बच्चों का सबसे सिंपल झूला बना जानलेवा, छोटी-सी लापरवाही का ऐसा अंजाम, बच्ची की टूट गई कई हड्डियां
बच्चों का सबसे सिंपल झूला बना जानलेवा, छोटी-सी लापरवाही का ऐसा अंजाम, बच्ची की टूट गई कई हड्डियां
Trump on Hormuz: ‘होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका!’ ट्रंप ने शेयर किया नक्शा, ईरान में मचा हड़कंप
फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला रणनीतिक जलमार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का सबसे संवेदनशील केंद्र बन गया है। वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब पांचवां हिस्सा इस समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है, ऐसे में होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर बढ़ता तनाव पूरी दुनिया की ऊर्जा और समुद्री आपूर्ति व्यवस्था के लिए चिंता बढ़ा रहा है।
एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौसैनिक नाकेबंदी के जरिए होर्मुज पर नियंत्रण का दावा किया है और इसे अमेरिकी क्षेत्र बनाने की बात कही है। दूसरी ओर, ईरान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका की ओर से अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी किए जाने तक वह इस रणनीतिक जलमार्ग को दोबारा खोलने के लिए तैयार नहीं है।
ट्रंप ने शेयर किया होर्मुज का नक्शा, लिखा- ‘NEW US TERRITORY’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक विवादित नक्शा शेयर किया, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को “NEW US Territory” के तौर पर दिखाया गया है। यह पोस्ट उनके उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ संघर्ष में जीत के बाद वह होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने पर विचार करेंगे।
JUST IN: ???????????????? President Trump shares map showing Strait of Hormuz as a new US territory. pic.twitter.com/2WIcnFQeGD
— BRICS News (@BRICSinfo) August 18, 2026
पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने दोहराया कि ईरान की प्रभावी नाकेबंदी के जरिए वाशिंगटन का इस रणनीतिक जलमार्ग पर पहले से ही पूरा नियंत्रण है और इसे अमेरिकी क्षेत्र बनाना एक बेहतरीन विचार है।
ईरान का दो टूक रुख, कहा- वादे पूरे होने तक बंद रहेगा जलमार्ग
ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका होर्मुज जलमार्ग को दोबारा खोलने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा कि जब तक वाशिंगटन जून में हुए अंतरिम शांति समझौते और सहमति पत्र (MoU) के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच जून महीने में हुआ यह अंतरिम समझौता बाद में टूट गया था, जिसके बाद यह तनातनी सीधे तौर पर समुद्री व्यापारिक गलियारे में तब्दील हो गई।
होर्मुज में जहाज पर हमला, क्रू मेंबर हताहत
इस सैन्य गतिरोध के बीच समुद्र में स्थिति और अधिक हिंसक हो गई है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ।
इस हमले के कारण जहाज के इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य हताहत हो गया। घटना के बाद शेष चालक दल के सदस्यों को ओमानी कोस्ट गार्ड की मदद से सुरक्षित निकाला गया। अमेरिका ने ईरान पर वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने और मार्ग शुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए नेविगेशन की स्वतंत्रता बहाल करने का दबाव तेज कर दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
