Haridwar के Roorkee में भाई ने की दो बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुड़की के गंगनहर क्षेत्र में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इस वारदात में आरोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी विवेक कुमार मंगलवार रात सबसे पहले अपनी एक बहन पुष्पा के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। इसके बाद वह अपनी दूसरी बहन शकुंतला के घर गया, जहां उसने शकुंतला और उसके पति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल जीजा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विवेक कुमार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
UP में Sugarcane किसानों को मिला 3.25 लाख करोड़ का भुगतान, आय में भी हुई वृद्धि
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अब तक गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और मौजूदा पेराई सत्र में भी गन्ना मूल्य का 94 प्रतिशत से अधिक भुगतान किया जा चुका है। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड 3.25 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य सीधे किसानों के खातों में भेजा गया है। मौजूदा पेराई सत्र में भी 94 प्रतिशत से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान पूरा हो चुका है, जबकि प्रदेश की 99 चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य का 100 प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कर दिया है।
बयान के अनुसार, इन प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के गन्ना किसानों की औसत आय में प्रति हेक्टेयर 40,720 रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। गन्ना विकास विभाग के मुताबिक, पेराई क्षमता को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए चार नई चीनी मिलों की स्थापना की गई है। इसके अलावा बंद हुई सात चीनी मिलों को फिर से शुरू किया गया है और 44 चीनी मिलों की पेराई क्षमता का विस्तार किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







