Responsive Scrollable Menu

एच1एन1 एक मौसमी फ्लू है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं: डॉ. राजीव बहल

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में बदलते मौसम के साथ वायरल इंफेक्शन का मामला भी लगातार बढ़ रहा है। इसी को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि एच1एन1 एक मौसमी फ्लू है, जिसे आमतौर पर खांसी-जुकाम कहते हैं।

आजकल लोगों को जो खांसी-जुखाम हो रहा है, उस वायरस का नाम एच1एन1 है। यह वायरस इन्फ्लूएंजा ए का एक प्रकार है। आजकल जो खांसी-जुखाम के केस सामने आ रहे हैं, उनमें अधिकतम एच1एन1 वायरस हैं। उन्होंने कहा कि यहां राहत की बात है कि जितने भी एच1एन1 के मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से अधिकतम केस माइल्ड और सेल्फ-लिमिटिंग हैं, इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है। इसी के साथ, लोगों को सतर्कता के संदर्भ में पूर्व में ही टेस्ट कराने की भी जरूरत नहीं है कि किसको कौन सी खांसी-जुखाम है।

उन्होंने कहा कि टेस्ट कराने का मतलब तभी निकलता है, जब उसका कोई इलाज न हो। इस वक्त अगर आपको फ्लू, खांसी, जुखाम या फिर बुखार होता है तो आपको आमतौर पर तबीयत खराब होने पर जो सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, उसी का पालन करना है, जैसे खाने-पीने, दवा आदि का समय से सेवन, आराम, साफ-सफाई का ध्यान रखें। हालांकि, इस दौरान थोड़ा सा दूसरे लोगों से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर है। इससे दूसरे लोगों में संक्रमण का खतरा कम रहता है। इसी के साथ जब भी आपको खांसी या फिर छींक आए तो रुमाल या फिर टिश्यू पेपर का उपयोग करें।

इन चीजों के अलावा अपने हाथों को बार-बार धोते रहें। इसी के साथ उन्होंने उन लोगों को भी अपने हाथों को समय-दर-समय धोते रहने की सलाह दी है, जो लोग बीमार नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को खांसी-जुखाम है तो उसके संपर्क में आने से बचने की कोशिश करें। इसके अलावा यदि आपको कभी ऐसा लगे कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है या छाती में दर्द हो रहा है या अन्य कोई गंभीर दिक्कत हो रही है, तब अस्पताल जाकर डॉक्टरों को जरूर दिखाएं।

उन्होंने कहा कि मौसमी फ्लू को लेकर लोगों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार से हमें यह कोई गंभीर बीमारी नहीं प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्ते में इसके पॉजिटिव केस में गिरावट आएगी।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'खिलाड़ियों के ऑफ-फील्ड बेवकूफियों से बेहद गुस्से में हूं..., नाइटक्लब विवाद के बाद भड़के इंग्लैंड के कप्तान जो रूट

Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पहली बार मीडिया के सामने तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स के नाइटक्लब विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. जो रूट ने कहा कि वह इससे काफी निराश हैं और गुस्से में भी हैं. बता दें कि 22 अगस्त की रात कार्स डर्बी शहर के एक नाइटक्लब के बाहर पुलिस की हथकड़ी में नजर आए थे. उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से इस घटना को लेकर जांच चल रही है. जो रूट ने अभी हाल ही में फिर से इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली है. उन्होंने साफ कहा कि मैदान के बाहर खिलाड़ियों की बेवकूफी भरी हरकतों से वह काफी निराश हैं. उन्होंने कहा कि इससे खेल पर काफी असर पड़ रहा है. नाइट क्लब विवाद के बाद कार्स को 27 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से इंग्लैंड के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है.

जो रूट ने ब्रायडन कार्स के नाइटक्लब विवाद पर जताई निराशा 

जो रूट ने मीडिया से बात करते हुए ब्रायडन कार्स के नाइटक्लब विवाद पर कहा, अगर मैं पूरी ईमानदारी से कहूं, तो मैं वास्तव में बेहद निराश और गुस्से में हूं. मुझे इस बात से बहुत निराशा हो रही है कि पिछले हफ्ते के प्रदर्शन के बाद, हम यहां बैठे हैं और एक ऐसी चीज के बारे में बात कर रहे हैं जिसका खेल से कोई लेना-देना ही नहीं है.

खिलाड़ियों की लगातार बेवकूफाना गलतियां खेल को कर रहा प्रभावित - जो रूट

जो रूट ने आगे कहा, "मैंने ब्रायडन से बात की है, और जब मुझे पहली बार इस बारे में पता चला तो एक इंसान के तौर पर वह मेरी सबसे बड़ी चिंता थे. मुझे नहीं लगता कि मैं कोई गलत बात कह रहा हूं अगर मैं यह कहूं कि वे बहुत परेशान हैं, बहुत क्षमाप्रार्थी (माफी मांग रहे) हैं और अपनी हरकतों को अच्छी तरह समझते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि जब उन्हें मौका मिलेगा, तो वह खुद भी यही बात कहेंगे. लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ कोई एक अकेली घटना है, बल्कि असल बात यह है कि हम खेल से दूर लगातार बेवकूफाना गलतियां कर रहे हैं और यह मैदान पर हमारे प्रदर्शन और काम से हमारा ध्यान भटका रहा है." 

यह भी पढ़ें:  Explainer: फॉलोऑन का धर्मसंकट, जीत का शॉर्टकट या गेंदबाजों के लिए आफत? जानें इसकी इंसाइड स्टोरी

Continue reading on the app

  Sports

अरुण धूमल के बाद कौन संभालेगा IPL की कमान? 18 सितंबर को हो जाएगा तय, BCCI की सालाना मीटिंग में होगा फैसला

BCCI AGM: बीसीसीआई की सालाना बैठक और चुनाव 18 सितंबर को मुंबई में होंगे. इस बैठक में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में नियुक्तियां अहम मुद्दा रहेंगी. इसके अलावा भविष्य में अंडमान और निकोबार को भी बीसीसीआई के ढांचे में शामिल को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. Wed, 26 Aug 2026 00:08:07 +0530

  Videos
See all

Festive Season में मिलावटखोरों पर UP Govt का बड़ा Action! Kanpur से Hapur तक ताबड़तोड़ Raid! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T21:00:11+00:00

उन्नाव में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिलावटी सामान नष्ट | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T20:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers