संजय बांगड़ की बेटी की क्रिकेट में वापसी:ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने विमेंस क्रिकेट में खेलने के योग्य माना; अनाया बोलीं-WBBL खेलने का लक्ष्य
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ के क्रिकेट में वापसी का रास्ता ऑस्ट्रेलिया में खुल गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उन्हें अपनी पॉलिसी के तहत मार्च 2027 से एलीट विमेंस क्रिकेट खेलने के लिए योग्य माना है। इससे उनके लिए महिला बिग बैश लीग (WBBL) में खेलने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, WBBL में जगह मिलना अभी तय नहीं है। उन्हें पहले ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलकर अपनी फिटनेस और प्रदर्शन साबित करना होगा और किसी फ्रेंचाइजी का भरोसा जीतना होगा। अनाया ने मार्च 2026 में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी पात्रता का फैसला अपनी ‘ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स इन एलीट क्रिकेट पॉलिसी’ के तहत किया है। इसके मुताबिक मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। CA के अनुसार, वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या क्षेत्र की प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल सकती हैं। अनाया बोलीं- एक समय लगा था क्रिकेट हमेशा के लिए खो दिया बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अनाया ने CA के फैसले को बेहद भावुक पल बताया। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें सच में लगने लगा था कि उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, “मैं मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में विमेंस बिग बैश लीग खेलने के लिए एलिजिबल हूं। मेरे लिए यह बेहद भावुक है, क्योंकि एक वक्त मुझे सच में लगा था कि मैंने हमेशा के लिए क्रिकेट खो दिया है।” अनाया ने कहा कि बचपन से क्रिकेट उनकी पहचान का अहम हिस्सा रहा है। ट्रांजिशन के बाद क्रिकेट से दूर होना उनके लिए सबसे मुश्किल दौर में से एक था। उनके मुताबिक, यह सिर्फ किसी महिला लीग में शामिल होने का मामला नहीं है, बल्कि उस खेल में लौटने की संभावना है, जिससे वह बहुत प्यार करती हैं। WBBL में जगह के लिए प्रदर्शन करना होगा अनाया ने साफ किया कि CA की पात्रता मिलने का मतलब WBBL फ्रेंचाइजी में जगह मिलना नहीं है। अब उन्हें खुद को शारीरिक और प्रतिस्पर्धी रूप से तैयार करना होगा। उन्होंने कहा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझे ऑस्ट्रेलिया में एलीट विमेंस क्रिकेट खेलने का रास्ता दिया है। अब चुनौती खुद को सबसे अच्छी शारीरिक और प्रतिस्पर्धी स्थिति में लाने की है, ताकि WBBL फ्रेंचाइजी मुझे टीम के लिए विचार करने लायक समझे।” उन्होंने बताया कि WBBL में विदेशी खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट सिस्टम है। इसलिए उन्हें किसी फ्रेंचाइजी को यह भरोसा दिलाना होगा कि वह टीम के लिए योगदान दे सकती हैं। इसके लिए अनाया ऑस्ट्रेलियाई क्लब क्रिकेट में वापसी, बैटिंग-बॉलिंग, फील्डिंग और फिटनेस पर काम करने की तैयारी कर रही हैं। अभी प्रीमियर क्रिकेट खेल सकती हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले के मुताबिक अनाया अभी ऑस्ट्रेलिया की किसी भी स्टेट या टेरिटरी की प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल सकती हैं। CA के ढांचे में इसे कम्युनिटी क्रिकेट की श्रेणी में रखा गया है। वहीं WBBL जैसे एलीट क्रिकेट के लिए अलग पात्रता मानदंड लागू होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक CA की पॉलिसी में एलीट क्रिकेट के लिए सीरम टेस्टोस्टेरोन का स्तर 10 nmol/L से कम होना और निर्धारित अवधि तक इस मानदंड को पूरा करना शामिल है। मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट की पात्रता भी इन्हीं शर्तों के अधीन होगी। भारत में रास्ता स्पष्ट नहीं, इसलिए ऑस्ट्रेलिया पर फोकस अनाया ने बताया कि उन्होंने भारत में भी ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की पात्रता को लेकर स्पष्टता चाही थी, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट रास्ता नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह दूसरों के फैसले का इंतजार करके अपना भविष्य रोकना नहीं चाहती थीं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य, ट्रांजिशन, प्रदर्शन, वैज्ञानिक साक्ष्यों और खेल संगठनों के साथ बातचीत पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा, “मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे ऑस्ट्रेलिया में एक रास्ता मिला है। मुझे उम्मीद है कि मेरी यात्रा से इस बात पर भी चर्चा होगी कि खेल संस्थाएं निष्पक्षता और समावेशन दोनों के साथ ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को कैसे देख सकती हैं।” इंटरनेशनल क्रिकेट का रास्ता अलग ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट नीति और इंटरनेशनल क्रिकेट की नीति अलग है। ICC ने 2023 में उन ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को एलीट महिला इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रखने का फैसला किया था, जिन्होंने पुरुष यौवन (male puberty) का अनुभव किया है। वहीं BCCI की ओर से ट्रांसजेंडर महिलाओं के महिला क्रिकेट में खेलने को लेकर फिलहाल स्पष्ट नीति नहीं होने की बात सामने आई है। अनाया के लिए फिलहाल लक्ष्य स्पष्ट है। वह ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट से वापसी शुरू करना चाहती हैं और प्रदर्शन के दम पर WBBL फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “मैं उस मुकाम तक पहुंचना चाहती हूं जहां मुझे दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने वाली एक सामान्य क्रिकेटर के रूप में देखा जाए।”
Could China's Robot Olympics change the world? | BBC Newscast
Today, we discuss China’s £14.7bn investment into AI and robotics in the hopes of overtaking the US as the world leader in innovation. China has two million robots already working in factories, and is investing heavily in the hopes that one day they could bridge gaps in an already sluggish economy. What can these robots do? And what does the future look like for workers? Our China correspondent Laura Bicker has been to some of these factories, and is on the line to debrief. Plus, the government has announced more details about their housing plans, including where 70,000 social and affordable homes will be built in England over the next 10 years. 60% of the new homes would be for social rent, despite Andy Burnham telling The Social Housing Podcast in May he "would actually devote all of it to social housing.”. Is Andy Burnham delivery what he promised? Adam is joined by Alex and housing correspondent Tarah Welsh. 00:00 – Intro 01:03 – Inside China’s World Humanoid Robot Games 07:51 – China’s youth unemployment issue 11:05 – Trump's robot ban 17:19 – UK housing and Andy Burnham 19:18 – The funding announcement explained 21:40 – Does this match Burnham's pledge? 30:05 – What are waiting lists like? Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News









