वाराणसी में 20 घंटे बारिश, 5 की मौत:छत्तीसगढ़ में नदी-नाले उफान पर, MP के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना है। यूपी के वाराणसी में करीब 20 घंटे की बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कें और गलियां पानी से भर गईं। कई घरों में भी पानी घुस गया। शहर में हुए अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को भी तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह जाम लगा रहा। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में करीब 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश हुई। कोरबा में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। कई घरों में पानी घुस गया। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इन जिलों में एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने वाला है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
खबरें हटके- गर्लफ्रेंड ने कार को 3400 बार किस किया:कूड़े के ढेर से चॉकलेट की लूट; DJ बजाते हुए 8 घंटे मैराथन दौड़ा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की गर्लफ्रेंड ने कार पर 3400 बार किस कर लिपस्टिक के निशान बना दिए। वहीं, यूपी के कानपुर में कूड़े के ढेर में फेंकी एक्सपायरी चॉकलेट लूटने के लिए लोगों की होड़ मच गई। उधर, अमेरिका में एक शख्स ने 8 घंटे तक DJ बजाते हुए मैराथन दौड़कर रिकॉर्ड बना दिया। यूपी के फतेहपुर में लोगों ने 3 क्विंटल लाल मिर्च से हवन किया। वहीं, जापान में 1,800 लोगों ने 3.60 लाख किलो वजनी किले की मीनार को रस्सियों से खींचा। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









.jpg)
