Honor Pad 20 Pro लॉन्च: 3K 165Hz डिस्प्ले और Snapdragon चिप से है लैस, जानें कीमत
Honor ने अपना नया टैबलेट Honor Pad 20 Pro आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस लेटेस्ट टैबलेट में 12.1 इंच का बड़ा 3K डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह टैबलेट मई में लॉन्च हुए Honor Pad 20 का Pro मॉडल है। कंपनी ने इसके साथ Paperlike Edition भी पेश किया है, जिसमें एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है, जो पेपर जैसी विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
Honor Pad 20 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Honor Pad 20 Pro में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 3000 × 1872 पिक्सल है और यह 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 292ppi पिक्सल डेंसिटी और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है। इसकी ब्राइटनेस 700 निट्स तक जाती है और यह DCI-P3 कलर गैमट को कवर करता है।
आंखों की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसमें कई फीचर्स दिए हैं। इनमें ग्लोबल DC डिमिंग, डायनेमिक डिमिंग, हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट और AI-बेस्ड आई-कम्फर्ट फीचर्स शामिल हैं।
ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy H1: सैमसंग ला रहा प्रीमियम Over-Ear Headphone, एप्पल AirPods Max को मिलेगी टक्कर
Snapdragon 8s Gen 4 से लैस है टैबलेट
परफॉर्मेंस के लिए Honor Pad 20 Pro में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह टैबलेट MagicOS 10 पर आधारित Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। टैबलेट में PC Mode भी मिलता है, जिसमें मल्टी-विंडो फंक्शन, माउस और कीबोर्ड सपोर्ट के साथ डेस्कटॉप जैसा इंटरफेस मिलता है। वहीं, AI Memo फीचर मीटिंग्स को रिकॉर्ड करने, ऑडियो को टेक्स्ट में बदलने, उसका सारांश तैयार करने और माइंड मैप बनाने में सक्षम है।
Honor Pad 20 Pro में Honor Magic-Pencil 4s का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसे 50 मिनट चार्ज करने के बाद 10 घंटे तक लगातार लिखा जा सकता है।
10,100mAh की बैटरी
Honor Pad 20 Pro में 10,100mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट 12 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 7 घंटे तक गेमिंग, 8 घंटे तक नोट्स बनाने और 13 घंटे तक रीडिंग का बैटरी बैकअप दे सकता है। ऑडियो के लिए इसमें छह स्पीकर्स वाला स्टीरियो सिस्टम दिया गया है, जो DTS Ultra सपोर्ट के साथ आता है।
कैमरा और कनेक्टिविटी
फोटोग्राफी के लिए Honor Pad 20 Pro में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, टैबलेट में SIM स्लॉट नहीं दिया गया है। डिवाइस की मोटाई 6.29mm है और इसका वजन लगभग 537 ग्राम है।
Honor Pad 20 Pro की कीमत और उपलब्धता
Honor Pad 20 Pro को Gray कलर में पेश किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और बिक्री की तारीख से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। इसके साथ Paperlike Edition भी पेश किया जाएगा। इसमें एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को ज्यादा आरामदायक और कागज जैसी स्क्रीन देखने का अनुभव देना है।
Poco M8x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: टीजर में दिखा गोल्डन कैमरा डिजाइन और ग्रीन कलर, जानें क्या होगा खास
Poco ने भारत में अपनी M सीरीज के विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Poco M8x 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Poco M8 Power को भारतीय बाजार में उतारा था। नए स्मार्टफोन के लिए कंपनी की ओर से एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां फोन के डिजाइन और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
Poco M8x 5G का डिजाइन हुआ टीज
Poco M8x 5G के लिए जारी माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिल सकती है। फोन के ऊपरी बाएं हिस्से में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसे गोल्डन कलर में फिनिश किया गया है।
ये भी पढ़ेः- Moto G Max Launch: ₹27,999 में आया Motorola का नया फोन, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
टीजर में स्मार्टफोन को ग्रीन कलर में दिखाया गया है। फोन के फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल पर गोल्ड कलर का इस्तेमाल किया गया है। रियर पैनल के निचले हिस्से में सेंटर पर Poco की ब्रांडिंग दी गई है। कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलने की उम्मीद है। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे।
Flipkart पर मिलेगा Poco M8x 5G
कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि Poco M8x 5G को भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने फोन की सटीक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। इसके अलावा Poco M8x 5G की कीमत, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इन डिटेल्स का खुलासा कर सकती है।
Poco M8 Power की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Poco M8x 5G का लॉन्च Poco M8 Power के भारत में आने के कुछ समय बाद होने जा रहा है। Poco M8 Power की भारत में शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। फोन में 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,396 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गई है।
Poco M8 Power में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









