Responsive Scrollable Menu

KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह को सेवा से हटाने का फैसला रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि डॉ. सिंह के खिलाफ की गई विभागीय जांच निर्धारित नियमों और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं थी। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की अदालत ने मंगलवार को दिए आदेश में केजीएमयू को निर्देश दिया कि डॉ. सिंह को सेवा में बहाल किया जाए और उन्हें सेवा से जुड़े सभी लाभ दिए जाएं, जिसमें बकाया वेतन का भुगतान भी शामिल है।

यह मामला वर्ष 2020 में डॉ. सिंह के खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई से जुड़ा है। उस समय वह केजीएमयू की मॉलिक्यूलर बायोलॉजी प्रयोगशाला में एसोसिएट प्रोफेसर (नॉन-मेडिकल) के पद पर कार्यरत थीं। डॉ. सिंह पर चार आरोप लगाए गए थे, जिनमें एक स्वास्थ्य परियोजना का प्रस्ताव, कथित तौर पर बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन और साहित्यिक चोरी जैसे आरोप शामिल थे।

जांच के बाद 10 जून 2020 को उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में सेवा समाप्ति के फैसले को चुनौती दी थी। अदालत ने कहा कि विभागीय जांच के दौरान आरोपों को साबित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। अदालत ने पाया कि जांच समिति ने डॉ. सिंह के खिलाफ इस्तेमाल किए गए मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों को उचित तरीके से प्रमाणित या परखा नहीं व उनके आधार पर निष्कर्ष निकाल दिए।

पीठ ने माना कि सेवा समाप्ति का आदेश और उससे संबंधित कार्रवाई मनमानी तथा कानून के विरुद्ध थी। पीठ ने हालांकि केजीएमयू को डॉ. सिंह का जवाब प्राप्त होने के चरण से नई विभागीय जांच शुरू करने की छूट दी है। अदालत ने निर्देश दिया कि नई जांच लागू ‘अनुशासन और अपील नियमों’ के नियम संख्या सात के अनुसार की जाए।

अदालत ने यह भी कहा कि यदि पुनर्गठित जांच समिति में किसी कानूनी विशेषज्ञ को शामिल किया जाता है तो डॉ. सिंह को भी कार्यवाही के दौरान कानूनी सहायता लेने का अधिकार होगा।

Continue reading on the app

बंगाल: मुख्यमंत्री ने की फुटपाथ से हटाई गई महिला से मुलाकात, रहने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया

बंगाल: मुख्यमंत्री ने की फुटपाथ से हटाई गई महिला से मुलाकात, रहने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया

Continue reading on the app

  Sports

भुवी ने 47 गेंदबाजों के बीच मनवाया लोहा, UP T20 League 2026 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला भी 1 रन के लिए तरसा

Bhuvneshwar Kumar ने यूपी T20 लीग 2026 में जबरदस्त गेंदबाजी की नुमाइश की है. उनका कहर काशी रुद्रास के टॉप ऑर्डर पर टूटा है. आइए जानते हैं भुवी ने 47 गेंदबाजों के बीच अपना लोहा कैसे मनवाया है? Wed, 26 Aug 2026 08:18:02 +0530

  Videos
See all

Fit India | Hijab Controversy में Assaduddin Owasi की एंट्री.. HC के फैसले पर कह दी बड़ी बात ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:09:00+00:00

Top 100 News Today | 100 बड़ी खबरें | Onion & Sugar Price | Kriti Sanon | PM Modi | Kangana Ranaut #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:12:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers