Responsive Scrollable Menu

शादीशुदा होकर कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी से की थी शादी, निधन के बाद फिर चर्चा में आई लव स्टोरी

Kuku Kohli-Aruna Irani: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन (Kuku Kohli Death) हो गया है. 25 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली, उनके चले जाने से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. वहीं, कुकू कोहली के निधन के बाद एक बार फिर उनकी और अरुणा ईरानी के रिश्ते को लेकर बातें होने लगी हैं. दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. तो चलिए जानते हैं, कैसे हुआ प्यार और फिर शादी.

अरुणा ईरानी और कुकू की मुलाकात

कुकू कोहली ने एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से दूसरी शादी की थी. दोनों फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे और इनकी मुलाकात काम करने के दौरान ही हुई थी.  धीरे-धीरे ये पहचान दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. हैरानी की बात तो ये है कि जब दोनों को प्यार हुआ तो कुकू पहले से शादीशुदा थे. इसके बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया.

दोनों ने गुपचुप शादी रचाई

बाद में कुकू कोहली और  अरुणा ईरानी ने साल 1990 में शादी कर ली थी. लेकिन एक्टर पहले से शादीशुदा थे, ऐसे में दोनों ने गुपचुप शादी की थी और इसे छिपाकर रखा था. कुकू कोहली की पत्नी रीता उस समय हेल्थ इशूज से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद उन्होंने दुनिया के सामने अपने शादी का खुलासा किया था. 

ये भी पढ़ें- Toxic X Review: यश की 'टॉक्सिक' ने मचा डाला तहलका, फर्स्ट शो देखने वाले बोले- 'रोमांस नहीं, रिवेंज है'

पहली पत्नी से थी  दो बेटियां

कुकू कोहली की पहली पत्नी रीता कोहली थीं. दोनों की दो बेटियां हैं, पूजा कोहली और करिश्मा कोहली. उनकी बेटियां अपने-अपने फील्ड में आगे बढ़ीं, लेकिन परिवार को लेकर उनकी कहानी में कई भावुक मोड़ भी रहे हैं. वहीं, अरुणा ईरानी के साथ उनका कोई बच्चा नहीं है. दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने खुद कभी मां न बनने का फैसला किया था क्योंकि कुकू कोहली का पहले से ही एक परिवार था और वह नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे को किसी तरह की उलझन सहनी पड़े.

अरुणा ईरानी पर लगा घर तोड़ने का टैग

एक पुराने इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने कुकू कोहली संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी, और कहा था कि वो कभी भी किसी का दिल दुखाना नहीं चाहती थीं।. साथ ही कहा था कि उनमें अपनी और कुकू कोहली की शादी के बारे में किसी को भी बताने की हिम्मत नहीं थी. इसीलिए कुकू की पहली पत्नी के जिंदा रहते वो चुप ही रहीं. हालांकि, इस कारण अरुणा ईरानी को 'घर तोड़ने वाली' कहा गया था.

कुकू कोहली का करियर

कुकू कोहली एक डायरेक्टर, राइटर, एडिटर और स्क्रीनराइटर थे, जिन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा समय बिताया. अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर के साथ मिलकर काम किया और 'बॉबी', 'प्रेम रोग' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी फिल्मों में उनकी मदद की. इसके बाद  उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी 1991 में 'फूल और कांटे' फिल्म से मिली, जिससे अजय देवगन ने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डायमंड जुबली हिट साबित हुई. आज भी उन्हें इस फिल्म के लिए याद किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, 'आवारापन 2' का 12वें दिन का कलेक्शन

Continue reading on the app

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित, आईसीयू में भर्ती

जयपुर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें मंगलवार देर रात जयपुर के सवाई मान सिंह (एमएस) अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

डॉ. मीणा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेडिकल आईसीयू के बेड नंबर 2 पर भर्ती कराया गया। संक्रमण से बचाव के लिए उस बेड को सील कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मरीज और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फोन पर डॉ. मीणा से बात करके उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉ. मीणा के भाई जगमोहन से भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी को निर्देश दिया है कि किरोड़ीलाल मीणा को हरसंभव बेहतर इलाज मिले।

कृषि मंत्री की हालत पर नजर रखने के लिए एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने एक खास मेडिकल टीम बनाई है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की जांच कर रहे हैं और जरूरी इलाज दे रहे हैं। मंत्री के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की खबर से उनके समर्थकों में चिंता है और उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर ने मंगलवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और स्वाइन फ्लू समेत मौसमी बीमारियों पर नज़र रखने के उपायों की समीक्षा की। डॉ. मीण की बीमारी के बारे में पता चलने पर खिंवसर ने फोन पर उनसे बात करके उनकी सेहत का हाल जाना और डॉक्टरों को तुरंत और सही इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एक्स पर पोस्ट में कृषि मंत्री की सेहत पर चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 के शुरुआती 15 दिनों में राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 129 मामले सामने आए। पिछले साल इसी अवधि में केवल 16 मामले सामने आए थे, जिससे पता चलता है कि मामलों में साल-दर-साल लगभग आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस साल राजस्थान में स्वाइन फ्लू से किसी की मौत की खबर नहीं है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राजस्थान में स्वास्थ्य अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है। अस्पतालों को आइसोलेशन बेड और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा संक्रमण एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के मौसमी पैटर्न का हिस्सा हैं और इन्हें किसी नए वायरस या स्ट्रेन से नहीं जोड़ा जा रहा है। फिर भी, मामलों में हालिया बढ़ोतरी को देखते हुए अधिकारियों ने लगातार निगरानी और तैयारी बनाए रखने की सलाह दी है।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: उम्र सिर्फ 22 साल, दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट, अब टीम इंडिया से टकराएगी ये बॉलर

UAE में होने जा रहे महिला एशिया कप में 30 अगस्त को भारत की टक्कर जिस टीम से होगी, उसमें कोई कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद नहीं है. मगर दो खिलाड़ियों के बीच विकेट के मामले में नंबर-1 बनने की रेस होगी. Wed, 26 Aug 2026 23:30:39 +0530

  Videos
See all

Maharashtra में क्यों बंद हो रहे Schools? | Justice Prasanna B. Varale | Nashik-Simhastha Kumbh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:35:56+00:00

Tukaram Munde Latest News: FDA ने लगाई खुला तेल बेचने पर रोक | Maharashtar News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:44:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers