गोरखपुर चिड़ियाघर का हाथी गंगा प्रसाद अपनी हरकतों से बना पर्यटकों का फेवरेट, कभी शरारत को कभी करता है गुस्सा
हाथियों में एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है, जिसे 'मस्त कहा जाता है. इस दौरान हाथियों के व्यवहार में उग्रता और आक्रामकता बढ़ सकती है. गंगा प्रसाद अभी युवा है, इसलिए कई बार उसमें भी मस्त की स्थिति देखने को मिलती है. ऐसे समय में उसकी विशेष निगरानी की जाती है और उसके व्यवहार पर लगातार नजर रखी जाती है. गंगा प्रसाद की देखभाल के लिए चिड़ियाघर में विशेष टीम तैनात रहती है. खास बात यह है कि वह प्राणी उद्यान का इकलौता ऐसा जानवर है, जिसके बाड़े में 'फव्वारे की विशेष व्यवस्था' की गई है.
Mission Samriddh Gaon: अब रोजगार के लिए गांवों से शहर जाने की जरूरत खत्म! मोदी सरकार ने लॉन्च की खास योजना
बुनियादी सुविधाओं और सीमित रोजगार जैसी चुनौतियों से जूझ रहे ग्रामीण भारत के लिए मोदी सरकार ने एक नई पहल शुरू की है. केंद्रीय कषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दिल्ली में मिशन समृद्ध गांव योजना की शुरुआत की. इस मिशन का लक्ष्य ऐसे मॉडल गांवों को विकसित करना है, जहां हर परिवार को आजीविका का मौका मिल सके. उनको हर जरूरी सुविधाएं मिल पाएं और लोगों को रोजगार की तलाश में अपने घर से और अपरने परिजनों से दूर जाने को मजबूर न होना पड़े.
Delhi: Union Minister Shivraj Singh Chouhan launched Mission Samriddh Gaon. The programme will focus on building poverty-free, employment-rich villages with assured basic services. pic.twitter.com/lpSYFS1JSF
— IANS (@ians_india) August 25, 2026
अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की योजना
योजना की शुरुआत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी और देवास जिले के खातेगांव ब्लॉक से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करेंगे. यहां विभिन्न सरकारी योजनाओं को एक साथ जोड़कर गरीबी उन्मूलन, समग्र ग्राम विकास और रोजगार सृजन के मॉडल को तैयार किया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि अगर यह प्रयोग सफल होता है तो इसे देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा.
इस मिशन के तहत परिवार, ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर विकास की विस्तृत रूपरेखा बनाई जाएगी. हर एक परिवार की जरूरतों और पात्रता के अनुसार, उसे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा. स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, आजीविका, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को एक ही ढांचे में शामिल करके विकास को स्पीड देने की कोशिश की जाएगी.
Delhi: Neeraj from Transform Rural India (NGO), says, "Today, the Minister launched the Samridh Gram Yojana, a very ambitious initiative aimed at making villages 100 per cent poverty-free, employment-rich and equipped with all essential facilities..." pic.twitter.com/dldFRCTbFI
— IANS (@ians_india) August 25, 2026
यह सिर्फ एक योजना नहीं- चौहान
योजना के बारे में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है बल्कि यह ग्रामीण भारत के भविष्य को बदलने की कोशिश है. उन्होंने भरोसा जताया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने से गरीबी को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
ऐसे मजबूत होगी गांवों की अर्थव्यवस्था
इस योजना में महिला किसानों और ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी पर खास जोर रहेगा. लखपति दीदी जैसे अभियानों की तर्ज पर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में काम करना होगा. इसी के साथ किसानों को पारंपरिक खेती के अलावा, फल-सब्जी के उत्पादन, मछली पालन, पशुपालन, बकरी पालन और मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों से जोड़ने की योजना है. सरकार का कहना है कि खेती के साथ-साथ विविध आजीविका के अवसर बढ़ने से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए रास्ते बनेंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






