तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी 43 यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत; कई घायल
Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस चलते हुए ट्रक से टकरा गई। बस में कुल 43 यात्री सवार थे।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 5:20 बजे दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया।
इस दुर्घटना में छह यात्रियों की मौके पर ही या इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है। वहीं, घायल यात्रियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, रेवंत रेड्डी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने मुख्य सचिव को भी हादसे में घायल लोगों के इलाज की व्यवस्था की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हादसे की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निजी बस हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोडाडा मंडल के द्वारकुंट इलाके के पास कंटेनर/ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Anaya Bangar Cricket: महिला क्रिकेट में नई पारी शुरू करेंगी अनाया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी मंजूरी
Anaya Bangar Cricket: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें महिला लोकल और कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews









