Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब और कहां किसके खिलाफ खेलेगी अपने मैच, शेड्यूल सामने आने से पूरी पिक्चर हुई साफ

Asian Games 2026 Cricket Schedule : एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों की स्थिति भी पूरी तरह से साफ हो गई है.आज यानी 26 अगस्त (बुधवार) को एशियन गेम्स 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान किया गया है. एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. अब देश को इस बार फिर से दोनों टीमों से मेडल हासिल करने की उम्मीद होगी. 

अब भारत की दोनों टीमों के मैचों पर इंडियन क्रिकेट फैंस की नजरें रहने वाली हैं. एशियन गेम्स में भारत की पुरुष टीम का पहला मैच 28 सितंबर को होने वाला है. वहीं भारत की महिला टीम का पहला मुकाबला 18 सितंबर को होगा. उससे पहले एशियन गेम्स 2026 के पूरे शेड्यूल और ग्रुप पर एक बार विस्तार में नजर डालते हैं. 

एशियन गेम्स 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान

इस बार एशियाई गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट में इस बार 3-3 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें से ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं. वहीं ग्रुप बी में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान हैं. वहीं भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को सीधे एंट्री दी गई है. ये सभी टीमें अपने मुकाबले क्वार्टर फाइनल मैचों से सीधे खेलेंगी. इन बड़ी टीमों के मुकाबले ग्रुप ए और बी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों से होगी.

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम अपना पहला मैच ही क्वार्टर फाइनल खेलेगी. ये मुकाबला 28 सितंबर को ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम से खेलेगी. ये मुकाबला कोरोगी एथलेटिक पार्क में होगा. इसके बाद अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश करती है तो वो 1 अक्टूरब को तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले को जीनेत वाली टीम से खेल सकती है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे.

तारीख मैच राउंड/स्टेज स्थान
24 सितंबर 2026 अफगानिस्तान vs जापान ग्रुप A कोरोगी एथलेटिक पार्क
24 सितंबर 2026 हांगकांग, चीन vs मलेशिया ग्रुप B कोरोगी एथलेटिक पार्क
25 सितंबर 2026 हांगकांग, चीन vs ओमान ग्रुप B कोरोगी एथलेटिक पार्क
25 सितंबर 2026 अफगानिस्तान vs नेपाल ग्रुप A कोरोगी एथलेटिक पार्क
26 सितंबर 2026 जापान vs नेपाल ग्रुप A कोरोगी एथलेटिक पार्क
26 सितंबर 2026 मलेशिया vs ओमान ग्रुप B कोरोगी एथलेटिक पार्क
28 सितंबर 2026 पाकिस्तान vs ग्रुप B की दूसरे स्थान वाली टीम क्वार्टर फाइनल कोरोगी एथलेटिक पार्क
28 सितंबर 2026 भारत vs ग्रुप A की दूसरे स्थान वाली टीम क्वार्टर फाइनल कोरोगी एथलेटिक पार्क
29 सितंबर 2026 श्रीलंका vs ग्रुप A की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल कोरोगी एथलेटिक पार्क
29 सितंबर 2026 बांग्लादेश vs ग्रुप B की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल कोरोगी एथलेटिक पार्क
1 अक्टूबर 2026 QF1 की विजेता vs QF4 की विजेता सेमीफाइनल कोरोगी एथलेटिक पार्क
1 अक्टूबर 2026 QF2 की विजेता vs QF3 की विजेता सेमीफाइनल कोरोगी एथलेटिक पार्क
3 अक्टूबर 2026 ब्रॉन्ज पदक मैच नॉकआउट कोरोगी एथलेटिक पार्क
3 अक्टूबर 2026 फाइनल नॉकआउट कोरोगी एथलेटिक पार्क

 महिला एशियन गेम्स शेड्यूल 2026

एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में इंडिया, बांग्लादेश, जापान और पीपुल ऑफ रिपब्लिक चाइना की टीम को रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में पाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड को रखा गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मैच जापान के साथ 18 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 20 सितंबर को दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. 

ये भी पढ़ें : IND VS SL: टेस्ट मैच ड्रॉ कराकर ही मानेगी बारिश! मौसम ने बढ़ाई टेंशन, जानिए आज कितने प्रतिशत हैं कोलंबो में बारिश की संभावना

Continue reading on the app

Pakistan Blast: इस्लामाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में ब्लास्ट, 15 नवजातों की मौत; सामने आई ये वजह

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में बुधवार को बड़ा ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद अस्पताल में आग लग गई. आग में झुलसने की वजह से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई. हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में हुआ. 

अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त नर्सरी में 16 नवजात बच्चे मौजूद थे. हम सिर्फ एक ही बच्चे को बचा पाए थे. बाकी 15 बच्चों की आग में झुलसने क ीवजह से मौत हो गई.

 

Continue reading on the app

  Sports

Great Khali Birthday: कितने नंबर का जूता पहनते हैं खली? जानिए उनकी बॉडी से जुड़ी हैरतअंगेज बातें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दलीप सिंह राणा के रूप में जन्मा ये शख्स अपने लंबे कद और वजन के कारण अलग ही पहचाना जाता था और इसके दम पर ही उन्होंने दुनियाभर में अपनी और भारत की एक खास पहचान बनाई. Thu, 27 Aug 2026 00:35:55 +0530

  Videos
See all

UP Assembly Election 2027:'आधी आबादी' पर फोकस..किसका प्लान चौकस? | Women Vote Bank | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T19:30:21+00:00

Bridge and buildings washed away in deadly mudslide and floodwater in Nepal. #Nepal #Tibet #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T19:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers