Responsive Scrollable Menu

Toxic X Review: यश की 'टॉक्सिक' ने मचा डाला तहलका, फर्स्ट शो देखने वाले बोले- 'रोमांस नहीं, रिवेंज है'

Toxic X Review: साउथ स्टार यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है. वहीं, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने तो एक्स पर अपने रिव्यू भी शेयर करने शुरू कर दिए हैं. तो चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लगी ये फिल्म.

टॉक्सिक देख क्रेजी हुए फैंस

केजीएफ 2 (KGF 2) की सफलता के बाद से यश के फैंस उनका बड़े पर्दे पर लौटने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में टॉक्सिक को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ जमा हो गई है और लोग क्रेजी हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमे लोग थिएटर्स पर चिल्ला रहे हैं. खासतौर पर तमिल, तेलुगू में तो लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे ब्लॉकबस्टर भी बता रहे हैं. 

फिल्म देख क्या बोल रहे लोग?

वहीं, टॉक्सिक का पहले दिन पहला शो देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा- 'मंत्रमुग्ध कर देने वाली, स्टाइलिश... जबरदस्त... यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, धमाकेदार एक्शन और जोरदार बैकग्राउंड म्यूजिक से भरपूर, देखने में शानदार एक्शन फिल्म.' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- 'इंटरवल तक टॉक्सिक जबरदस्त है! इसकी कहानी बांधे रखने वाली है, दुनिया को बहुत बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है और यश की स्क्रीन पर जबरदस्त, एक अलग ही जलवा है.' 

ये भी पढ़ें- Explainer: किसी ने ठुकराई फिल्म तो किसी का बढ़ा रोल, ऐसे तैयार हुई यश की 'Toxic' की स्टारकास्ट

रोमांस से ज्यादा दिखा रिवेंज

जब टॉक्सिक का पहला लुक सामने आया था तो इसके सीन्स को लेकर काफी ट्रोल किया गया था. वहीं, फिल्म में कई एक्ट्रेसेस को देख लोगों को लग रहा था कि इसमें बस बोल्ड सीन्स और रोमांस ही ज्यादा देखने को मिलेगा. लेकिन असल में ऐसा नहीं है. अब रिलीज के बाद लोगों का कहाना है कि इसमें लड़ाई है. एक यूजर ने लिखा- 'टॉक्सिक' ब्लॉकबस्टर होने वाली है! ये रोमांस के बारे में नहीं... बल्कि बदले की कहानी है.' एक दूसरे यूजर ने फिल्म को स्टार्स देते हुए रिव्यू किया है. उन्होंने लिखा- 'एक शब्द में रिव्यू, जबरदस्त, विज़ुअल्स 4.5 स्टार, एक्शन 4.5, म्यूजिक 2.5, डायरेक्शन 3 स्टार और कुलमिलाकर 3.75'

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, 'आवारापन 2' का 12वें दिन का कलेक्शन

Continue reading on the app

नशा, ओवरडोज और विदड्रॉल में क्या है अंतर? सामाजिक न्याय मंत्रालय ने समझाए नशे से जुड़े 5 शब्द

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्ति को लेकर एक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 14446 जारी करते हुए मंत्रालय ने कहा, नशे को ना कहने, जागरूकता फैलाने और नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने की शपथ लें। इसके साथ ही नशा करने से होने वाले प्रभाव के बारे में बताया है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नशीले पदार्थों से जुड़े शब्दों को भी समझाया है।

तीव्र नशा-नशीले पदार्थ के सेवन के बाद चेतना, व्यवहार और धारणा में बदलाव।

ओवरडोज-दवा/पदार्थ की अधिक मात्रा से गंभीर शारीरिक या मानसिक प्रभाव।

विदड्रॉल-लंबे समय तक सेवन के बाद अचानक छोड़ने पर होने वाले लक्षण।

हानिकारक उपयोग-ऐसा सेवन जो स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन को नुकसान पहुंचाए। निर्भरता-पदार्थ के सेवन की बढ़ती इच्छा और उस पर नियंत्रण खोने की स्थिति।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा, नशामुक्ति मित्र बनें और स्वस्थ, नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। सहायता के लिए राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 पर कॉल करें।

6 अगस्त को मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारत सरकार नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) को एक देशव्यापी अभियान के तौर पर लागू कर रही है। इसका उद्देश्य जागरूकता फैलाकर, समुदाय की भागीदारी से और नशा-मुक्ति के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर नशीले पदार्थों के सेवन को रोकना और कम करना है। 15 अगस्त 2020 को नशीले पदार्थों के सेवन के प्रति संवेदनशील 272 जिलों में शुरू किए गए इस अभियान का दायरा अगस्त 2023 से देश के सभी जिलों तक बढ़ा दिया गया है। इसमें उच्च शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने राज्यसभा में कनाद पुरकायस्थ और बाबूभाई जेसंगभाई देसाई द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में ये जानकारी दीं।

सदन को बताया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगातार सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान ने देश भर में बड़े पैमाने पर जागरूकता और पहुंच बढ़ाने वाली गतिविधियों के ज़रिए 29.05 करोड़ से ज़्यादा लोगों तक पहुंच बनाई है और उन्हें जागरूक किया है। इनमें 11.05 करोड़ से ज़्यादा युवा और 7.81 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

आज छोड़ेंगे तो कल फिर करेंगे... वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के पीछे पड़े संजय मांजरेकर, ICC-BCCI को लताड़ा

Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Suryavanshi: ये बात तो हर कोई मानेगा कि क्रिकेट के मैदान पर बदतमीजी और लड़ाई-झगड़े की कोई जगह नहीं, लेकिन खेल बिना एग्रेशन के नीरस ही लगता है. हमने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को हाल में विरोधी टीम से भिड़ते देखा है. अब इस मैटर पर एकबार फिर संजय मांजरेकर ने अपनी राय रखी है. Wed, 26 Aug 2026 09:55:42 +0530

  Videos
See all

Operation Sindoor: Pakistan के Kirana Hills पर हुआ था हमला? Former CDS Anil Chauhan | Nuclear #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:58:46+00:00

Breaking News | Tipu Sultan Photo Controversy: Malegaon Municipal Council के दफ्तर में फोटो पर सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T05:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers