Responsive Scrollable Menu

MG की नई इलेक्ट्रिक SUV हेक्टर हॉक EV आज आएगी:फुल चार्ज में 530km चलेगी, टाटा सिएरा और कर्व ईवी से मुकाबला

JSW MG मोटर इंडिया आज भारत बाजार में अपनी कार लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आज इस 3-रो एसयूवी हेक्टर हॉक और इसके ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन हेक्टर हॉक EV का पहला टीजर जारी किया है, जिसमें कार की पहली झलक दिखाई गई है। कंपनी 26 अगस्त को दोनों SUV से पर्दा उठाएगी। यह कार इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 पर बेस्ड है, लेकिन भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए इसके डिजाइन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 15 से 25 लाख रुपए के बीच हो सकती है कीमत हेक्टर हॉक की एक्स-शोरूम कीमत 15 से 25 लाख रुपए के बीच हो सकती है। हाइब्रिड मॉडल का मुकाबला टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, और मारुति सुजुकी विक्टोरिस से होगा। वहीं, हेक्टर हॉक EV का सीधा मुकाबला टाटा हैरियर EV और महिंद्रा XEV 9S जैसी इलेक्ट्रिक SUV से रहेगा। एक्सटीरियर डिजाइन: नया ग्रिल और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स हेक्टर हॉक ईवी का बाहर से लुक अंतरराष्ट्रीय मॉडल से काफी अलग और ज्यादा अग्रेसिव है। फ्रंट प्रोफाइल: कार के सामने बिल्कुल नई डिजाइन नर्ल्ड टेक्सचर वाली ग्रिल और नया बंपर दिया गया है। इसकी हेडलाइट्स के नीचे खास कट्स दिए गए हैं, जिससे यह काफी मजबूत और मस्कुलर यानी भारी-भरकम दिखती है। साइड प्रोफाइल: साइड से यह एक बड़ी और बॉक्सी SUV जैसी लगती है। इसकी छत को 'फ्लोटिंग रूफ' का लुक देने के लिए दरवाजों के बीच के A,B और C पिलर्स को पूरी तरह ब्लैक रखा गया है। साथ ही स्पोर्टी लुक के लिए रेड ब्रेक कैलिपर्स और 5-स्पोक डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रियर प्रोफाइल: कार के पिछले हिस्से में बड़े आकार की चौकोर LED टेललाइट्स मिलेंगी। बंपर पर एक पतली लाल रंग की पट्टी दी गई है, जो इसे और स्पोर्टी बनाती है। इसके इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन का डिजाइन दूसरी गाड़ियों से थोड़ा अलग रखने के लिए पीछे के हिस्से में हल्का बदलाव किया जा सकता है। इंटीरियर डिजाइन: 3-रो सिटिंग और प्रीमियम बेज अपहोल्स्ट्री यह कार एक थ्री-रो SUV होगी, जो बड़ी फैमिलीज के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। केबिन और सीट्स: केबिन को ब्राइट और खुला अनुभव देने के लिए बेज कलर की सीट अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड: डैशबोर्ड पर क्लीन और मॉडर्न लेआउट देखने को मिलेगा, जिसमें सॉफ्ट-टच मटीरियल्स का उपयोग किया जाएगा। फीचर्स: 12.8 इंच इंफोटेनमेंट और पैनोरमिक सनरूफ कंपनी ने फिलहाल कार के फीचर रिवील नहीं किए हैं, लेकिन ग्लोबल वर्जन के आधार पर इसमें 12.8 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस: 530km की रेंज और 3 पावरट्रेन ऑप्शन MG हेक्टर हॉक को कंपनी के नए एडवांस्ड डायनामिक आर्किटेक्चर फॉर प्लग-इन एंड ट्रांसमिशन प्लेटफॉर्म (ADAPT) पर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म ICE, हाइब्रिड और EV सभी पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। सेफ्टी फीचर्स: लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री डिस्क ब्रेक सुरक्षा के लिहाज से MG हेक्टर हॉक को काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), मल्टीपल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

Continue reading on the app

लोकसभा सचिवालय ने 20 बागी TMC सांसदों को नोटिस भेजे:7 दिन में जवाब मांगा; अभिषेक बनर्जी ने अयोग्य घोषित करने की मांग की

लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को नोटिस भेजे हैं। सांसदों से TMC नेता अभिषेक बनर्जी की अयोग्यता याचिका पर 7 दिन में जवाब मांगा गया है। यह याचिका दल-बदल कानून के तहत दाखिल की गई है। नोटिस 25 अगस्त को जारी किए गए और इनमें बनर्जी की 18 जून की याचिका की कॉपी भी भेजी गई है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार होने के एक दिन बाद हुई है। कोर्ट ने मंगलवार को 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया था। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Cricket Schedule: भारत-पाकिस्तान की सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री, ये है पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची और नागोया शहर में किया जाएगा. एशियन गेम्स में क्रिकेट का भी टूर्नामेंट होगा जिसमें भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है. Wed, 26 Aug 2026 14:12:02 +0530

  Videos
See all

UP News: महिलाओं के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान सुनो Akhilesh Yadav | Samajwadi Party on Women #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T08:45:01+00:00

Glacier Burst Nepal : नेपाल में कुदरत का कहर, ग्लेशियर फटने से भारी तबाही | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T08:35:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers