Responsive Scrollable Menu

India-China Relations | 'LAC पर शांति के बिना सामान्य नहीं हो सकते संबंध', अजित डोभाल की चीन को दोटूक, राजनीतिक समाधान तलाशने पर सहमत

हाल ही में बीजिंग में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि (SR) स्तर की वार्ता आयोजित हुई। वर्ष 2020 में गलवान घाटी में हुई घातक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच उपजे अभूतपूर्व तनाव को कम करने और संबंधों को पुनः पटरी पर लाने की दिशा में इस बैठक को एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक मोड़ माना जा रहा है। यह वार्ता इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले आयोजित हुई है, जहाँ दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत की संभावना जताई जा रही है।

वार्ता में सीमांकन की दिशा में आगे बढ़ने और सीमा के दोनों ओर सहयोग से जुड़े जारी प्रयासों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि डोभाल और वांग ने भारत-चीन सीमा विवाद पर ‘‘स्पष्ट और गहन’’ विचार-विमर्श किया तथा दोनों देशों के ‘‘समग्र और दीर्घकालिक हितों’’ को ध्यान में रखते हुए सीमा विवाद का ‘‘राजनीतिक समाधान’’ तलाशने की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति जताई।

डोभाल सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे थे। उनकी यात्रा को 2020 में गलवान घाटी में हुई घातक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हुए संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के जारी प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय पक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।’’

विशेष प्रतिनिधि स्तर की यह वार्ता आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की संभावित भारत यात्रा से कुछ सप्ताह पहले हुई है। डोभाल और वांग इस वार्ता के लिए नियुक्त विशेष प्रतिनिधि हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के रणनीतिक मार्गदर्शन में तथा रचनात्मक और दूरदर्शी भावना के साथ दोनों विशेष प्रतिनिधियों ने भारत-चीन सीमा विवाद पर स्पष्ट और गहन विचार-विमर्श किया।

उन्होंने दोनों देशों के समग्र और दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए सीमा विवाद का राजनीतिक समाधान तलाशने की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति जताई।’’ बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति चिनफिंग के दृष्टिकोण के अनुरूप द्विपक्षीय संबंधों में जारी सकारात्मक प्रगति की समीक्षा की।

दूतावास ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने, स्थिरता बनाए रखने, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करने, सीमांकन की दिशा में प्रगति करने और सीमा के दोनों ओर सहयोग से जुड़े जारी कार्यों को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।’’ विशेष प्रतिनिधि स्तर की यह वार्ता ऐसे समय हुई है जब अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी क्षेत्र में एलएसी के पास चीनी सैनिकों की आक्रामक सैन्य गतिविधियों की खबरें सामने आई हैं। बैठक में डोभाल ने कहा कि भारत और चीन के संबंधों में सामान्य स्थिति बहाल होने का सीधा कारण दोनों पक्षों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना है।

डोभाल ने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि हम 25वें दौर की वार्ता के लिए यहां हैं। यह बातचीत खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जल्द होने वाला है।’’ उन्होंने रूस में 2024 में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और पिछले साल चीन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और चिनफिंग की मुलाकातों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम अपने नेताओं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के मार्गदर्शन के अनुरूप बैठक कर रहे हैं।दोनों नेताओं ने कजान और तियानजिन में हमारे संबंधों को स्पष्ट और सकारात्मक दिशा दी थी।’’

इसे भी पढ़ें: Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

डोभाल ने पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के बाद दोनों देशों के संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि द्विपक्षीय संबंध धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संबंधों में जो सामान्य स्थिति देखने को मिली है, उसका सीधा कारण दोनों पक्षों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना है।’’

डोभाल ने सीमा और अरुणाचल प्रदेश को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेदों के स्पष्ट संदर्भ में कहा, ‘‘आज हमने इस बात पर विस्तार से चर्चा की कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के अपने प्रयासों को किस तरह और प्रभावी तथा मजबूत बनाया जा सकता है।’’ चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है। डोभाल ने दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में हुई प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘नाथू ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा के सफल आयोजन और तीनों दर्रों के जरिये पारंपरिक सीमा व्यापार की बहाली से हमारे लोगों, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों को वास्तविक लाभ मिला है।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने साझा हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। वांग ने कहा कि चीन और भारत के संबंध अब केवल द्विपक्षीय दायरे तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका वैश्विक और रणनीतिक महत्व भी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए संवाद बढ़ाना, आपसी विश्वास मजबूत करना, बाधाएं दूर करना और मुश्किलों से पार पाना जरूरी है। हमें अच्छे पड़ोसी, अच्छे मित्र और ऐसे साझेदार बनना चाहिए जो एक-दूसरे की सफलता में योगदान दें।’’ वांग ने डोभाल के साथ बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति देने की भी बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर आपके साथ गहन विचार-विमर्श जारी रखने को लेकर आशान्वित हूं, ताकि हम एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ सकें और सीमा विवाद को उचित तरीके से संभाल सकें। इससे न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनी रहेगी, बल्कि द्विपक्षीय संबंधों को भी नयी गति मिलेगी।’’ वांग ने कहा कि सीमा से जुड़े मामलों पर दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से नियमित संपर्क में हैं तथा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति चिनफिंग के मार्गदर्शन के अनुरूप काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Allahabad High Court ने Lucknow के 88 गांवों में जल संकट दूर करने के दिए निर्देश

डोभाल और वांग दोनों ही सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं। यह व्यवस्था 2003 में 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा से जुड़े विवाद के व्यापक समाधान के लिए की गई थी। विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की इस व्यवस्था से सीमा विवाद को हल करने में सफलता नहीं मिली है, लेकिन दोनों देशों के अधिकारी विभिन्न मुद्दों पर बार-बार उभरने वाले तनाव से निपटने के लिए इसे एक उपयोगी माध्यम मानते हैं।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी 43 यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत; कई घायल

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस चलते हुए ट्रक से टकरा गई। बस में कुल 43 यात्री सवार थे।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 5:20 बजे दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया।

इस दुर्घटना में छह यात्रियों की मौके पर ही या इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है। वहीं, घायल यात्रियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, रेवंत रेड्डी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने मुख्य सचिव को भी हादसे में घायल लोगों के इलाज की व्यवस्था की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निजी बस हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोडाडा मंडल के द्वारकुंट इलाके के पास कंटेनर/ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Continue reading on the app

  Sports

ICC Test Rankings: जसप्रीत बुमराह नहीं रहे नंबर 1 गेंदबाज, स्टार्क पहली बार पहुंचे टॉप पर

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में 36 साल के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली है, उन्होंने जसप्रीत बुमराह की जगह ली. Wed, 26 Aug 2026 14:29:01 +0530

  Videos
See all

गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर...बदमाश के पैर में लगी गोली | UP Police Action | Ghaziabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T09:33:47+00:00

Commonwealth Games 2026: पंचकूला में पदक विजेताओं को CM Nayab Saini ने बांटे नकद पुरस्कार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T09:31:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers