मोटापा और डायबिटीज से है बचना, तो यहां न्यूट्रिशनिस्ट से समझें कैसी हो आपकी थाली
पेट भरकर खाना ही पर्याप्त नहीं, शरीर को सही पोषण मिलना भी जरूरी है. पोषण माह के जरिए लोगों को संतुलित आहार, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल की अहमियत समझने की जरूरत है. डॉ. चारु दुआ के मुताबिक थाली में फल-सब्जियां, दाल, पनीर, दूध-दही और सीमित मात्रा में अनाज शामिल करें. तेल, चीनी, नमक और जंक फूड कम करें.
शादीशुदा होकर कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी से की थी शादी, निधन के बाद फिर चर्चा में आई लव स्टोरी
Kuku Kohli-Aruna Irani: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन (Kuku Kohli Death) हो गया है. 25 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली, उनके चले जाने से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. वहीं, कुकू कोहली के निधन के बाद एक बार फिर उनकी और अरुणा ईरानी के रिश्ते को लेकर बातें होने लगी हैं. दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. तो चलिए जानते हैं, कैसे हुआ प्यार और फिर शादी.
अरुणा ईरानी और कुकू की मुलाकात
कुकू कोहली ने एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से दूसरी शादी की थी. दोनों फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे और इनकी मुलाकात काम करने के दौरान ही हुई थी. धीरे-धीरे ये पहचान दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. हैरानी की बात तो ये है कि जब दोनों को प्यार हुआ तो कुकू पहले से शादीशुदा थे. इसके बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया.
दोनों ने गुपचुप शादी रचाई
बाद में कुकू कोहली और अरुणा ईरानी ने साल 1990 में शादी कर ली थी. लेकिन एक्टर पहले से शादीशुदा थे, ऐसे में दोनों ने गुपचुप शादी की थी और इसे छिपाकर रखा था. कुकू कोहली की पत्नी रीता उस समय हेल्थ इशूज से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद उन्होंने दुनिया के सामने अपने शादी का खुलासा किया था.
ये भी पढ़ें- Toxic X Review: यश की 'टॉक्सिक' ने मचा डाला तहलका, फर्स्ट शो देखने वाले बोले- 'रोमांस नहीं, रिवेंज है'
पहली पत्नी से थी दो बेटियां
कुकू कोहली की पहली पत्नी रीता कोहली थीं. दोनों की दो बेटियां हैं, पूजा कोहली और करिश्मा कोहली. उनकी बेटियां अपने-अपने फील्ड में आगे बढ़ीं, लेकिन परिवार को लेकर उनकी कहानी में कई भावुक मोड़ भी रहे हैं. वहीं, अरुणा ईरानी के साथ उनका कोई बच्चा नहीं है. दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने खुद कभी मां न बनने का फैसला किया था क्योंकि कुकू कोहली का पहले से ही एक परिवार था और वह नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे को किसी तरह की उलझन सहनी पड़े.
अरुणा ईरानी पर लगा घर तोड़ने का टैग
एक पुराने इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने कुकू कोहली संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी, और कहा था कि वो कभी भी किसी का दिल दुखाना नहीं चाहती थीं।. साथ ही कहा था कि उनमें अपनी और कुकू कोहली की शादी के बारे में किसी को भी बताने की हिम्मत नहीं थी. इसीलिए कुकू की पहली पत्नी के जिंदा रहते वो चुप ही रहीं. हालांकि, इस कारण अरुणा ईरानी को 'घर तोड़ने वाली' कहा गया था.
कुकू कोहली का करियर
कुकू कोहली एक डायरेक्टर, राइटर, एडिटर और स्क्रीनराइटर थे, जिन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा समय बिताया. अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर के साथ मिलकर काम किया और 'बॉबी', 'प्रेम रोग' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी फिल्मों में उनकी मदद की. इसके बाद उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी 1991 में 'फूल और कांटे' फिल्म से मिली, जिससे अजय देवगन ने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डायमंड जुबली हिट साबित हुई. आज भी उन्हें इस फिल्म के लिए याद किया जाता है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, 'आवारापन 2' का 12वें दिन का कलेक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







