Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक निजी बस के ट्रक से टकराने से बस में सवार पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास हुआ।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, निजी बस में 42 यात्री सवार थे और यह बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। इसी दौरान बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई।
कम से कम 12 अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ सूर्यापेट जिले के पुलिस अधीक्षक के. नरसिम्हा ने पत्रकारों को बताया कि ट्रक में औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले भारी-भरकम पिलर लदे हुए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही बस ने ट्रक को टक्कर मारी तो पिलर को सुरक्षित रखने के लिए बांधी गई चेन टूट गई और पिलर बस के दाहिने हिस्से से जा टकराए। इसके कारण बस के आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों की जान चली गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक अस्पताल में ले जाया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि बस की टक्कर से पहले ही ट्रक के सड़क के डिवाइडर से टकराने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Toxic X Review: यश की 'टॉक्सिक' ने मचा डाला तहलका, फर्स्ट शो देखने वाले बोले- 'रोमांस नहीं, रिवेंज है'
Toxic X Review: साउथ स्टार यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है. वहीं, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने तो एक्स पर अपने रिव्यू भी शेयर करने शुरू कर दिए हैं. तो चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लगी ये फिल्म.
टॉक्सिक देख क्रेजी हुए फैंस
केजीएफ 2 (KGF 2) की सफलता के बाद से यश के फैंस उनका बड़े पर्दे पर लौटने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में टॉक्सिक को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ जमा हो गई है और लोग क्रेजी हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमे लोग थिएटर्स पर चिल्ला रहे हैं. खासतौर पर तमिल, तेलुगू में तो लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे ब्लॉकबस्टर भी बता रहे हैं.
This is not Karnataka or Bengaluru
— Shrinivas jambagi (@ShreenivasJamb2) August 26, 2026
This is the Real Craze in Telugu States ????????
Yash>>>SoCalled Biggest star in Telugu ????#Toxic #ToxicTheMovie�� #Yash�� pic.twitter.com/G9DBupyvMO
फिल्म देख क्या बोल रहे लोग?
वहीं, टॉक्सिक का पहले दिन पहला शो देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा- 'मंत्रमुग्ध कर देने वाली, स्टाइलिश... जबरदस्त... यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, धमाकेदार एक्शन और जोरदार बैकग्राउंड म्यूजिक से भरपूर, देखने में शानदार एक्शन फिल्म.' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- 'इंटरवल तक टॉक्सिक जबरदस्त है! इसकी कहानी बांधे रखने वाली है, दुनिया को बहुत बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है और यश की स्क्रीन पर जबरदस्त, एक अलग ही जलवा है.'
⭐4.6/5#OneWordReview...#Toxic: MESMERIZING ????
— Shiv Kumar (@Shivu112005) August 26, 2026
STYLISH... INTENSE... MASSIVE... A visually stunning action spectacle powered by #Yash screen presence, explosive action and thunderous BGM.????
Verdict: A THEATRICAL FEAST! ????#RukminiVasanth #TaraSutaria #KiaraAdvani #Nayanthara pic.twitter.com/8VPe65K2tE
#ToxicReview - Interval#Toxic is absolutely on fire till interval! ???? Gripping screenplay, top notch world-building and Yash brings an insane screen presence and a whole different aura. The interval block is EPIC and worth the hype! 1st Half: 4.5/5 ⭐
— DJ ???? (@Sarcastic_Dj) August 26, 2026
Waiting for 2nd half! ???? pic.twitter.com/Z4US81PDw9
ये भी पढ़ें- Explainer: किसी ने ठुकराई फिल्म तो किसी का बढ़ा रोल, ऐसे तैयार हुई यश की 'Toxic' की स्टारकास्ट
रोमांस से ज्यादा दिखा रिवेंज
जब टॉक्सिक का पहला लुक सामने आया था तो इसके सीन्स को लेकर काफी ट्रोल किया गया था. वहीं, फिल्म में कई एक्ट्रेसेस को देख लोगों को लग रहा था कि इसमें बस बोल्ड सीन्स और रोमांस ही ज्यादा देखने को मिलेगा. लेकिन असल में ऐसा नहीं है. अब रिलीज के बाद लोगों का कहाना है कि इसमें लड़ाई है. एक यूजर ने लिखा- 'टॉक्सिक' ब्लॉकबस्टर होने वाली है! ये रोमांस के बारे में नहीं... बल्कि बदले की कहानी है.' एक दूसरे यूजर ने फिल्म को स्टार्स देते हुए रिव्यू किया है. उन्होंने लिखा- 'एक शब्द में रिव्यू, जबरदस्त, विज़ुअल्स 4.5 स्टार, एक्शन 4.5, म्यूजिक 2.5, डायरेक्शन 3 स्टार और कुलमिलाकर 3.75'
#Toxic Blockbuster reports???????????? It's not abt Romance ..it's abt revenge???????? pic.twitter.com/YSu20EJDTk
— Lets OTT x CINEMA (@LetsOTTxCinema) August 25, 2026
☠️ #TOXIC — #HONESTREVIEW
— Adorable Gangsters (@TheDankOpinions) August 26, 2026
One word review: it's T-O-X-I-C !
???? Visuals: OUTSTANDING 4.5⭐????
???? Action: TOP NOTCH 4.5⭐ ????
???? Music: TOO LOUD 2.5⭐ ????
???? Direction: FINE 3⭐
???? Story: FINE 3⭐
Not perfect, but a solid 3.75⭐
Going for #2ndTime in 45 mins????#ToxicReview #Yash pic.twitter.com/FQwLCf6Z7Y
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, 'आवारापन 2' का 12वें दिन का कलेक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation







