Aaj Ka Mausam: झारखंड में बना नया लो-प्रेशर, IMD की चेतावनी- यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम
Aaj Ka Mausam Live: झारखंड और आसपास के इलाकों में बने नए लो-प्रेशर के कारण देश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केरल समेत 23 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. बिहार में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में भी बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. केरल में भारी बारिश के बीच कुछ इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. लोगों से मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की अपील की गई है.
किराना हिल्स से धुआं उठता देख क्यों घबरा गए थे पाकिस्तानी, ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व CDS अनिल चौहान का खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की किराना हिल्स से धुआं उठने की तस्वीरों ने तहलका मचा दिया था. पाकिस्तानी खौफजदा हो गए थे. इसने कई सवाल खड़े किए थे कि क्या भारत ने अटैक कर दिया? अब पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने इसकी वजह बताई है. उन्होंने कहा कि भारत ने किराना हिल्स को निशाना नहीं बनाया था. सरगोधा के आसपास पाकिस्तानी रडार तलाशने के लिए भेजे गए आत्मघाती ड्रोनों में से एक उड़ान क्षमता खत्म होने के बाद पहाड़ी से टकराया हो सकता है. किराना हिल्स सरगोधा से करीब 10 किलोमीटर उत्तर में है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









