Responsive Scrollable Menu

Poco M8x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: टीजर में दिखा गोल्डन कैमरा डिजाइन और ग्रीन कलर, जानें क्या होगा खास

Poco ने भारत में अपनी M सीरीज के विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Poco M8x 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Poco M8 Power को भारतीय बाजार में उतारा था। नए स्मार्टफोन के लिए कंपनी की ओर से एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां फोन के डिजाइन और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

Poco M8x 5G का डिजाइन हुआ टीज
Poco M8x 5G के लिए जारी माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिल सकती है। फोन के ऊपरी बाएं हिस्से में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसे गोल्डन कलर में फिनिश किया गया है।

ये भी पढ़ेः- Moto G Max Launch: ₹27,999 में आया Motorola का नया फोन, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

टीजर में स्मार्टफोन को ग्रीन कलर में दिखाया गया है। फोन के फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल पर गोल्ड कलर का इस्तेमाल किया गया है। रियर पैनल के निचले हिस्से में सेंटर पर Poco की ब्रांडिंग दी गई है। कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलने की उम्मीद है। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे।

Flipkart पर मिलेगा Poco M8x 5G
कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि Poco M8x 5G को भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने फोन की सटीक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। इसके अलावा Poco M8x 5G की कीमत, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इन डिटेल्स का खुलासा कर सकती है।

Poco M8 Power की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Poco M8x 5G का लॉन्च Poco M8 Power के भारत में आने के कुछ समय बाद होने जा रहा है। Poco M8 Power की भारत में शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। फोन में 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,396 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गई है।

Poco M8 Power में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Continue reading on the app

BSNL Independence Day Plan: सरकारी कंपनी लाई धांसू प्लान, सिर्फ ₹1 में मिलेगा रोजाना 1GB डेटा और 24 दिन की वैलिडिटी

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Independence Day 2026 के मौके पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ने Freedom 2.0 स्कीम के तहत नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में BSNL SIM कार्ड देने का ऐलान किया है। यह ऑफर 12 अगस्त से 12 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। नए यूजर्स को SIM के साथ रोजाना डेटा, SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा BSNL ने 2,399 रुपये का लॉन्ग-वैलिडिटी रिचार्ज प्लान और नए Fibre Broadband कनेक्शन पर भी ऑफर पेश किया है।

BSNL का ₹1 SIM ऑफर
Freedom 2.0 स्कीम के तहत नए ग्राहक सिर्फ 1 रुपये में BSNL SIM कार्ड ले सकते हैं। यह ऑफर 12 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक वैध है। नए कनेक्शन के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1GB डेटा और 100 SMS मिलेंगे। ये सभी बेनिफिट्स 24 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे। यह ऑफर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो बिना ज्यादा खर्च किए BSNL की मोबाइल सर्विस को ट्राई करना चाहते हैं।

ये भी पढ़े-ः Moto G Max Launch: ₹27,999 में आया Motorola का नया फोन, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

BSNL का ₹2,399 रिचार्ज प्लान
BSNL ने मोबाइल यूजर्स के लिए 2,399 रुपये का रिचार्ज प्लान भी पेश किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैलिडिटी है। इसमें ग्राहकों को 412 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान के तहत पूरी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा रोजाना 2GB मोबाइल डेटा और 100 SMS भी दिए जाएंगे।

BSNL Fibre Broadband पर भी ऑफर
BSNL ने नए Fibre Broadband कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों के लिए भी खास ऑफर पेश किया है। नए ग्राहक पहले महीने मुफ्त में Fibre Broadband सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद अगले तीन महीनों तक 100 रुपये प्रति महीने की छूट मिलेगी। इस डिस्काउंट के बाद ग्राहकों को 399 रुपये प्रति महीने की कीमत पर सर्विस मिलेगी। पांचवें महीने से नियमित कीमत 499 रुपये प्रति महीना लागू होगी।

Har Ghar Tiranga अभियान में शामिल होने की अपील
BSNL लोगों को Har Ghar Tiranga अभियान में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। यह अभियान 17 अगस्त 2026 तक चलेगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। BSNL ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव और भावना का प्रतीक है।

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स में गूंजी इमरान खान की गूंज, बेटों के 18 मिनट के इंटरव्यू से भड़का पीसीबी, टेस्ट मैच रोकने की दी धमकी

Sky Sports vs PCB: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुलेमान और कासिम खान ने अपने पिता की गिरती सेहत और सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई. इस प्रसारण से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लंच के बाद मैच का बहिष्कार करने की कड़ी धमकी दे डाली. भारी कूटनीतिक खींचतान और 18 मिनट के इस बहुचर्चित इंटरव्यू के बाद आखिरकार पाकिस्तानी टीम मैदान पर वापस लौटी, जिसने खेल और राजनीति के जटिल रिश्तों को फिर बेनकाब कर दिया. Fri, 28 Aug 2026 01:40:59 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Crisis | Abhishek Banerjee Controversy | Mohan Bhagwat In NYC: Headlines देखिए | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T01:10:14+00:00

Reservation Hatao Andolan | JP Nadda से मिले Harsh Dubey! आरक्षण पर बड़ा बयान | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T01:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers