Responsive Scrollable Menu

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

ओडिशा तट के पास 22 अगस्त को डूबे पनामा के झंडे वाले जहाज के 22 नाविकों की तलाश के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और नौसेना की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान जहाज का आपातकालीन संकेत उपकरण तथा एक जीवनरक्षक नौका बरामद हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर सवार 22 नाविकों के बारे में अब भी कोई सुराग नहीं मिला है।

‘एमवी ओशन विनर’ पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे। यह जहाज 72,000 टन लौह अयस्क लेकर सिंगापुर के रास्ते चीन जा रहा था। चालक दल के दो चीनी सदस्यों को 22 अगस्त को बचा लिया गया।

वे जीवनरक्षक राफ्ट में पानी पर तैरते हुए मिले थे। आईसीजी ने एक बयान में कहा कि बीजिंग स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) के साथ मिलकर ‘एमवी ओशन विनर’ के चालक दल के लापता सदस्यों का खोज एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। हालांकि, बयान में कहा गया है, “शनिवार को जहाज के डूबने के बाद से जारी खोज एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक सिर्फ दो नाविकों को बचाया जा सका है, जबकि बाकी 22 नाविकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।” बयान के मुताबिक, बचाव अभियान को तेज करने के लिए इलाके में तटरक्षक बल के अतिरिक्त संसाधन और मर्चेंट जहाज भी तैनात किए जा रहे हैं और उनके बीच तालमेल स्थापित किया जा रहा है।

बयान में कहा गया है, “आईसीजीएस वरद इलाके में मौजूद वाणिज्यिक जहाजों के साथ मिलकर चालक दल के लापता सदस्यों की बड़े पैमाने पर तलाश कर रहा है। हवाई अभियान के दौरान नौसेना के एक विमान ने मदद के लिए भेजा गया सिग्नल पकड़ा और आईसीजीएस वरद को उस जगह की ओर भेजा।” इसमें कहा गया है, “25 अगस्त को सुबह लगभग सात बजे आईसीजीएस वरद को तलाश क्षेत्र में एमवी ओशन विनर की एक जीवनरक्षक नौका मिली। एक टीम ने जीवनरक्षक नौका की जांच की; हालांकि, उस पर कोई नहीं मिला... इसके बाद, आईसीजीएस वरद ने उस इलाके से एक आपातकालीन संकेत उपकरण बरामद किया, जिसकी जांच करने पर पुष्टि हुई कि वह एमवी ओशन विनर से जुड़ा था।” अधिकारियों के अनुसार, खोज एवं बचाव अभियान में जुटी एजेंसियों को आशंका है कि समुद्री लहरों और बहाव की वजह से नाविक दूर चले गए होंगे, इसिलए उन्हें अभियान का दायरा बढ़ा दिया है।

जहाज पर सवार चालक दल के सदस्यों में चीन के 20, म्यांमा के तीन और बांग्लादेश का एक नागरिक शामिल है।

Continue reading on the app

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

ओडिशा में अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध सर्पदंश से पांच नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुंदरगढ़ के तिलाईमाल गांव में सोमवार रात घर के फर्श पर सो रहे 76 वर्षीय एक व्यक्ति और उनके आठ वर्षीय पोते को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रबि भुइयां और उनके पोते संजय नायक के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि राउरकेला शहर के रघुनाथपाली थाना क्षेत्र में भी संदिग्ध सर्पदंश से दो नाबालिग भाई-बहन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 10 वर्षीय समीर हारो और उसकी सात वर्षीय बहन साइरेन हारो के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भद्रक के चंदबली इलाके में 10 वर्षीय एक बच्ची और बालासोर के बालीपाल इलाके की एक अन्य बच्ची की भी संदिग्ध सर्पदंश से मौत हो गई। ओडिशा के कुछ हिस्सों में बाढ़ के बीच ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा, ‘‘लोगों को यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि सांप के काटने के एक घंटे के भीतर पीड़ित को विषरोधी उपचार मिल जाए।

Continue reading on the app

  Sports

13 साल के प्यार और 3 बच्चों के बाद उसेन बोल्ट ने की सगाई, 5 कैरेट की डायमंड रिंग गर्लफ्रेंड को पहनाई

Usain Bolt engaged kasi Bennett: दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट ने जीवन की नई पारी की शुरुआत करते हुए अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर और मॉडल कासी बेनेट से सगाई कर ली है. 13 साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लंबा समय साथ बिताने और तीन खूबसूरत बच्चों के माता-पिता बनने के बाद बोल्ट ने अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर कासी को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे देखकर कासी पूरी तरह से हैरान रह गईं. Wed, 26 Aug 2026 21:38:54 +0530

  Videos
See all

Srinagar Fire News: रिहायशी मकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी| Jammu & Kashmir News| SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:16:32+00:00

Anjana Om kashyap | नेपाल में सैलाब आया, बिहार में डर का साया | Nepal Flash Flood #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:16:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers