Raksha Bandhan 2026: राखी के त्योहार और भाई-बहन के रिश्ते पर बनीं ये बेहतरीन फिल्में, OTT पर घर बैठे उठाएं मजा
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. देशभर में 28 अगस्त को यह त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर भाई-बहन के बीच का खास रिश्ता और ताजा हो जाता है. बचपन की लड़ाइयां, पैरेंट्स से एक-दूसरे की शिकायतें, छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे के लिए खड़े होना, यही इस रिश्ते की खूबसूरती है. बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई फिल्मों में भाई-बहन के इसी खास रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है. जहां भाई अपनी बहन की खुशियों के लिए कुछ भी कर गुजरता है तो कभी बहनें अपने भाई के लिए अपनी खुशियों का त्याग कर देती हैं. इस रक्षा बंधन पर अगर आप भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित फिल्म देखना चाहते हैं जो एंटरटनेमेंट के साथ रिश्ते की अहमियत भी महसूस कराए, तो ये 5 फिल्में बहुत बेहतरीन हैं, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं.
'सरबजीत' में दिखा भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम
रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन की 'सरबजीत' में बहन-भाई के रिश्तों को बड़े ही अलग अंदाज में दिखाया गया है. इसमें भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, असीम धैर्य और कभी न हार मानने वाले जज्बे की दिल छू लेने वाली कहानी को पेश किया गया. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आम भारतीय किसान सरबजीत सिंह अनजाने में भारत की सीमा पर कर पाकिस्तान में चला जाता है. जिसके बाद उसे पाकिस्तानी सेना जेल में डाल देती है. इस मुश्किल समय में उसकी बड़ी बहन दलबीर कौर (ऐश्वर्या राय बच्चन) अपने भाई को न्याय दिलाने और उसे वापस वतन लाने के लिए अपनी पूरी लाइफ दांव लगा देती है. वह अपने भाई के लिए सिस्टम से 23 साल तक अकेले संघर्ष करती है. यह फिल्म साबित करती हैं कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे मजबूत बंधनों में से एक है. आप इस फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं.
भाई की जिम्मेदारियों पर आधारित है 'रक्षा बंधन'
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की 'रक्षा बंधन' सीधे भाई-बहन के रिलेशन और फैमिली की जिम्मेदारियों पर बेस्ड है. इसमें एक भाई अपनी बहनों की शादी और उनके फ्यूचर को लेकर परेशान रहता है. उसकी अपनी लाइफ भी है, लेकिन उसके लिए बहनों की जिम्मेदारी सबसे ऊपर होती है. इसमें आपको भाई-बहनों के बीच नोकझोंक और प्रेम दोनों देखने को मिलते हैं. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक भाई अपनी बहनों का सबसे बड़ा सहारा बनाता है. रक्षा बंधन के मौके आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं.
'भूत बंगला' में दिखा भाई-बहन का अटूट रिश्ता
अगर आपको इमोशनल कहानी के साथ हॉरर और कॉमेडी भी पसंद है, तो 'भूत बंगला' भी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें भाई-बहन के रिश्ते को रहस्यमयी माहौल के बीच दिखाया गया है. यह फिल्म सिर्फ डराने या हंसाने का काम नहीं करती हैं बल्कि मुश्किल समय में फैमिली के साथ के खड़े रहने की बात भी करती है. रक्षा बंधन पर अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और यूनिक देखना चाहते हैं तो इस तरह की हॉरर-कॉमेडी फिल्म आपको पसंद आ सकती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
'द इलेक्ट्रिक स्टेट' में भाई को ढूंढने निकली बहन
'द इलेक्ट्रिक स्टेट' की स्टोरी एक ऐसी बहन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने खोए हुए छोटे भाई को ढूंढने के लिए एक खतरनाक जर्नी पर निकलती है. यह जर्नी उसके लिए आसान नहीं होती, लेकिन वह अपने भाई को वापस पाने के लिए लागातार कोशिश करती रहती है. फिल्म में साइंस-फिक्शन और एडवेंचर भी दिखाया जाता है. लेकिन इसके बीच भाई-बहन का इमोशनल रिश्ता फिल्म को और मजबूत बनाता है. एक बहन का अपने भाई को अकेला छोड़ने से इनकार करना इस फिल्म का सबसे इमोशनल एंगल है. इसे Netflix पर देखा जा सकता है.
'इन योर ड्रीम्स' में भाई-बहन की मैजिक जर्नी
'इन योर ड्रीम्स' एक एनिमेटेड फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है, जिसमें भाई-बहन स्टीवी और इलियट की स्टोरी दिखाई जाती है. दोनों अपनी फैमिली से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने की कोशिश में एक अजीब और जादुई सपनों की दुनिया में चले जाते हैं. शुरुआत में दोनों के बीच नॉर्मल भाई-बहन जैसी नोकझोंक देखने को मिलती है. जब उनके सामने चुनौती आती है तब उन्हें एक-दूसरे की जरूरत समझ आती है. फिल्म इस बात को बड़े अच्छे तरीके से दिखाती है कि भाई-बहन चाहे कितना भी लड़ लें, लेकिन मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते. इसे भी आप Netflix पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: अक्षय की हैवानियत! खिलाड़ी कुमार का हैवान के ट्रेलर में दिखा खौफनाक अंदाज, ब्लाइंड बने सैफ से होगी भिड़ंत
केमार रोच से शुरू हुआ था सिलसिला, 3 साल से तरसे, रवींद्र जडेजा ने बतौर गेंदबाज गंवाए लगातार 22 DRS
Ravindra Jadeja: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टेस्ट मैच खेल रहे हैं. इस मैच में श्रीलंका ने पहली पारी में 8 विकेट गंवा दिए हैं, जिसमें से सिर्फ एक विकेट रवींद्र जडेजा को मिला है. वहीं मैच के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने एक खराब DRS रिव्यू गंवाया. बता दें कि इसी के साथ टेस्ट में बतौर गेंदबाज जडेजा ने लगातार 22वां रिव्यू गंवाया है, जो पिछले 2 साल से लगातार जारी है.
कोलंबो टेस्ट में रवींद्र जडेजा की गेंद पर खराब गया रिव्यू
कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी के 59वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर श्रीलंका के बल्लेबाज केशरा नुवांत के खिलाफ एलबीडब्ल्यू (LBW) की जोरदार अपील हुई. अंपायर ने इसे 'नॉट आउट' करार दिया. रवींद्र जडेजा के काफी भरोसा जताने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए DRS की मांग की. जब टीवी रिप्ले देखा गया, तो साफ नजर आया कि गेंद पैड पर लगने से पहले बल्ले का एक मोटा अंदरूनी किनारा लेकर गई थी. इसके चलते भारत को अपना रिव्यू गंवाना पड़ा.
रवींद्र जडेजा ने गंवाया लगातार 22वां DRS
रवींद्र जडेजा ने इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए अपने पिछले 22 DRS रिव्यू लगातार गंवाए हैं. यानी उन्होंने जब भी कप्तान से कहकर या खुद रिव्यू लिया, तो वह गलत साबित हुआ. इन 22 खराब रिव्यू में से सिर्फ 4 रिव्यू 'अंपायर्स कॉल' रहे, जहां जडेजा की किस्मत खराब थी. बाकी 18 रिव्यू पूरी तरह से गलत साबित हुए हैं.
Ravindra Jadeja has had his last 22 DRS reviews struck down as a bowler in Tests. Only four of them have turned out to be umpire's call ????
— Cricinfo (@cricinfo) August 25, 2026
His last successful review as a bowler came in the West Indies' first innings in the Dominica Test in July 2023, with the dismissal of Kemar… pic.twitter.com/H6uqCc0OCR
आखिरी बार रवींद्र जडेजा को कब मिली थी सफलता?
रवींद्र जडेजा का बतौर गेंदबाज आखिरी सफल DRS रिव्यू जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था. तब उन्होंने डोमिनिका टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज केमार रोच के खिलाफ सफल रिव्यू लेकर उन्हें आउट किया था. उसके बाद से लेकर अब तक उनका एक भी बॉलिंग रिव्यू सफल नहीं रहा है.
जडेजा के इतने रिव्यू क्यों हो रहे हैं गलत?
लगातार DRS गंवाने के पीछे रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी की स्किल और उनकी अति-उत्सुकता जिम्मेदार है. जडेजा अपनी गेंदबाजी के ओवर बहुत तेजी से खत्म करते हैं. बॉल जैसे ही पैड पर लगती है, वह पूरे जोश में अंपायर की तरफ अपील करते हैं. जडेजा की अपील इतनी आक्रामक और विश्वास से भरी होती है कि कप्तान दबाव में आकर रिव्यू ले ही लेता है. विकेट के पीछे से केएल राहुल या ऋषभ पंत कई बार उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन जडेजा का भरोसा देखकर टीम अक्सर रिस्क ले लेती है, जो बाद में DRS खराब होने का कारण बनता है.
खराब DRS रिकॉर्ड के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में जडेजा का दबदबा
रवींद्र जडेजा का भले ही DRS रिकॉर्ड बेहद खराब चल रहा हो, लेकिन एक ऑलराउंडर तौर पर उनकी काबिलियत पर कोई असर नहीं पड़ा है. उन्होंने हाल ही में अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 4000 रन के साथ 350 विकेट लेने वाले वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें ऑलराउंडर बने हैं. इसके अलावा जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में कई कारनामे किए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









