Responsive Scrollable Menu

करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए

एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। शुक्रवार को मुंबई से करीना का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद लोगों ने कयास लगाए कि वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं। वायरल क्लिप में करीना कपूर अपनी कार की ओर जाती दिखीं। उनके साथ उनकी टीम के कुछ सदस्य भी चल रहे थे। एक जगह टीम का एक सदस्य करीना के सामने छाता कर देता है, जिससे पैपराजी उन्हें ठीक से नहीं देख पाते। वीडियो में उनका लुक और कैमरों से बचाने की कोशिश देखकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा शुरू हुई। करीना का वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवाल किए। एक व्यक्ति ने लिखा, “एक पल के लिए मुझे लगा कि यह उनका तीसरा बच्चा है।” दूसरे ने पूछा, “क्या वह प्रेग्नेंट हैं?” एक और कमेंट में लिखा गया, “लगता है बेबी बंप है यार।” करीना कपूर खान और सैफ अली खान पहले से दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बेटे तैमूर 9 साल के और जेह अली खान 5 साल के हैं। सबा ने भी करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज किया वहीं, शनिवार को करीना की ननद सबा अली खान पटौदी ने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर की तस्वीर शेयर कर लिखा, “कोई खराब एंगल या बालों का दिन खराब हो सकता है, लेकिन लोग तुरंत इतनी बड़ी बात कैसे मान सकते हैं? वह एयरपोर्ट से बिल्कुल स्टाइलिश, क्लासी और स्लिम नजर आ रही थीं और आज जिम से बाहर निकली हैं। बस इतनी सी बात है।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपनी बहन (सोहा अली खान) को दूसरे बच्चे के लिए मनाती रही हूं... काश यह सच होता! यह कहने के लिए वह मुझे मार डालेगी! दोस्तों, जीने दो और जीने दो। कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए। किसी तरह के कयास लगाने की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।” परिवार बढ़ाने पर करीना ने क्या कहा था करीना ने इससे पहले वोग को दिए एक इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “सैफ ने हर दशक में एक बच्चा किया है- बीस की उम्र में, तीस की उम्र में, चालीस की उम्र में और अब पचास की उम्र में। मैंने उनसे कहा है कि साठ की उम्र में ऐसा नहीं होने वाला।” करीना ने आगे कहा था, “मुझे लगता है कि सैफ जैसा खुले विचारों वाला आदमी ही अलग-अलग उम्र के चार बच्चों का पिता हो सकता है। वह सभी को अपना समय देते हैं।” उन्होंने कहा था, “अब जेह के साथ हम इसे बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने तय किया है कि जब वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे होंगे, तब मैं उसी समय फिल्म में काम नहीं करने की कोशिश करूंगी और इसके उलट भी ऐसा ही होगा।” सैफ अली खान, अमृता सिंह के साथ अपनी पिछली शादी से सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के भी पिता हैं। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन (2024) में नजर आई थीं। वहीं वो जल्द मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म दायरा में दिखाई देंगी। दायरा में करीना एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। …………… करीना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा:शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस चाहे स्टाइलिश 'पू' हो या चुलबुली 'गीत' करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

ज्यादा चाय पीने वालों को इन छोटी-छोटी बातों का रखना चाहिए ध्यान, वरना पड़ सकती है भारी

Excessive Tea Drinking: चाय दिन की शुरुआत से लेकर काम के बीच की थकान तक, कई लोगों की पसंदीदा साथी है. लेकिन दिन में बार-बार चाय पीने की आदत हो तो मात्रा, समय और चाय के साथ ली जाने वाली चीजों पर ध्यान देना जरूरी है.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स, कोहली नंबर-1, टॉप-5 में 9 शतक जड़ने वाला बल्लेबाज भी

most runs in odi by active cricketers: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स की टॉप-5 लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है. कोहली 14000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे और एक्टिव क्रिकेटर्स में सिर्फ इकलौते खिलाड़ी हैं. उनके नाम वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने का भी रिकॉर्ड है. Wed, 26 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Owaisi On BJP | “भारत से मोहब्बत तुमसे ज्यादा है”, ओवैसी ने किसे सुनाई खरी-खरी? #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T02:46:40+00:00

Delhi Rain Alert: सफदरजंग अस्पताल में भरा पानी! दिल्ली में बारिश से हाहाकार | #shorts #delhi #rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T02:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers