Aaj Ka Kark Rashifal : कर्क राशि में आज पंचक के साथ बन रहा ऐसा योग, सेहत को लेकर रहें सावधान
Aaj Ka Kark Rashifal 27 August 2026 : शोभन योग आज कर्क राशि के जातकों को सकारात्मक सोच और ऊर्जा प्रदान करेगा. पंचक की शुरुआत होने की वजह से जरूरी कार्यों में सावधानी बरतना जरूरी है. आज धैर्य, संयम और सही समय का चुनाव आपके लिए सफलता की कुंजी बन सकता है. नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी लोकल 18 से बताते हैं कि पार्टनर के साथ चल रही किसी गलतफहमी को बातचीत के जरिए दूर करने का मौका मिलेगा. अविवाहित जातक जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें. व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज बड़े निवेश या नई साझेदारी को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वाले आज काटेंगे चांदी, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, लौटेगा रुका धन
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 August 2026 : मेष राशि के लिए आज भाग्य प्रतिशत 88 रहेगा. शुभ अंक 1 और 5 है. शुभ दिशा पूर्व होगी. शुभ समय 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक है. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. रुके हुए भुगतान की उम्मीद है. अशुभ समय राहुकाल 1 बजकर 49 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट दोपहर तक रहेगा. राहुकाल में कोई नया काम नहीं करें. काम के दबाव से मानसिक तनाव या थकान हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




