Responsive Scrollable Menu

Bihar STET 2026: शिक्षक बनने का मौका, आवेदन शुरू; 31 अगस्त आखिरी तारीख, जानें योग्यता और फीस

बिहार STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास आवेदन का मौका है। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है, ताकि बाद में आवेदन निरस्त होने की स्थिति न बने।

Bihar STET 2026 के लिए क्या है योग्यता?
STET में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed, M.Ed, BA-B.Ed या BSc-B.Ed जैसी निर्धारित शिक्षक शिक्षा योग्यता होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे जिस विषय के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर मिलान कर लें।

कितनी होनी चाहिए उम्र?
Bihar STET 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 37 वर्ष, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

कितनी है आवेदन फीस?
आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की कैटेगरी और पेपर की संख्या के अनुसार अलग-अलग है।

वर्ग            एक पेपर    दोनों पेपर
सामान्य/BC/EWS    ₹960    ₹1,440
SC/ST/PH    ₹760    ₹1,140
आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

Bihar STET 2026 फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें—

  • सबसे पहले STET की आधिकारिक आवेदन वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “To Register” के सामने दिए “Click Here” विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद “Already Registered? To Login” के सामने दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  • अपनी फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • पेपर और कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य में जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

31 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा आवेदन का मौका
Bihar STET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए। आवेदन करते समय नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरने में विशेष सावधानी बरतें।

Continue reading on the app

साइंस-टेक्नोलॉजी पर 5 साल में 492 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी मोहन सरकार, मध्यप्रदेश में नई योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मध्यप्रदेश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ी योजनाओं को अगले पांच वर्षों में बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में इस क्षेत्र के लिए 492 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का प्रावधान किया गया है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने फैसले की जानकारी दी।

राकेश सिंह ने बताया कि सरकार का फोकस प्रदेश में साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े कामों को विस्तार देने पर है। इसके लिए अगले पांच वर्षों में 492 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का बजट बढ़कर 734 करोड़ रुपये हो गया है।

साइंस-टेक्नोलॉजी को लेकर सरकार का बड़ा फोकस

कैबिनेट बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र को लेकर भविष्य की योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। सरकार का कहना है कि नए प्रावधान से प्रदेश में इस क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने मौजूदा बजट की तुलना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से भी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का बजट महज 6 करोड़ रुपये था, जबकि भाजपा सरकार में यह बढ़कर 734 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने इसे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र को सरकार की ओर से दी जा रही प्राथमिकता से जोड़ा।

पीएम मोदी के संकल्पों में MP की भूमिका

राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से जिन संकल्पों की घोषणा की है, उन्हें पूरा करने में मध्यप्रदेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसी दिशा में प्रदेश सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित अलग-अलग क्षेत्रों में नई योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बाबर सुपरफ्लॉप... लॉर्ड्स टेस्ट में डेढ़ सेशन के अंदर 110 रन पर सिमटा पाकिस्तान, रॉबिन्सन-आर्चर के आगे टेके घुटने

लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 110 रन पर ही सिमट गई. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके बाद उसके गेंदबाजों ने टीम को 180 रन की बड़ी बढ़त दिलाकर मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पाकिस्तान की टीम दूसरे दिन के पहले सेशन में बल्लेबाजी के लिए उतरी थी और दूसरा सेशन खत्म होने तक सभी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए. Fri, 28 Aug 2026 21:50:49 +0530

  Videos
See all

बुलडोजर पर मौलाना का योगी-धामी को चैलेंज!| Bulldozer Action | CM Yogi | CM Dhami | Muslim | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T18:02:26+00:00

आज का पॉजिटिव डोज | Positive Dose | Anjana Om Kashyap | Black and White | #Shorts #anjanaomkashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T18:02:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers