मार्केट से 18% सस्ती-प्याज बेचेगी सरकार:चांदी ₹3,543 गिरकर ₹2.42 लाख पर आई, चीनी की कीमतें रिकॉर्ड हाई से ₹12 सस्ती
कल की बड़ी खबर प्याज और चीनी की कीमत के दाम से जुड़ी रही। देश में प्याज की बढ़ती कीमतें काबू करने के लिए केंद्र सरकार दिल्ली में 35 रुपए किलो के रियायती दर पर प्याज बेचेगी। अभी यहां प्याज 55 रुपए किलो बिक रही है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 3,543 रुपए कम होकर 2.42 लाख रुपए आ गई। इसके अलावा, चीनी के दाम पिछले हफ्ते 67 रुपए किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मिल स्तर पर (एक्स-मिल रेट) 12 रुपए घटकर 55 रुपए किलो पर आ गए हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. बाजार से 18% सस्ती-प्याज बेचेगी सरकार, दिल्ली में ₹35/kg मिलेगी: 4 शहरों में भी सप्लाई होगी, एक महीने में 28% महंगी हुई देश में प्याज की बढ़ती कीमतें काबू करने के लिए केंद्र सरकार दिल्ली में 35 रुपए किलो के रियायती दर पर प्याज बेचेगी। अभी यहां प्याज 55 रुपए किलो बिक रही है। यह मौजूदा औसत रिटेल कीमत से करीब 36% यानी 20 रुपए कम है। इसके लिए बुधवार को 800 टन प्याज की पहली खेप लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' दिल्ली पहुंचेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी ₹3,543 घटकर ₹2.42 लाख पर आई: सोना ₹113 गिरकर ₹1.62 लाख पर आया, कैरेट के हिसाब से देखें सोने की कीमत सोने की कीमतों में 25 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 113 रुपए घटकर 1.62 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 3,543 रुपए कम होकर 2.42 लाख रुपए आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चीनी की कीमतें रिकॉर्ड हाई से 18% तक घटीं: कारखाने से निकलने वाली चीनी का भाव ₹55/किग्रा पर आया; खुदरा बाजार में भी जल्द सस्ती होगी चीनी के दाम पिछले हफ्ते 67 रुपए किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 18% तक गिर गए हैं। मिल स्तर पर इसके दाम (एक्स-मिल रेट) 12 रुपए घटकर 55 रुपए किलो पर आ गए हैं। सरकार का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और कमी आएगी। फूड सेक्रेटरी संजीव चोपड़ा ने बताया कि कीमतों में यह गिरावट सरकार की ओर से चीनी के आयात को मंजूरी देने और जमाखोरी के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के कारण आई है। देश में चीनी की कमी नहीं है, बल्कि मिलों ने जानबूझकर दाम बढ़ाए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. 100% आटा लिखने पर लाइसेंस रद्द, कोर्ट ने रोक लगाई: FSSAI ने कंपनी के दावे पर एक्शन लिया था, 9 सितंबर को अगली सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 25 अगस्त को आशीर्वाद आटे का लाइसेंस रद्द करने के FSSAI के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह मामला ITC के 'आशीर्वाद एमपी चक्की आटा' की पैकिंग से जुड़ा है। ITC अपने पैकेट और प्रमोशन में 100% आटा जैसे लेबल का इस्तेमाल कर रहा था। FSSAI का मानना है कि ऐसे लेबल का इस्तेमाल उसकी मई 2025 की एडवाइजरी के नियमों के खिलाफ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 3 फर्जी लोन एप्स:डेटा चोरी और भारी ब्याज वसूलने की शिकायत पर एक्शन; जानें सुरक्षित एप चुनने का तरीका गृह मंत्रालय की शिकायत पर गूगल ने 3 और फर्जी लोन एप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है। इस महीने में अब तक 9 ऐसे ठग एप्स बंद कराए जा चुके हैं। ये एप्स न सिर्फ आपकी निजी जानकारी चुराते हैं, बल्कि लोन देने के बाद बहुत ज्यादा ब्याज मांगते हैं और प्रताड़ित करते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… मंगलवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
Breaking News Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश के चंबा में सुबह-सुबह कांपी धरती, 2.5 तीव्रता का आया भूकंप
Breaking News Today Live Updates: आज 26 अगस्त 2026 और दिन बुधवार है. देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक जमकर बारिश हो रही है. जिसके चलते कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं. पहाड़ों पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है. जबकि पूर्वोत्तर में बाढ़ ने तबाही मचाई है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गोवा के पत्रादेवी में नवनिर्मित 'हुतात्मा स्मृति स्मारक' का उद्घाटन करेंगे. ये कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे होगा. वहीं राजधानी दिल्ली में आज 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे. इसके बाद 1 सितंबर से हर महीने उनके खाते में 2,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे. उधर चंडीगढ़ में आज कांग्रेस कमेटी के चीनी का लंगर लगाएगी. ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान लोगों को मुफ्त में चीनी बांटी जाएगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







.jpg)
