Road Accident: तेलंगान में सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत; 11 घायल
Road Accident: तेलंगाना मे सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े कंटेनर डीसीएस में जा घुसी है. हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है. हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जाहिर किया. साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्ति की. उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दे दिया है कि वह सभी घायलों की हर संभव मदद करें और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाई जाए. सीएम ने घायलों के हेल्थ पर भी नजर रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है. घटना तेलंगाना के सूर्यापेट की है.
हैदराबाद से आंध्र प्रदेश जा रही थी बस
हादसा कोडाड मंडल के दोराकुंटा के पास हुआ है. जानकारी के अनुसार, एक निजी ट्रैवल बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी. इस दौरान, रास्ते में यह हादसा हो गया. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे के बाद कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.
4 घायलों की हालत बेहद गंभीर
हादसे में 5 महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो गई है. हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया और इलाज के लिए उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया. 11 में से 4 घायलों की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में बस की खड़ी कंटेनर के साथ टक्कर की बात सामने आई है. हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ और एक्सीडेंट के वक्त हालात क्या थै सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.
मुख्यमंत्री ने बेहतर इलाज मिलने की कही बात
हादसे की जानकारी सामने आते ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है. तेलंगाना CMO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि कोडद मंडल के द्वारकुंटा के पास एक प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर हो गई है. सीएम ने मुख्य सचिव को घायलों के अच्छे इलाज के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है.
సూర్యాపేట జిల్లాలో జరిగిన రోడ్డు ప్రమాదంపై ముఖ్యమంత్రి శ్రీ ఎ. రేవంత్ రెడ్డి గారు దిగ్భ్రాంతి వ్యక్తం చేశారు. కోదాడ మండలం ద్వారకుంట దగ్గర కంటైనర్ను ఢికొట్టిన ప్రైవేట్ ట్రావెల్స్ బస్సు ప్రమాదంలో మరణించిన వారి కుటుంబాలకు ముఖ్యమంత్రి గారు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలిపారు. ఈ ప్రమాదంలో… pic.twitter.com/6LuEI2tIYp
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) August 26, 2026
तेलंगाना सीएमओ ने एक्स पर किया ये पोस्ट
मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी ने सूर्यपेट ज़िले में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है. कोडाडा मंडल के द्वारकुंट के पास एक प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं कि इस दुर्घटना में घायल लोगों को बेहतर इलाज मिले.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








