Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त
गुजरात पुलिस ने कच्छ जिले में नकली शराब बनाने वाली एक फैक्टरी का मंगलवार को भंडाफोड़ किया और भारत निर्मित विदेशी शराब के एक मशहूर ब्रांड की लगभग 10,000 खाली और भरी हुई बोतलें जब्त कीं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह कार्रवाई राज्य के भावनगर जिले में, भारत निर्मित विदेशी शराब के एक मशहूर ब्रांड के लेबल वाली बोतलों में भरी नकली शराब पीने से 13 लोगों की मौत होने के कुछ दिनों बाद की गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ़्तार किया है। सीमा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक चिराग कोरियाडिया ने कहा, ‘‘जिले के आदिपुर में एक अस्थायी फैक्टरी से लगभग 9,400 खाली बोतलें और 180 मिलीलीटर शराब से भरी 600 बोतलें तथा 600 लीटर रसायन जब्त किए गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शराब की कुछ खाली और भरी बोतलें और रसायन जब्त किए गए हैं।
हमने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
Kiren Rijiju: पवन खेड़ा के 'अशोभनीय' कमेंट पर भड़के रिजिजू, बोले- 'मैं तो पैदाइशी खिलाड़ी हूं'
Kiren Rijiju Swimming Video: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने स्विमिंग वीडियो पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के 'अशोभनीय' कमेंट पर पलटवार किया है। उन्होंने खुद को 'पैदाइशी खिलाड़ी' बताते हुए खेड़ा की 'अनुशासनहीनता' की शिकायत असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से करने की धमकी दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews







