Responsive Scrollable Menu

Rakhi Mehndi Design 2026: इस बार हाथों पर सिर्फ बेल नहीं, कार्टून कैरेक्टर वाली मेहंदी से भाई को दिखाएं अपना प्यार

Rakhi Mehndi Design 2026: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार, नोंकझोंक और बचपन की यादों से जुड़ा होता है। ऐसे में मेहंदी का डिजाइन भी अगर इसी रिश्ते की झलक दिखाए तो त्योहार का लुक और खास हो जाता है। इस बार 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

अगर आपको बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो मिनिमल और पर्सनलाइज्ड डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इनमें कम मेहंदी में भी भाई के लिए प्यार और राखी की फीलिंग साफ नजर आती है।

1.भाई-बहन का कार्टून वाला मेहंदी डिजाइन
कुछ अलग और क्यूट ट्राई करना चाहती हैं तो हथेली पर भाई-बहन के कार्टून कैरेक्टर बनवाएं। इसमें बहन को भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए दिखाया जा सकता है। डिजाइन को ज्यादा भारी बनाने के बजाय आसपास सिर्फ छोटे दिल, डॉट्स और पत्तियां रखें। 

भाई-बहन का कार्टून वाला मेहंदी डिजाइन

2.भाई के लिए प्यारा मैसेज वाली मेहंदी
मेहंदी में भाई का नाम लिखने का चलन पुराना है, लेकिन इस बार नाम के साथ एक छोटा-सा मैसेज भी जोड़ सकती हैं। मैसेज के साथ छोटा दिल या भाई-बहन की मिनिमल आकृति बना दें। इससे डिजाइन कम जगह में भी काफी पर्सनल लगेगा। 

भाई के लिए प्यारा मैसेज वाली मेहंदी

3.प्यार जताती बेल वाली मेहंदी
अगर आपको ट्रेडिशनल मेहंदी पसंद है लेकिन डिजाइन में भाई के रिश्ते का टच भी चाहिए, तो बेल वाला डिजाइन चुनें। हथेली के एक किनारे से पतली बेल शुरू करके उसे बीच तक लाएं। बेल में छोटे फूलों के साथ दो दिल या भाई-बहन के नाम के शुरुआती अक्षर बनाए जा सकते हैं। इससे डिजाइन सिंपल भी रहेगा और राखी स्पेशल भी लगेगा।

प्यार जताती बेल वाली मेहंदी

4.राखी मोटिफ के साथ मिनिमल मेहंदी
हथेली के बीच में छोटी-सी राखी बनाकर उसके चारों तरफ फूल, पत्तियां और डॉट्स की बॉर्डर बनाई जा सकती है। उंगलियों पर पतली लाइन या छोटी बेल रखें।यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें हाथों पर बहुत ज्यादा मेहंदी नहीं चाहिए। मिनिमल मेहंदी में कम डिजाइन के बावजूद साफ-सुथरा और फेस्टिव लुक मिलता है।

राखी मोटिफ के साथ मिनिमल मेहंदी

5.'भाई-बहन' वाली कहानी दिखाती मेहंदी
अगर आप मेहंदी को थोड़ा इमोशनल बनाना चाहती हैं तो हथेली पर एक छोटा-सा सीन बनवा सकती हैं। बहन भाई को राखी बांध रही हो और पास में छोटा-सा गिफ्ट या मिठाई का डिजाइन हो। इसके चारों तरफ पतली बेल चलाएं। इस तरह पूरी हथेली भरे बिना ही मेहंदी में रक्षाबंधन की पूरी कहानी दिखाई जा सकती है।

भाई-बहन वाली कहानी दिखाती मेहंदी

6. कलाई पर राखी जैसी मेहंदी बेल
एक और यूनिक आइडिया है कलाई पर ऐसी मेहंदी बनवाना, जो देखने में राखी जैसी लगे। बीच में छोटा फूल या गोल मोटिफ और दोनों तरफ पत्तियों वाली पतली बेल बनाई जा सकती है। यह डिजाइन चूड़ियों के साथ भी अच्छा लगेगा और हथेली को खाली रखकर भी हाथों को फेस्टिव लुक देगा। 

कलाई पर राखी जैसी मेहंदी बेल

रक्षाबंधन की मेहंदी में जरूरी नहीं कि हाथों को पूरी तरह भर दिया जाए। भाई-बहन का छोटा कार्टून, भाई के लिए दो शब्द, राखी का मोटिफ या प्यार भरी बेल आइडिया भी मेहंदी को खास बना सकता है। खास बात यह है कि ऐसा डिजाइन देखने में खूबसूरत होने के साथ आपके और भाई के रिश्ते की एक छोटी-सी कहानी भी कहेगा।

यह भी पढ़ें: इस बार अनारकली-शरारा छोड़ें, ये 7 सेलिब्रिटी स्टाइल आउटफिट देंगे Gen-Z वाला फेस्टिव लुक

Continue reading on the app

RRB Railway ALP Assistant Loco Pilot CBT II Result 2026

RRB Railway ALP 01/2025 CBT 2 Result 2026 – Out Soon Post Update Date: 26-08-2026 Short Description: RRB Railway ALP Assistant Loco Pilot CBT II Result 2026 is Released Soon on the official website of Railway Recruitment Board (RRB), its Exam was held on 28 July 2026 and there were Total 9970 Posts in this ...

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Cricket Schedule: भारत-पाकिस्तान की सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री, ये है पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची और नागोया शहर में किया जाएगा. एशियन गेम्स में क्रिकेट का भी टूर्नामेंट होगा जिसमें भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है. Wed, 26 Aug 2026 14:12:02 +0530

  Videos
See all

UP News: महिलाओं के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान सुनो Akhilesh Yadav | Samajwadi Party on Women #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T08:45:01+00:00

अमरनाथ यात्रा का खाएंगे..भारत माता की जय नहीं बोलेंगे ? Amarnath Yatra | Viral Video | J&K | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T08:35:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers