Responsive Scrollable Menu

'होर्मुज से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें', नई माइंस बिछाने पर ट्रंप ने दी ईरान को भारी तबाही की चेतावनी

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम नहीं हुआ है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है. ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अमेरिकी नौसेना ने इस बारे में जानकारी दी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान को चेतावनी दी कि जो जहाज "नई बारूदी सुरंगें (माइन्स) बिछाते" पाए जाएंगे, उन्हें "तुरंत और पूरी तरह से तबाह" कर दिया जाएगा.

होर्मुज से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगे- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "मुझे अभी अमेरिकी नौसेना से जानकारी मिली है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से सभी बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है." उन्होंने आगे कहा, "ईरान को बता दिया गया है कि नई बारूदी सुरंगें बिछाने वाले किसी भी जहाज या नाव को तुरंत और पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा."

ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिका की नजर

इसके साथ ही अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका होर्मुज और ईरान के न्यूक्लियर साइट्स के "हर इंच" पर नजर रख रहा है. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका "स्पेस फोर्स" के जरिए इस जलमार्ग और 'पिकएक्स माउंटेन' के "हर इंच" पर नजर रख रहा है. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, 'पिकएक्स माउंटेन'- जिसे आधिकारिक तौर पर 'कुह-ए-कोलांग गज ला' के नाम से जाना जाता है- ईरान का एक न्यूक्लियर साइट है जो अभी बन रहा है और देश की नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास एक पहाड़ के नीचे गहराई में स्थित है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के उन तीन परमाणु ठिकानों पर भी नजर रख रही है, जिन पर उन्होंने पहले हमला किया था. उन्होंने कहा, "बारूदी सुरंगें बिछाने के मामले में 'जीरो टॉलरेंस' (बिल्कुल बर्दाश्त न करने) की नीति पूरी तरह से लागू है." मंगलवार को 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान "बहुत बड़े पैमाने पर मानवीय संकट" का सामना कर रहा है.

अपनी सेना को सैलरी नहीं दे पा रहा ईरान- ट्रंप

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि तेहरान अपनी सेना के "बड़े हिस्से" को वेतन नहीं दे रहा है. साथ ही उन्होंने ईरान में प्रदर्शनकारियों की "हत्या" का दावा भी किया. ट्रंप ने कहा, "विफल हो रहा इस्लामिक रिपब्लिक ईरान अपनी सेना के बड़े हिस्से को वेतन नहीं दे रहा है, जबकि साथ ही प्रदर्शनकारियों की हत्या भी कर रहा है- यहां तक कि तब भी जब वे प्रदर्शन नहीं कर रहे होते- और यह सब ऐसे स्तर पर हो रहा है जो पहले कभी नहीं देखा गया. यह बहुत बड़े पैमाने पर मानवीय संकट है और इसे अभी रोका जाना चाहिए."

ईरान ने की अमेरिका की एक और हार की भविष्यवाणी

वहीं दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका की 'एक और हार' की भविष्यवाणी की है और अमेरिकी प्रतिबंधों से निपटने के लिए 'दो साल की योजना' होने का दावा किया है. ईरान के अर्थव्यवस्था मंत्री अली मदनीजादेह ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने अमेरिका की "एक और हार" की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि ईरान के पास वाशिंगटन के नए प्रतिबंधों से निपटने के लिए "दो साल की योजना" है.

ये भी पढ़ें: प्रशांत महासागर में 'डीप-सी माइनिंग' की ट्रंप योजना का विरोध

बता दें कि होर्मुज मामले पर ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका नए प्रतिबंध लगाकर देश पर आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहता है. इन नए उपायों में 'सेकेंडरी सैंक्शंस' का दायरा बढ़ाया गया है, जो ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों, कंपनियों और अन्य संस्थाओं को निशाना बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध से ट्रंप को बड़ा नुकसान, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची लोकप्रियता, सर्वे में हुआ नया खुलासा

Continue reading on the app

Dolly Parton: डॉली पार्टन का 80 की उम्र में निधन, कौन थीं वह सुपरस्टार, जिनके सम्मान में झुकेगा अमेरिका का झंडा

Dolly Parton Death: अमेरिकी म्यूजिक आइकॉन डॉली पार्टन ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. 6 दशक तक म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने वाली डॉली ने आज सुबह अपनी अंतिम सांसें लीं. उनके भतीजे ने उनके निधन की खबर साझा करते हुए कहा कि वो शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार चुकी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि एक हफ्ते तक अमेरिकी झंडा झुका रहेगा.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Breaking News | Tipu Sultan Photo Controversy: Malegaon Municipal Council के दफ्तर में फोटो पर सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T05:00:00+00:00

Delhi-NCR Heavy Rain | मूसलाधार बरसात..दिल्ली का हाल बेहाल | Water Logging | Monsoon 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:55:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers