भारत ने वाहक-6 मल्टी-ड्रोन मदरशिप सिस्टम तैयार किया:बिना जीपीएस करेगा हमला; सर्च-डिटेक्ट से डिस्ट्रॉय तक सेना की मदद करेगा
भारत की रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए स्वदेशी वाहक मल्टी-डोन मदरशिप सिस्टम विकास्ति की गई है। निजी कंपनी एंड्रयोएयर ने सरकारी रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सहयोग से इसे तैयार किया है। यह ड्रोन निगरानी, लक्ष्य की पहचान और दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने में सक्षम है। यह बिना जीपीएस के भी हमला कर सकता है। सर्च, डिटेक्ट से लेकर डिस्ट्रॉय तक यह सेना की मदद करेगा। स्वार्म ऑपरेशन: सर्च, डिटेक्ट से डिस्ट्रॉय तक सेना की मदद इस सिस्टम में हवा में एक साथ कई ड्रोन तैनात किए जा सकते हैं। अलख-एस ड्रोन लक्ष्य की खोज और निगरानी करता है। इसके बाद मदरशिप और छोटे ड्रोन के बीच तुरंत सूचनाएं साझा की जाती हैं। अलख से सूचना मिलते ही ड्रोन दुश्मन के ठिकाने पर हमला कर सकते हैं। अलख माइक्रो-यूएवी के दो वेरिएंट अलख माइक्रो-यूएवी के दो वेरिएंट हैं। अलख-एस निगरानी और लक्ष्य की पहचान के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि अलख-के लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है। इसमें हेलीकॉप्टर जैसे मदरशिप सथत 20 पर वाहक प्रणाली फिट की गई है। वाहक 6 माइको ड्रोन अलख से लैस है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… अब निजी कंपनियां भी देसी घातक मिसाइलें बना सकेंगी:DRDO रक्षा तकनीक ट्रांसफर करेगा; सेना को समय पर मिलेगी ज्यादा हथियारों की सप्लाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की ओर से विकसित पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय निजी रक्षा कंपनियों को देने की मंजूरी दे दी है। इसका मकसद इन मिसाइलों का देश में बड़े पैमाने पर उत्पादन बढ़ाना और सेना को समय पर हथियार उपलब्ध कराना है। पूरी खबर पढ़ें…
जालंधर लेक्चरर मर्डर केस, पति की गर्लफ्रेंड अरेस्ट:उसके हसबैंड का खुलासा- 3 साल से अफेयर, 206 पन्नों की वॉट्सऐप चैट में प्लानिंग मिली
जालंधर के करतारपुर की लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की कथित प्रेमिका सतपाल कौर को अरेस्ट कर जांच अधिकारी बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में अब आरोपी की प्रेमिका के पति विशाल शर्मा सामाने आए हैं। विशाल शर्मा ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं। हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत विशाल ने बताया कि 11 साल पहले उन्होंने सतपाल कौर से लव मैरिज की थी। उनकी 9 साल की बेटी है। उन्होंने जालंधर में बने अपने करीब 1 करोड़ रुपए के मकान की रजिस्ट्री भी पत्नी के नाम कराई थी। करीब 6 महीने पहले उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का उमंग बस्सी के साथ 3 सालों से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था, जो कि उनका स्कूल फ्रेंड था। विशाल के मुताबिक, जब उन्होंने पत्नी का मोबाइल जांचा तो 15 दिनों की 206 पेजों की वॉट्सऐप चैट सामने आई। इस चैट में उमंग बस्सी और सतपाल कौर आपस में प्लानिंग कर रहे थे कि वे अपने-अपने लाइफ पार्टनर (नेहा और विशाल) को या तो छोड़ दें या फिर रास्ते से हटा (मार) दें। घर में भी पत्नी के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री मिली। विशाल का कहना है कि वह जॉब के सिलसिले में हैदराबाद में दूर रहते थे, इसलिए बच गए, लेकिन उमंग बस्सी ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी नेहा को टॉयलेट क्लीनर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी और उसके बायफ्रेंड ने जानलेवा हमला किया विशाल शर्मा ने हैदराबाद से फोन पर बताया कि 3 फरवरी 2026 को जब वह अचानक घर पहुंचे, तो पत्नी घबरा गई। वह किसी से चैटिंग कर रही थी। जब उन्होंने मोबाइल छीनकर चैट देखनी चाही तो पत्नी ने उन पर हमला कर दिया और घर से भाग गई। विशाल ने बताया कि बेटी के स्कूल (मेयर वर्ल्ड) के बाहर भी उमंग बस्सी ने उन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया था, जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद राजनीतिक दबाव के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई। विशाल ने आरोप लगाया कि एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने दो हंसते-खेलते परिवारों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है और अब वह कानून के जरिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। मामले में ससुर ने भी ये बातें बताईं जांच अधिकारी बोधराज सस्पेंड, कार्रवाई में देरी की इस मामले में जांच अधिकारी बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। 19 अगस्त को अस्पताल में भर्ती नेहा के मामले में उन्होंने 23 अगस्त तक कोई कार्रवाई नहीं की। 23 अगस्त को जब नेहा की मौत हो गई, मामला सार्वजनिक हुआ और जज भी अस्पताल से बयान लेकर चली जाती हैं, तब करतारपुर पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन देर रात तक एक आरोपी महिला को हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया। नेहा की भाभी दिव्या ने कहा कि उन्हें 20 अगस्त को ननद के सीरियस होने की सूचना दी गई। जालंधर आते ही वह करतारपुर थाने गईं। यहां शिकायत दी, लेकिन जांच अधिकारी बोधराज ने इसे रिसीव तक नहीं किया। दूसरी तरफ मरने से पहले नेहा ने अंतिम बयान में भी IO का नाम लिया। नेहा ने बताया था कि उसने कई बार थाना करतारपुर में पति के खिलाफ कंप्लेंट की, लेकिन AAP विधायक का साथी होने के चलते पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। नेहा का संस्कार, कार्रवाई न होने परिवार में गुस्सा, कैंडल मार्च निकाला बता दें कि 23 अगस्त को जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में महिला लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने जज को अपने अंतिम बयान दिए थे। परिवार का दावा है कि नेहा ने बताया था कि उसे उसके पति उमंग बस्सी, सास और पति की प्रेमिका सतपाल कौर ने टायलेट क्लीनर पिलाया है। पति ने पहले पिस्टल से मारने की धमकी दी थी। बाद में उसे हार्पिक पिला दिया। नेहा का 25 अगस्त को धूरी में अंतिम संस्कार हो गया। परिवारवाले आरोपियों की अरेस्ट न होने से गुस्से में हैं। नेहा के इंसाफ के लिए उन्होंने धूरी में कैंडल मार्च भी निकाला। नेहा के भाई ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी न पकड़े को सड़कों पर उतरेंगे और चक्का जाम करेंगे। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… जालंधर की लेक्चरर के अंतिम शब्द-एक बार बेटी दिखा दो:वेंटिलेटर पर भी उसे तलाशती रहीं; हार्पिक पिलाने में पति की गर्लफ्रेंड भी शामिल जालंधर में टॉयलेट क्लीनर पिलाकर लेक्चरर पत्नी नेहा (36) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। नेहा के भाई ने आरोप लगाया कि उसके जीजा की प्रेमिका सतपाल कौर भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद थी। उसने भी उसकी बहन को टॉयलेट क्लीनर पिलाने में हेल्प की। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







