (SA, 1996)
2 - जेसी राइडर (NZ, 2009)
2 - सोनल दिनुशा (SL, 2026)

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो, भारत ने पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट परप 503 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका पहली पारी में 89.4 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 290 रनों पर आउट हो गई. सोनल का शतक भी श्रीलंका को फॉलोऑन से नहीं बचा पाया. अब श्रीलंका की टीम फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 14.3 ओवर में 1 विकेट पर 62 रन बना चुकी है. अभी टीम इंडिया श्रीलंका से 150 रन आगे हैं.

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब और कहां किसके खिलाफ खेलेगी अपने मैच, शेड्यूल सामने आने से पूरी पिक्चर हुई साफ

Continue reading on the app

  Sports

India U19 Squad: द्रविड़ और सहवाग के बेटे को मिली टीम इंडिया में जगह, इस वनडे सीरीज में खेलेंगे

राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को कई मैच जिताए अब इन दिग्गज खिलाड़ियों के बेटे भारत की जर्सी में नजर आएंगे. जानिए क्या है मामला? Thu, 27 Aug 2026 11:51:16 +0530

  Videos
See all

Nepal Disaster LIVE: भारत की और बढ़ रही है नेपाल की तबाही | Breaking News | Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T07:17:15+00:00

Nepal Flash Flood Video News: नेपाल में जहां आई तबाही वहां के ताजा हालात देखिए | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T07:15:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers