Responsive Scrollable Menu

Allahabad High Court ने Lucknow के 88 गांवों में जल संकट दूर करने के दिए निर्देश

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राजधानी के 88 गांवों में बढ़ते जल संकट का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि पानी जीवन की बुनियादी जरूरत है और इस संकट से निपटने के लिए दीर्घकालिक और तत्काल, दोनों स्तरों पर ठोस उपाय किए जाने की आवश्यकता है। अदालत ने अधिकारियों को प्रस्तावित पांच जल शोधन संयंत्र लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा इस उद्देश्य के लिए चिह्नित 30 झीलों को पुनर्जीवित करने के संबंध में जल्द निर्णय लेने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने ‘उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान’ द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि 88 गांवों में जल संकट के स्थायी समाधान के लिए पांच जल शोधन संयंत्र लगाने का प्रस्ताव है। बख्शी का तालाब क्षेत्र के नगवामऊ गांव में एक संयंत्र के लिए जिलाधिकारी पहले ही जमीन आवंटित कर चुके हैं।

हालांकि, राज्य सरकार से प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी अभी मिलनी बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) द्वारा संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। अदालत को यह भी बताया गया कि बाकी चार जल शोधन संयंत्र के लिए अभी तक जमीन आवंटित नहीं की गई है।

इस पर अदालत ने जिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Continue reading on the app

Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त

गुजरात पुलिस ने कच्छ जिले में नकली शराब बनाने वाली एक फैक्टरी का मंगलवार को भंडाफोड़ किया और भारत निर्मित विदेशी शराब के एक मशहूर ब्रांड की लगभग 10,000 खाली और भरी हुई बोतलें जब्त कीं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई राज्य के भावनगर जिले में, भारत निर्मित विदेशी शराब के एक मशहूर ब्रांड के लेबल वाली बोतलों में भरी नकली शराब पीने से 13 लोगों की मौत होने के कुछ दिनों बाद की गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ़्तार किया है। सीमा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक चिराग कोरियाडिया ने कहा, ‘‘जिले के आदिपुर में एक अस्थायी फैक्टरी से लगभग 9,400 खाली बोतलें और 180 मिलीलीटर शराब से भरी 600 बोतलें तथा 600 लीटर रसायन जब्त किए गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शराब की कुछ खाली और भरी बोतलें और रसायन जब्त किए गए हैं।

हमने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल समेत 5 बड़ी बातें, जानिए कब और कहां देख सकते हैं Live?

पिछला एशिया कप 2 साल पहले 2024 में खेला गया था, जिसमें फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया वो हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. Fri, 28 Aug 2026 00:02:51 +0530

  Videos
See all

Did a glacier collapse trigger Nepal’s deadly floods? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T19:30:02+00:00

Nepal Disaster News: नेपाल में तबाही के बाद Nepal में हाहाकार, सैकड़ों लोग लापता! Nepal Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T19:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers