Responsive Scrollable Menu

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने मंगलवार को कहा कि वह मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रस्तावित उस कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। ममदानी ने हालांकि कहा कि 29 अगस्त को होने वाले इस ‘‘निजी’’ कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार नगर प्रशासन के पास शायद नहीं है। भागवत आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अमेरिका पहुंचे।

न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान वह ‘यूनिवर्सल वननेस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और शनिवार को प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में करीब 5,000 लोगों की सभा को संबोधित करेंगे। ममदानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं इस रैली का समर्थन नहीं करता लेकिन मुझे नहीं पता कि किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार नगर प्रशासन के पास है या नहीं।’’ भारतीय मूल के मेयर ने आरएसएस, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रस्तावित कार्यक्रम और उसके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। उनसे पूछा गया था कि क्या मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाली ‘‘रैली’’ रद्द कर दी जानी चाहिए।

ममदानी ने कहा, ‘‘मैं हमारे शहर के इतिहास में पहला भारतीय-अमेरिकी मेयर भी हूं और मेरी मां का पूरा परिवार अब भी भारत में रहता है।’’ उन्होंने कहा कि भारत के बारे में जो सोच उन्हें अपने परिवार से मिली और जिसे समझते हुए वह बड़े हुए, वह ‘‘एक बहुलतावादी समाज और ऐसे धर्मनिरपेक्ष गणराज्य की है, जहां भारत के हर व्यक्ति को बराबरी से अपनाया जाता है।’’ ममदानी ने कहा, ‘‘और किसी भी देश को लेकर ऐसी सोच वाले आंदोलन का उभार देखना बेहद परेशान करने वाला है, जो कुछ लोगों को अलग रखता है। मैं इसका पुरजोर विरोध करता हूं, न केवल एक भारतीय-अमेरिकी के रूप में बल्कि ऐसे शहर के मेयर के तौर पर भी, जो हर व्यक्ति को अपनाने में गहरा विश्वास रखता है, फिर चाहे उसका रंग, नस्ल, धर्म, आस्था या मूल स्थान कुछ भी हो।

Continue reading on the app

Rashifal Today: आज जल्दबाजी में ना लें कोई फैसला वरना हो सकता है नुकसान! जानें कैसा होगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: आज पैसों के मामले में दिन अच्छा रह सकता है। नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं, खासकर तकनीक या नए काम से जुड़े क्षेत्रों में। हालांकि, किसी भी निवेश में जल्दबाजी न करें। आइए जानते हैं कि 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का सबसे रहस्यमयी खिलाड़ी, 0 रन-0 विकेट-0 कैच, फिर भी जिता गया मैच, बाद में मिला बड़ा सम्मान

cricket uniqie records: वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कैमरून कफी ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इस नामुमकिन से दिखने वाले कारनामे को हकीकत में बदला था. यह ऐतिहासिक मुकाबला आज से करीब दो दशक पहले 23 जून 2001 को कोका-कोला कप के दौरान हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया था Wed, 26 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Karnataka Mandya Beggar Woman Viral Video : दादी मांगती थी भीख, घर में मिला लाखों का कैश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T00:45:18+00:00

Owaisi On Manusmriti | ‘मनुस्मृति’ पर ओवैसी का बयान वायरल! #ytshorts #shorts #owaisi #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T00:42:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers